RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC UG CBT-1 · 11 Aug 2025 · Shift 1 — सामान्य ज्ञान

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC UG CBT-1 · 11 Aug 2025 · Shift 1 — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 26 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
2025 में लॉन्च किया जाने वाला नौसैनिक पोत ‘तवस्या (Tavasya)’ निम्नलिखित में से किस श्रेणी में वर्गीकृत है?
The naval vessel 'Tavasya', to be launched in 2025, is classified under which of the following categories?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

स्टील्थ फ्रिगेट (Stealth Frigate)
Stealth Frigate

तवस्य गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट 1135.6 का स्टेल्थ फ्रिगेट है, जिसे 2025 में लॉन्च किया गया।
Tavasya is a Project 1135.6 stealth frigate built by Goa Shipyard Limited and launched in 2025.
2.
जून 2025 में किस घटना ने इज़राइल-ईरान संघर्ष को बढ़ा दिया?
Which event escalated the Israel-Iran conflict in June 2025?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर इज़राइली पूर्व-आक्रमण
Israeli pre-emptive strike on Iranian nuclear facilities

13 जून 2025 को इज़राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर पूर्व-निवारक हमले किए, जिससे 12 दिन का युद्ध शुरू हुआ। ईरान के मिसाइल हमले इसके जवाब में हुए।
On 13 June 2025 Israel launched pre-emptive strikes on Iranian nuclear and military sites, starting a 12-day war. Iran's missile attacks came in response.
3.
कोयला मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में किस भारतीय राज्य के पास सर्वाधिक कोयला भंडार था?
According to Ministry of Coal data, which Indian state had the largest coal reserves in the financial year 2023-24?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

ओडिशा
Odisha

कोयला मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार भारत में सबसे अधिक कोयला भंडार ओडिशा में है, उसके बाद झारखंड और छत्तीसगढ़ का स्थान है।
According to Ministry of Coal inventory data, Odisha has the largest coal reserves in India, followed closely by Jharkhand and Chhattisgarh.
4.
निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य, नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा करता है?
Which of the following states shares a border with Nepal?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

बिहार
Bihar

नेपाल की सीमा भारत के पाँच राज्यों से लगती है: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम। विकल्पों में केवल बिहार है।
Nepal borders five Indian states: Uttarakhand, Uttar Pradesh, Bihar, West Bengal and Sikkim. Bihar is the only one among the options.
5.
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा भाग, केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संबंधों से संबंधित है?
Which of the following Parts of the Indian Constitution deals with financial relations between the Union and the States?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

भाग XII
Part XII

भाग XII (अनुच्छेद 264-300A) वित्त, संपत्ति और संविदाओं से संबंधित है, जिसमें केंद्र-राज्य वित्तीय संबंध शामिल हैं। भाग XI विधायी और प्रशासनिक संबंधों से संबंधित है।
Part XII (Articles 264-300A) deals with finance, property and contracts, including Union-State financial relations. Part XI covers legislative and administrative relations.
6.
2025 में घोषित, निम्नलिखित में से किस सेवामुक्त भारतीय नौसेना जहाज को अंडरवाटर म्यूजियम (underwater museum) में बदल दिया जाएगा?
Which of the following decommissioned Indian Navy ships, as announced in 2025, will be converted into an underwater museum?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

INS गुलदार (INS Guldar)
INS Guldar

सेवामुक्त लैंडिंग पोत INS गुलदार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग तट के पास डुबोकर भारत का पहला अंडरवाटर संग्रहालय और कृत्रिम रीफ़ बनाया जाएगा।
The decommissioned landing craft INS Guldar is to be sunk off Sindhudurg, Maharashtra, as India's first underwater museum and artificial reef.
7.
सहकारी समितियों को बढ़ावा देने के लिए 97वें संशोधन द्वारा संविधान के निम्नलिखित में से किस भाग में संशोधन किया गया था?
Which Part of the Constitution was amended by the 97th Amendment to promote cooperative societies?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

भाग IXB
Part IXB

97वें संशोधन अधिनियम, 2011 ने सहकारी समितियों पर भाग IXB (अनुच्छेद 243ZH-243ZT) जोड़ा। भाग IXA नगरपालिकाओं से संबंधित है।
The 97th Amendment Act, 2011 added Part IXB (Articles 243ZH-243ZT) on cooperative societies. Part IXA deals with municipalities.
8.
26 फरवरी 2025 को किन तीन अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने संयुक्त रूप से जिनेवा स्थित स्वास्थ्य, व्यापार और बौद्धि क संपदा (IP) राजनयिकों के लिए एक त्रिपक्षीय सहयोग ब्रीफिंग (Trilateral Cooperation briefing) का आयोजन किया?
On 26 February 2025, which three international organisations jointly organised a Trilateral Cooperation briefing for health, trade and intellectual property (IP) diplomats in Geneva?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

WHO, WIPO और WTO
WHO, WIPO and WTO

WHO, WIPO और WTO स्वास्थ्य, व्यापार और बौद्धिक संपदा पर त्रिपक्षीय सहयोग करते हैं और इन्होंने 26 फरवरी 2025 को जिनेवा में संयुक्त ब्रीफ़िंग की।
WHO, WIPO and WTO run a trilateral cooperation on health, trade and intellectual property, and held a joint briefing in Geneva on 26 February 2025.
9.
निम्नलिखित में से कौन-सा नकारात्मक परिणाम, 1857 के विद्रोह ने भारतीय समाज में उत्पन्न किया?
Which of the following negative consequences did the Revolt of 1857 have on Indian society?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

हिंदू और मुस्लि म समुदायों के बीच अविश्वास
Mistrust between Hindu and Muslim communities

1857 के बाद अंग्रेज़ों ने 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाई और एक समुदाय को दूसरे के विरुद्ध बढ़ावा दिया, जिससे हिंदू-मुस्लिम अविश्वास बढ़ा।
After 1857 the British followed 'divide and rule', favouring one community against the other, which bred mistrust between Hindus and Muslims.
10.
निम्नलिखित में से किस कथन में सर्वोत्तम रूप से यह वर्णन किया गया है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की तुलना में लक्षद्वीप द्वीप समूह में जैवविविधता कम क्यों है?
Which of the following statements best describes why the Lakshadweep Islands have less biodiversity than the Andaman and Nicobar Islands?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

लघु भू-क्षेत्र और वनों की अनुपस्थिति
Small land area and absence of forests

लक्षद्वीप बहुत छोटे क्षेत्रफल वाले प्रवाल द्वीप हैं जिनमें प्राकृतिक वन लगभग नहीं हैं, जबकि बड़े अंडमान-निकोबार द्वीपों में घने वर्षावन हैं।
Lakshadweep consists of tiny coral islands with very small land area and almost no natural forests, while the larger Andaman and Nicobar Islands have dense rainforests.
11.
प्रत्यक्ष कर सुधार, भारत की राजकोषीय समेकन रणनीति का हिस्सा रहा है। उदारीकरण के बाद के भारत में प्रत्यक्ष करों के सरलीकरण की अनुशंसा निम्नलिखित में से किस समिति ने की थी?
Direct tax reform has been a part of India's fiscal consolidation strategy. Which of the following committees recommended the simplification of direct taxes in post-liberalisation India?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

केलकर समिति (Kelkar Committee)
Kelkar Committee

केलकर कार्य बल (2002) ने प्रत्यक्ष करों के सरलीकरण, छूट सीमा बढ़ाने और अनेक रियायतें हटाने की सिफ़ारिश की। तारापोर समिति पूँजी खाता परिवर्तनीयता से संबंधित थी।
The Kelkar Task Force (2002) recommended simplifying direct taxes, raising the exemption limit and removing many exemptions. Tarapore dealt with capital account convertibility.
12.
वर्ष 2025 में 7वां खेलो इंडिया यूथ गेम्स किस राज्य में आयोजित किया गया था?
In which state was the 7th Khelo India Youth Games held in 2025?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

बिहार
Bihar

7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 15 मई 2025 तक बिहार में हुए।
The 7th Khelo India Youth Games were held in Bihar from 4 to 15 May 2025.
13.
भारत में राष्ट्रीय शिक्षा एवं सामाजिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए सर्वेंट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना किसने की?
Who founded the Servants of India Society to promote national education and social reform in India?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

गोपाल कृष्ण गोखले
Gopal Krishna Gokhale

गोपाल कृष्ण गोखले ने 1905 में पुणे में सर्वेंट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी स्थापित की, ताकि राष्ट्र सेवा और समाज सुधार के लिए कार्यकर्ता तैयार हों।
Gopal Krishna Gokhale founded the Servants of India Society in Pune in 1905 to train workers for national service and social reform.
14.
2025 में कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ अपने सीमा विवाद को हल करने के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय निकाय में याचिका दायर की?
In 2025, Cambodia petitioned which international body to resolve its border dispute with Thailand?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
International Court of Justice

जून 2025 में कंबोडिया ने मंदिर क्षेत्रों को लेकर थाईलैंड के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) से अनुरोध किया।
In June 2025 Cambodia asked the International Court of Justice to settle its border dispute with Thailand over temple areas.
15.
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 131 शहरों (गैर-प्राप्ति शहरों और मिलियन प्लस शहरों) में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए 2019 में निम्नलिखित में से कौन-सा कार्यक्रम शुरू किया गया था?
Which of the following programmes was launched in 2019 by the Ministry of Environment, Forest and Climate Change (MoEF&CC) to improve air quality in 131 cities (non-attainment cities and million-plus cities) of 24 States/UTs?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (National Clean Air Programme)
National Clean Air Programme

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) पर्यावरण मंत्रालय ने जनवरी 2019 में 131 नॉन-अटेनमेंट और दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में कणीय प्रदूषण घटाने के लिए शुरू किया।
The National Clean Air Programme was launched by MoEF&CC in January 2019 to reduce particulate pollution in 131 non-attainment and million-plus cities.
16.
उत्तर-पश्चिम भारत में कौन-सी प्राकृतिक भू-आकृति, ग्रीष्म महीनों के दौरान निम्न-दाब द्रोणी के आरंभ को चिह्नित करती है?
Which natural landform in north-west India marks the onset of the low-pressure trough during the summer months?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

अरावली पहाड़ियाँ
Aravalli Hills

सही उत्तर: अरावली पहाड़ियाँ (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Aravalli Hills (official answer key).
17.
आइकिया (Ikea), जिसे 2013 में 10 वर्षों में एलाइड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के साथ 10 स्टोर स्थापित करने के लिए ₹10,500 करोड़ के FDI प्रस्ताव के लिए सरकार की मंजूरी मिली थी, जो एक ____________ है।
Ikea, which received government approval in 2013 for an FDI proposal of ₹10,500 crore to set up 10 stores along with allied infrastructure over 10 years, is a ____________.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

स्वीडिश कंपनी
Swedish company

IKEA फ़र्नीचर विक्रेता कंपनी है, जिसकी स्थापना 1943 में स्वीडन में इंगवार कांप्राड ने की। इसका पहला भारतीय स्टोर 2018 में हैदराबाद में खुला।
IKEA is a furniture retailer founded in Sweden in 1943 by Ingvar Kamprad. It opened its first Indian store in Hyderabad in 2018.
18.
भारत में ब्रिटिश शासन के संबंध में नरमपंथी कांग्रेस नेताओं की मुख्य धारणा क्या थी?
What was the main perception of the Moderate Congress leaders regarding British rule in India?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

ब्रिटिश शासन का समर्थन
Support for British rule

नरमपंथी अंग्रेज़ों के प्रति निष्ठावान थे, ब्रिटिश शासन को भारत के लिए हितकारी मानते थे और याचिकाओं से केवल क्रमिक सुधार चाहते थे।
The Moderates were loyal to the British, believed British rule was beneficial for India and sought only gradual reforms through petitions.
19.
1990 में भारत में जीवन प्रत्याशा 58.6 वर्ष से बढ़कर, 2023 में कितने वर्ष हो गई, जो सूचकांक शुरू होने के बाद से सबसे उच्चतम दर्ज की गई है?
India's life expectancy increased from 58.6 years in 1990 to how many years in 2023, the highest recorded since the index began?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

72 वर्ष
72 years

UNDP मानव विकास रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत की जीवन प्रत्याशा 1990 के 58.6 वर्ष से बढ़कर 2023 में 72 वर्ष हो गई, जो सूचकांक शुरू होने के बाद सर्वाधिक है।
The UNDP Human Development Report 2025 put India's life expectancy at 72 years for 2023, up from 58.6 years in 1990, the highest since the index began.
20.
भारत के मणिपुर में लाई हारोबा (Lai Haraoba) नृत्य करने वाली नामित महिला भक्तों को संदर्भित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द प्रयुक्त किया जाता है?
Which of the following terms is used to refer to the designated women devotees who perform the Lai Haraoba dance in Manipur, India?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

मायबी
Maibi

मणिपुर के लाई हराओबा में अनुष्ठानिक नृत्य करने वाली पुजारिनों को माइबी कहते हैं। माइबा पुरुष पुजारी होते हैं।
In Manipur's Lai Haraoba, the priestesses who lead the ritual dance are called Maibi. Maiba are the male priests.
21.
अप्रैल 2025 में विमोचित की गई, 'एआई ऑन ट्रायल (AI on Trial)' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
Who is the author of the book 'AI on Trial', released in April 2025?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

सुजीत कुमार और तौसीफ आलम
Sujeet Kumar and Tauseef Alam

सही उत्तर: सुजीत कुमार और तौसीफ आलम (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Sujeet Kumar and Tauseef Alam (official answer key).
22.
[अप्रैल 2025] न्यू कैलेडोनिया, जो निकेल खनन और स्वतंत्रता बहस पर विरोध प्रदर्शनों के लिए सुर्खियों में था, किस देश का एक क्षेत्र है?
[April 2025] New Caledonia, which made headlines for protests over nickel mining and the independence debate, is a territory of which country?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

फ्रांस
France

न्यू कैलेडोनिया दक्षिण प्रशांत में फ्रांस का समुद्रपारीय क्षेत्र है, जहाँ निकल के बड़े भंडार हैं और स्वतंत्रता व चुनावी नियमों को लेकर अशांति रही है।
New Caledonia is a French overseas territory in the South Pacific with large nickel deposits, where unrest over independence and electoral rules has continued.
23.
7 मई 2025 को, भारत ने आपातकालीन तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए कितने जिलों में राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल किये?
On 7 May 2025, in how many districts did India conduct nationwide civil defence mock drills to promote emergency preparedness?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

244

7 मई 2025 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 244 वर्गीकृत नागरिक सुरक्षा ज़िलों में 'ऑपरेशन अभ्यास' नामक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कराई।
On 7 May 2025 the Union Home Ministry held 'Operation Abhyas' civil defence mock drills in 244 categorised civil defence districts.
24.
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत का एक जनजातीय नृत्य रूप है?
Which of the following is a tribal dance form of India?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (क)

गुस्साड़ी
Gussadi

गुस्साडी तेलंगाना की राज गोंड जनजाति का नृत्य है, जो दीवाली के समय किया जाता है। भांगड़ा और लावणी लोकनृत्य हैं तथा कथक शास्त्रीय नृत्य है।
Gussadi is a tribal dance of the Raj Gond tribe of Telangana, performed during Diwali. Bhangra and Lavani are folk dances and Kathak is classical.
25.
किस अधिनियम ने पहली बार भारतीय सदस्यों को विधान परिषदों में बजट पर चर्चा करने की अनुमति दी?
Which Act, for the first time, allowed Indian members to discuss the budget in the Legislative Councils?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
Indian Councils Act, 1892

भारतीय परिषद अधिनियम, 1892 ने सदस्यों को बजट पर चर्चा करने और प्रश्न पूछने की अनुमति दी, यद्यपि वे उस पर मतदान नहीं कर सकते थे।
The Indian Councils Act, 1892 allowed members to discuss the budget and ask questions, though they could not vote on it.
26.
एरण शिलालेख में उल्लि खित है कि समुद्रगुप्त को उसके पिता ने उसके ______ के कारण राजा के रूप में चुना था।
The Eran inscription mentions that Samudragupta was chosen as king by his father because of his ______.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

भक्ति , न्यायपरायणता और वीरता
devotion, righteousness and valour

एरण अभिलेख के अनुसार समुद्रगुप्त को उसके पिता चंद्रगुप्त प्रथम ने उसकी भक्ति, नय (धर्मपूर्ण आचरण) और पराक्रम के कारण चुना।
The Eran inscription says Samudragupta was chosen by his father Chandragupta I for his devotion (bhakti), righteous conduct (naya) and valour (vikrama).

इसी पेपर के अन्य विषय

सामान्य विज्ञानसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिगणितरेलवे सामान्य ज्ञानकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें