RailPariksha logoRailPariksha · रेलपरीक्षास्टूडेंट्स द्वारा, स्टूडेंट्स के लिए

RRB NTPC UG CBT-1 · 15 Jun 2026 · Shift 1 — सामान्य विज्ञान

RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र

RRB NTPC UG CBT-1 · 15 Jun 2026 · Shift 1 — सामान्य विज्ञान (General Science) के 4 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
SI मात्रकों में एक टन (one tonne) का मान कितना होता है?
What is the value of one tonne in SI units?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ब)

10³ kg
103 kg

एक टन = 1000 kg = 10³ kg।
One tonne = 1000 kg = 10³ kg.
2.
किस प्रकाशिक यंत्र का उपयोग हाइपरमेट्रोपिया (या दीर्घ-दृष्टि ) नामक नेत्र दोष को ठीक करने के लिए किया जाता है जिसमें प्रकाश दृष्‍टिपटल (रेटिना) के पीछे फोकसित होता है?
Which optical device is used to correct the eye defect called hypermetropia (or farsightedness), in which light is focused behind the retina?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (ड)

उत्तल लेन्स (Convex Lens)
Convex Lens

दीर्घदृष्टि दोष में प्रकाश रेटिना के पीछे फोकस होता है। उत्तल लेंस किरणों को पहले अभिसरित कर इसे सही करता है। अवतल लेंस निकट दृष्टि दोष सुधारता है।
In hypermetropia the eye focuses light behind the retina. A convex lens converges the rays earlier and corrects it. A concave lens corrects myopia.
3.
यदि किसी व्यक्ति को मलेरिया हो जाता है, तो किस प्रकार का रोगजनक इस रोग के लिए उत्तरदायी होता है?
If a person contracts malaria, which type of pathogen is responsible for this disease?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

प्रोटोजोअन (Protozoan)
Protozoan

मलेरिया प्रोटोजोआ प्लास्मोडियम से होता है, जिसे मादा एनोफिलीज़ मच्छर फैलाती है।
Malaria is caused by the protozoan Plasmodium, transmitted by the female Anopheles mosquito.
4.
वे कौन-से तत्व या यौगिक हैं जिनका उपयोग श्वेत-श्याम फोटोग्राफी में किया जा सकता है?
Which elements or compounds can be used in black-and-white photography?
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें

उत्तर: (अ)

AgCl और AgBr
AgCl and AgBr

सिल्वर हैलाइड, सिल्वर क्लोराइड (AgCl) और सिल्वर ब्रोमाइड (AgBr), प्रकाश-संवेदी होते हैं और श्वेत-श्याम फोटोग्राफी में प्रयुक्त होते हैं।
Silver halides, silver chloride (AgCl) and silver bromide (AgBr), are light-sensitive and are used in black-and-white photography.

इसी पेपर के अन्य विषय

सामान्य ज्ञानसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिगणितकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकतारेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें