RRB NTPC Graduate CBT-2 · 10 Jul 2026 — सामान्य विज्ञान
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-2 · 10 Jul 2026 — सामान्य विज्ञान (General Science) के 5 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
परमाणु संकेतन में प्रतीक Z किसको संदर्भित करता है?
What does the symbol Z refer to in atomic notation?
- (अ)न्यूट्रॉन संख्याNeutron number
- (ब)द्रव्यमान संख्याMass number
- (क)आवेशCharge
- (ड)परमाणु क्रमांकAtomic number
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
परमाणु क्रमांक
Atomic number
परमाणु संकेतन में Z परमाणु क्रमांक (प्रोटॉनों की संख्या) को दर्शाता है, जबकि A द्रव्यमान संख्या है।
In atomic notation, Z denotes the atomic number (number of protons), while A denotes the mass number.
2.
कौन-सी राशि उस दर का वर्णन करती है जिस पर एक निश्चित समयावधि में काय किया जाता है?
Which quantity describes the rate at which work is done in a certain period of time?
- (अ)ऊर्जाEnergy
- (ब)बलForce
- (क)विस्थापनDisplacement
- (ड)शक्तिPower
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
शक्ति
Power
शक्ति कार्य करने की दर है, अर्थात प्रति इकाई समय में किया गया कार्य (P = W/t)।
Power is the rate of doing work, i.e. work done per unit time (P = W/t).
3.
निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलक्षण, कोशिका विभाजन और कोशिका प्रकार्यों के संदर्भ में विभज्योतक ऊतक तथा अन्य पादप ऊतकों के मध्य सर्वोत्तम रूप से विभेदन करता है?
Which of the following characteristics best differentiates meristematic tissue from other plant tissues in terms of cell division and cell functions?
- (अ)कोशिकाएं महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को संग्रहीत करती हैं और भंडार बनाए रखती हैंCells store vital nutrients and maintain reserves
- (ब)कोशिकाएं पादप की सतह पर एक सुरक्षात्मक आवरण बनाती हैंCells form a protective covering on the surface of the plant
- (क)कोशिकाएं पूरे पादप में जल और खनिजों का परिवहन करती हैंCells transport water and minerals throughout the plant
- (ड)कोशिकाएं सक्रिय रूप से विभाजित होती हैं और पादप की वृद्धि में योगदान देती हैंCells actively divide and contribute to the growth of the plant
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
कोशिकाएं सक्रिय रूप से विभाजित होती हैं और पादप की वृद्धि में योगदान देती हैं
Cells actively divide and contribute to the growth of the plant
विभज्योतक ऊतक की कोशिकाएँ सक्रिय रूप से विभाजित होकर पौधे की वृद्धि में योगदान देती हैं। भंडारण, सुरक्षा और परिवहन स्थायी ऊतकों के कार्य हैं।
Meristematic tissue is made of cells that actively divide and contribute to the growth of the plant. Storage, protection and transport are the roles of permanent tissues.
4.
अम्लीय विलयनों में विद्युत धारा का प्रवाह, ______ के कारण होता है।
The flow of electric current in acidic solutions is due to ______.
- (अ)निर्मित गैस के बुलबुलोंbubbles of gas formed
- (ब)विलयन में उपस्थित धातुओंmetals present in the solution
- (क)विलयन में उपस्थित आयनोंions present in the solution
- (ड)केवल उदासीन अणुओंonly neutral molecules
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
विलयन में उपस्थित आयनों
ions present in the solution
अम्लीय विलयन विद्युत का चालन करते हैं क्योंकि उनमें मुक्त आयन (H⁺ और अम्ल के ऋणायन) होते हैं जो धारा प्रवाहित करते हैं।
Acidic solutions conduct electricity because they contain free ions (H⁺ and the acid's anions) that carry current.
5.
एक विद्यार्थी किसी यौगिक को गम करता है और भूरे रंग के धूम के उत्सर्जन को देखता है। यह यौगिक संभवतः क्या था?
A student heats a compound and observes the emission of brown fumes. What was this compound likely to be?
- (अ)NaCl
- (ब)CaCO₃
- (क)Pb(NO₃)₂
- (ड)AgCl
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
Pb(NO₃)₂
लेड नाइट्रेट गर्म करने पर अपघटित होता है: 2Pb(NO₃)₂ → 2PbO + 4NO₂ + O₂। भूरे धुएँ नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂) के होते हैं।
Lead nitrate decomposes on heating: 2Pb(NO₃)₂ → 2PbO + 4NO₂ + O₂. The brown fumes are nitrogen dioxide (NO₂).
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें