RRB NTPC Graduate CBT-1 · 6 Jun 2025 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-1 · 6 Jun 2025 · Shift 2 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 27 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
2024 में शुरू किए गए डिजिटल कृषि मिशन के तहत, निम्नलिखित में से कौन-सी एग्रीस्टैक की मूलभूत रजिस्ट्री हैं?
1. किसानों की रजिस्ट्री (Farmers’ Registry)
2. ग्राम पंचायत ऑडिट डेटाबेस (Village Panchayat Audit Database)
3. क्रॉप सोन रजिस्ट्री (Crop Sown Registry)
Under the Digital Agriculture Mission launched in 2024, which of the following are the foundational registries of AgriStack?
1. Farmers' Registry
2. Village Panchayat Audit Database
3. Crop Sown Registry
- (अ)केवल 1 और 3Only 1 and 3
- (ब)केवल 1Only 1
- (क)केवल 2 और 3Only 2 and 3
- (ड)1, 2, और 3 सभीAll 1, 2 and 3
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
केवल 1 और 3
Only 1 and 3
एग्रीस्टैक की आधारभूत रजिस्ट्रियाँ हैं: किसान रजिस्ट्री, भू-संदर्भित ग्राम मानचित्र और बोई गई फसल रजिस्ट्री। 'ग्राम पंचायत ऑडिट डेटाबेस' इनमें नहीं है, अतः केवल 1 और 3।
AgriStack's foundational registries are the Farmers' Registry, the Geo-referenced Village Maps and the Crop Sown Registry. A 'Village Panchayat Audit Database' is not one, so only 1 and 3.
2.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (अ)NO - IJ
- (ब)FG - AB
- (क)PK - MJ
- (ड)JK - EF
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
PK - MJ
NO-IJ, FG-AB और JK-EF में दोनों अक्षरों में −5 है। PK-MJ में P→M −3 और K→J −1 है। अतः PK - MJ असंगत है।
NO-IJ, FG-AB and JK-EF: both letters −5. In PK-MJ, P→M is −3 and K→J is −1. So PK - MJ is the odd one.
3.
A, B, C, D, G, H और I एक गोल मेज परित: केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। B, I के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। G, H के बाएं दूसरे स्थान पर बैठा है। A और G के बीच में केवल I बैठा है। C, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D के दाईं ओर से गिनने पर D और G के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
A, B, C, D, G, H and I are sitting around a circular table facing the centre. B sits third to the left of I. G sits second to the left of H. Only I sits between A and G. C is not an immediate neighbour of B. How many persons sit between D and G, counting from the right of D?
- (अ)तीनThree
- (ब)दोTwo
- (क)चारFour
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
दो
Two
बायाँ = दक्षिणावर्त। I को 0 पर रखें: B उसके बाएँ तीसरे स्थान (3) पर है। A और G के बीच केवल I है तथा G, H के बाएँ दूसरे स्थान पर है, इससे दक्षिणावर्त क्रम I, A, D, B, H, C, G बनता है। D के दाएँ (वामावर्त) चलने पर A, I, फिर G आता है। D और G के बीच 2 व्यक्ति हैं।
Left = clockwise. Placing I at 0: B is third to its left (3). I sits between A and G, and G is second to the left of H, giving the clockwise order I, A, D, B, H, C, G. C is then not next to B. Counting from D's right (anticlockwise): A, I, then G. Between D and G are 2 persons.
4.
तनवीर बिंदु B से ड्राइव करना आरंभ करता है और पश्चिम की ओर 2 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है, 4 km ड्राइव करता है, फिर बाएं मुड़ता है और 5 km ड्राइव करता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 3 km ड्राइव करता है। वह अंत में दाएं मुड़ता है, 7 km ड्राइव करता है और फिर वह बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु B पर पुन: पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए (सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं जब तक कि निर्दिष्ट न किया गया हो)?
Tanveer starts driving from point B and drives 2 km towards the west. Then he turns right and drives 4 km, then turns left and drives 5 km. Then he turns right and drives 3 km. Finally, he turns right, drives 7 km and then stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point B again? (All turns are 90° turns only unless specified.)
- (अ)5 km दक्षिण5 km South
- (ब)6 km दक्षिण6 km South
- (क)7 km दक्षिण7 km South
- (ड)4 km दक्षिण4 km South
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
7 km दक्षिण
7 km South
B (0,0) से: पश्चिम 2 → (−2,0); दाएँ (उत्तर) 4 → (−2,4); बाएँ (पश्चिम) 5 → (−7,4); दाएँ (उत्तर) 3 → (−7,7); दाएँ (पूर्व) 7 → (0,7)। P, B से 7 km उत्तर में है, अतः उसे 7 km दक्षिण की ओर जाना होगा।
From B (0,0): west 2 → (−2,0); right (north) 4 → (−2,4); left (west) 5 → (−7,4); right (north) 3 → (−7,7); right (east) 7 → (0,7). P is 7 km north of B, so he must drive 7 km South.
5.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? LJQ NLS PNU RPW ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? LJQ NLS PNU RPW ?
- (अ)TSY
- (ब)TSZ
- (क)TRY
- (ड)TRZ
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
TRY
प्रत्येक अक्षर में +2: LJQ→NLS→PNU→RPW। अगला: R+2=T, P+2=R, W+2=Y। अतः उत्तर TRY है।
Each letter moves +2: LJQ→NLS→PNU→RPW. Next: R+2=T, P+2=R, W+2=Y. So the answer is TRY.
6.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं। (बाएं) @ $ & 7 7 @ 5 7 & & 4 1 9 3 $ 7 8 & 7 € € 1 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद में एक प्रतीक है?
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) @ $ & 7 7 @ 5 7 & & 4 1 9 3 $ 7 8 & 7 € € 1 (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by a number and immediately followed by a symbol?
- (अ)4
- (ब)3
- (क)2
- (ड)5
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
2
वे प्रतीक जिनके पहले संख्या और बाद में प्रतीक हो: जोड़ी '& &' का पहला & (7 के बाद) और '€ €' का पहला € (7 के बाद)। गिनती = 2।
Symbols preceded by a number and followed by a symbol: the first & of the pair '& &' (after 7) and the first € of '€ €' (after 7). Count = 2.
7.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो? # : RND :: QRX : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that followed between the letter-cluster pair on the right of :: ? # : RND :: QRX : %
- (अ)# = MQB, % = FFT
- (ब)# = MRQ, % = HHN
- (क)# = PQC, % = YYP
- (ड)# = PMB, % = SSZ
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
# = PMB, % = SSZ
नियम: +2, +1, +2। PMB→RND: P+2=R, M+1=N, B+2=D। QRX पर: Q+2=S, R+1=S, X+2=Z, यानी SSZ। अतः # = PMB, % = SSZ।
Rule: +2, +1, +2. PMB→RND: P+2=R, M+1=N, B+2=D. Apply to QRX: Q+2=S, R+1=S, X+2=Z, giving SSZ. So # = PMB, % = SSZ.
8.
यदि ‘+’ और ‘−’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 52 ÷ 15 − 189 × 9 + 117 = ?
If '+' and '−' are interchanged and '×' and '÷' are interchanged, what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 52 ÷ 15 − 189 × 9 + 117 = ?
- (अ)678
- (ब)688
- (क)672
- (ड)684
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
684
चिह्न बदलने पर: 52 × 15 + 189 ÷ 9 − 117 = 780 + 21 − 117 = 684। अतः उत्तर 684 है।
After interchange: 52 × 15 + 189 ÷ 9 − 117 = 780 + 21 − 117 = 684. So the answer is 684.
9.
दिए गए विकल्पों में से वह संख्या चुनिए जो निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आ सकती है। 139 136 131 124 115 ? 91
From the given options, select the number that can replace the question mark (?) in the following series. 139 136 131 124 115 ? 91
- (अ)101
- (ब)109
- (क)104
- (ड)106
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
104
अंतर −3, −5, −7, −9, −11, −13 हैं: 115 − 11 = 104 और 104 − 13 = 91। अतः उत्तर 104 है।
Differences are −3, −5, −7, −9, −11, −13: 115 − 11 = 104, and 104 − 13 = 91. So the answer is 104.
10.
GV 14 एक निश्चित तरीके से LS 5 से संबंधित है। उसी तरह HQ 5, MN -4 से संबंधित है। समान तर्क का पालन करते हुए, दिए गए विकल्पों में से MG 0 किससे संबंधित है?
GV 14 is related to LS 5 in a certain way. In the same way, HQ 5 is related to MN -4. Following the same logic, MG 0 is related to which of the given options?
- (अ)BG -7
- (ब)NY -6
- (क)HR -3
- (ड)RD -9
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
RD -9
नियम: पहला अक्षर +5, दूसरा अक्षर −3, संख्या −9 (GV 14→LS 5, HQ 5→MN −4)। MG 0: M+5=R, G−3=D, 0−9=−9। अतः उत्तर RD −9 है।
Rule: first letter +5, second letter −3, number −9 (GV 14→LS 5, HQ 5→MN −4). MG 0: M+5=R, G−3=D, 0−9=−9. So the answer is RD −9.
11.
उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए युग्मों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। ZIL : ARO GRZ : TIA
Select the pair that follows the same pattern as the pairs given below. Both pairs follow the same pattern. ZIL : ARO GRZ : TIA JPE : QJT
- (अ)JPE : QJT
- (ब)LOT : OKG
- (क)XMS : CNH
- (ड)MAP : NZJ
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
XMS : CNH
ZIL:ARO और GRZ:TIA में प्रत्येक अक्षर को उसके विपरीत अक्षर से बदला गया है (A↔Z, B↔Y, ...; स्थिति-योग = 27)। XMS → C, N, H, अतः XMS : CNH इसी पैटर्न पर है।
In ZIL:ARO and GRZ:TIA each letter is replaced by its opposite letter (A↔Z, B↔Y, ...; sum of positions = 27). XMS → C, N, H, so XMS : CNH follows the pattern.
12.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन- सा/से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी केकड़ा, टाई हैं। कुछ टाई, हूव हैं। कुछ हूव, वेंट हैं।
निष्कर्ष: (I): कुछ वेंट, केकड़ा हैं। (II): कुछ हूव, केकड़ा हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusions logically follow(s) from the statements.
Statements: All crabs are ties. Some ties are hoovs. Some hoovs are vents.
Conclusions: (I): Some vents are crabs. (II): Some hoovs are crabs.
- (अ)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।Only conclusion (II) follows.
- (ब)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।Neither conclusion (I) nor (II) follows.
- (क)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।Both conclusions (I) and (II) follow.
- (ड)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।Only conclusion (I) follows.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Neither conclusion (I) nor (II) follows.
सभी केकड़े टाई हैं, पर 'कुछ टाई हूव हैं' और 'कुछ हूव वेंट हैं' से वेंट या हूव का केकड़ों से संबंध नहीं बनता। कोई निष्कर्ष नहीं निकलता।
Crabs are ties, but 'some ties are hoovs' and 'some hoovs are vents' cannot link vents or hoovs to crabs. Neither conclusion follows.
13.
पीयूष अपनी कक्षा में शीर्ष से 24वें स्थान पर तथा नीचे से 55वें स्थान पर है। उसकी कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
Piyush ranks 24th from the top and 55th from the bottom in his class. How many students are there in his class?
- (अ)79
- (ब)77
- (क)76
- (ड)78
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
78
कुल विद्यार्थी = ऊपर से रैंक + नीचे से रैंक − 1 = 24 + 55 − 1 = 78। अतः उत्तर 78 है।
Total students = rank from top + rank from bottom − 1 = 24 + 55 − 1 = 78. So the answer is 78.
14.
F, G का भाई है। G, H की पत्नी है। H, I का पुत्र है। I, J की पत्नी है। F का J से क्या संबंध है?
F is the brother of G. G is the wife of H. H is the son of I. I is the wife of J. How is F related to J?
- (अ)पुत्र की पत्नी का पिताSon's wife's father
- (ब)पुत्र की पत्नी का भाईSon's wife's brother
- (क)पिताFather
- (ड)पुत्रSon
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
पुत्र की पत्नी का भाई
Son's wife's brother
J और I पति-पत्नी हैं और H उनका पुत्र है। G, H की पत्नी है और F, G का भाई है। अतः F, J के पुत्र की पत्नी का भाई है।
J and I are husband and wife, and H is their son. G is H's wife, and F is G's brother. So F is J's son's wife's brother.
15.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BLUE’ को ‘4628’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LOAD’ को ‘3567’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘L’ के लिए कूट क्या होगा?
In a certain code language, 'BLUE' is coded as '4628' and 'LOAD' is coded as '3567'. What will be the code for 'L' in the given code language?
- (अ)7
- (ब)6
- (क)3
- (ड)8
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
6
BLUE और LOAD में केवल 'L' उभयनिष्ठ है और 4628 व 3567 में केवल अंक 6 उभयनिष्ठ है। अतः L = 6।
'L' is the only letter common to BLUE and LOAD, and the only digit common to 4628 and 3567 is 6. So L = 6.
16.
राजू बिंदु A से चलना शुरू करता है और पश्चिम की ओर 9 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 7 km ड्राइव करता है, फिर वह बाएं मुड़ता है और 11 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 13 km ड्राइव करता है। वह अंतिम बार फिर बाएं मुड़ता है,फिर वह 2 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर फिर से पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे छोटी दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के मोड़ हैं।)
Raju starts from point A and drives 9 km towards the west. Then he turns left and drives 7 km, then he turns left and drives 11 km. Then he turns left and drives 13 km. Finally, he turns left again, drives 2 km and stops at point P. How far (shortest distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (All turns are 90-degree turns only unless specified.)
- (अ)6 km दक्षिण की ओर6 km towards the south
- (ब)6 km उत्तर की ओर6 km towards the north
- (क)5 km दक्षिण की ओर5 km towards the south
- (ड)5 km उत्तर की ओर5 km towards the north
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
6 km दक्षिण की ओर
6 km towards the south
A (0,0) से: पश्चिम 9 → (−9,0); बाएँ (दक्षिण) 7 → (−9,−7); बाएँ (पूर्व) 11 → (2,−7); बाएँ (उत्तर) 13 → (2,6); बाएँ (पश्चिम) 2 → (0,6)। P, A से 6 km उत्तर में है, अतः उसे 6 km दक्षिण की ओर जाना होगा।
From A (0,0): west 9 → (−9,0); left (south) 7 → (−9,−7); left (east) 11 → (2,−7); left (north) 13 → (2,6); left (west) 2 → (0,6). P is 6 km north of A, so he must drive 6 km towards the south.
17.
संख्या 8569142 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं अवरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में इस प्रकार बनी नई संख्या में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
Each digit of the number 8569142 is arranged in descending order from left to right. How many digits will remain in the same position in the new number so formed, compared with the original number?
- (अ)दोTwo
- (ब)एकOne
- (क)चारFour
- (ड)तीनThree
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
एक
One
मूल संख्या 8569142; अवरोही क्रम 9865421। स्थानों की तुलना करने पर केवल तीसरा अंक (6) समान है। अतः One (एक) अंक अपने स्थान पर रहता है।
Original 8569142; descending 9865421. Comparing positions, only the 3rd digit (6) is the same. So One digit stays in place.
18.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न- चिह्न (?) के स्थान पर आएगा? GKO 11, IMQ 13, KOS 15, MQU 17, ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) to make the given series logically complete? GKO 11, IMQ 13, KOS 15, MQU 17, ?
- (अ)NQS 21
- (ब)NTZ 19
- (क)ORT 21
- (ड)OSW 19
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
OSW 19
समूह के प्रत्येक अक्षर में +2 और संख्या में 2 की वृद्धि: GKO 11→IMQ 13→KOS 15→MQU 17। अगला: M+2=O, Q+2=S, U+2=W और 17+2=19। अतः उत्तर OSW 19 है।
Each letter of the cluster moves +2 and the number rises by 2: GKO 11→IMQ 13→KOS 15→MQU 17. Next: M+2=O, Q+2=S, U+2=W, and 17+2=19. So the answer is OSW 19.
19.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं। (बाएं) 5 $ 5 % 8 7 * 5 % & 8 @ 2 6 2 £ 3 8 1 & 5 6 (दाएं) ऐसी कितनी संख्याएँ हैं जिनके ठीक पहले एक संख्या है तथा ठीक बाद भी एक संख्या है?
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. All numbers are single-digit numbers. (Left) 5 $ 5 % 8 7 * 5 % & 8 @ 2 6 2 £ 3 8 1 & 5 6 (Right) How many numbers are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by a number?
- (अ)2
- (ब)7
- (क)4
- (ड)3
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
2
जिन संख्याओं के दोनों ओर संख्या है: '2 6 2' में 6 और '3 8 1' में 8। अन्य कोई नहीं। गिनती = 2।
Numbers with a number on both sides: the 6 in '2 6 2' and the 8 in '3 8 1'. No others qualify. Count = 2.
20.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तरीके से RWKA का संबंध TULZ से है। उसी प्रकार, VSMY का संबंध XQNX से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, ZOOW का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, RWKA is related to TULZ in a certain way. In the same way, VSMY is related to XQNX. Following the same logic, ZOOW is related to which of the given options?
- (अ)BMPV
- (ब)CLQU
- (क)ALOV
- (ड)CNPW
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
BMPV
नियम: +2, −2, +1, −1 (RWKA→TULZ, VSMY→XQNX)। ZOOW: Z+2=B, O−2=M, O+1=P, W−1=V। अतः उत्तर BMPV है।
Rule: +2, −2, +1, −1 (RWKA→TULZ, VSMY→XQNX). ZOOW: Z+2=B, O−2=M, O+1=P, W−1=V. So the answer is BMPV.
21.
यदि '−' का अर्थ '÷' है, '÷' का अर्थ '×' है, '×' का अर्थ '+' है और '+' का अर्थ '−' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 1568 − 16 + 4 ÷ 5 × 22 = ?
If '−' means '÷', '÷' means '×', '×' means '+' and '+' means '−', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 1568 − 16 + 4 ÷ 5 × 22 = ?
- (अ)294
- (ब)100
- (क)113
- (ड)492
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
100
चिह्न बदलने पर: 1568 ÷ 16 − 4 × 5 + 22 = 98 − 20 + 22 = 100। अतः उत्तर 100 है।
Replacing signs: 1568 ÷ 16 − 4 × 5 + 22 = 98 − 20 + 22 = 100. So the answer is 100.
22.
M, N, O, P, Y और Z एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे नीचे के तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर के तल का क्रमांक 2 है और इसी तरह सबसे ऊपर के तल का क्रमांक 6 है। O तल क्रमांक 4 पर रहता है। O और P के बीच वाले तलों पर केवल दो व्यक्ति रहते हैं। O और N के बीच वाले तल पर केवल M रहता है। Y, O के ठीक नीचे वाले तल पर रहता है। तल क्रमांक 2 पर कौन रहता है?
M, N, O, P, Y and Z live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, with the topmost floor numbered 6. O lives on floor number 4. Only two persons live on the floors between O and P. Only M lives on the floor between O and N. Y lives on the floor immediately below O. Who lives on floor number 2?
- (अ)N
- (ब)Y
- (क)Z
- (ड)M
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
Z
O=4; O और P के बीच दो व्यक्ति, अतः P=1। Y, O के ठीक नीचे है, अतः Y=3। O और N के बीच केवल M: N=6, M=5 (M, 3 पर नहीं हो सकता)। शेष Z मंज़िल 2 पर रहता है।
O=4; two persons between O and P gives P=1. Y is just below O, so Y=3. Only M between O and N: N=6, M=5 (M cannot be 3). The remaining person Z lives on floor 2.
23.
सात व्यक्ति , I, J, K, L, O, P और Q उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। केवल J, Q के बाईं ओर बैठा है। J और I के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। P और K के बीच केवल O बैठा है और P, I का निकटतम पड़ोसी नहीं है। पंक्ति के सबसे दाहिने छोर पर कौन बैठा है?
Seven persons, I, J, K, L, O, P and Q, are sitting in a row facing north. Only J sits to the left of Q. Only four persons sit between J and I. Only O sits between P and K, and P is not an immediate neighbour of I. Who sits at the extreme right end of the row?
- (अ)O
- (ब)L
- (क)I
- (ड)K
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
L
Q के बाएँ केवल J है, अतः J=1, Q=2। J और I के बीच चार व्यक्ति, अतः I=6। P, O, K तीन क्रमागत स्थान हैं, जो केवल 3-4-5 हो सकते हैं; P, I के पास नहीं है, अतः P=3, O=4, K=5। L स्थान 7 पर, यानी अंतिम दाएँ छोर पर है।
Only J is left of Q, so J=1, Q=2. Four persons between J and I gives I=6. P, O, K are three consecutive seats, which can only be 3-4-5; P is not next to I, so P=3, O=4, K=5. L is at 7, the extreme right.
24.
यदि ‘A’ का अर्थ ‘×’ है, ‘B’ का अर्थ ‘−’ है, ‘C’ का अर्थ ‘+’ है, और ‘D’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित में से किसका परिणाम 9 होगा?
If 'A' means '×', 'B' means '−', 'C' means '+' and 'D' means '÷', then which of the following will result in 9?
- (अ)8 C 3 B 10 A 2 D 5
- (ब)8 A 3 C 10 B 2 D 5
- (क)8 B 3 C 10 A 2 D 5
- (ड)8 B 3 A 10 C 2 D 5
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
8 B 3 C 10 A 2 D 5
विकल्प 3 बनता है 8 − 3 + 10 × 2 ÷ 5 = 5 + 20 ÷ 5 = 5 + 4 = 9। अन्य विकल्पों का मान 9 नहीं आता।
Option 3 becomes 8 − 3 + 10 × 2 ÷ 5 = 5 + 20 ÷ 5 = 5 + 4 = 9. The other options do not give 9.
25.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GATE’ को ‘4628’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘TURN’ को ‘3567’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘T’ के लिए कूट क्या होगा?
In a certain code language, 'GATE' is coded as '4628' and 'TURN' is coded as '3567'. What will be the code for 'T' in the given code language?
- (अ)2
- (ब)4
- (क)6
- (ड)3
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
6
GATE और TURN में केवल 'T' उभयनिष्ठ है और 4628 व 3567 में केवल अंक 6 उभयनिष्ठ है। अतः T = 6।
'T' is the only letter common to GATE and TURN, and the only digit common to 4628 and 3567 is 6. So T = 6.
26.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘BRAVE’ को ‘29317’ और ‘VIBER’ को ‘38792’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कोड भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
In a certain code language, 'BRAVE' is coded as '29317' and 'VIBER' is coded as '38792'. What is the code for 'A' in the given code language?
- (अ)2
- (ब)1
- (क)7
- (ड)9
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
1
BRAVE (29317) और VIBER (38792) में B, R, V, E उभयनिष्ठ हैं, जिनके अंक उभयनिष्ठ 2, 9, 3, 7 हैं। अतः शेष अक्षर A का अंक शेष 1 है।
BRAVE (29317) and VIBER (38792) share B, R, V, E, which take the common digits 2, 9, 3, 7. The remaining letter A therefore takes the remaining digit 1.
27.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position.)
- (अ)SP - QI
- (ब)LP - NR
- (क)IM - KO
- (ड)GK - IM
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
SP - QI
LP-NR, IM-KO और GK-IM में दोनों अक्षरों में +2 है। SP-QI में S→Q −2 और P→I −7 है। अतः SP - QI असंगत है।
LP-NR, IM-KO and GK-IM: both letters +2. In SP-QI, S→Q is −2 and P→I is −7. So SP - QI is the odd one.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें