RRB NTPC UG CBT-1 · 15 Jun 2026 · Shift 3 — सामान्य ज्ञान
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC UG CBT-1 · 15 Jun 2026 · Shift 3 — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 30 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत में बंगाल में राजा राममोहन राय की आत्मीय सभा का मुख्य उद्देश्य क्या था?
What was the main objective of Raja Ram Mohan Roy's Atmiya Sabha in Bengal in the early nineteenth century?
- (अ)जातिगत विशिष्टता का समर्थन करना और कर्मकांडीय सामाजिक रीति को बढ़ावा देनाTo support caste exclusivity and promote ritualistic social customs
- (ब)मूर्तिपूजा का विरोध करना और वेदांत सिद्धांत की तर्कसंगत व्याख्या को बढ़ावा देनाTo oppose idol worship and promote a rational interpretation of Vedanta doctrine
- (क)बहुदेववादी उपासना की रक्षा करना और सभी बौद्धि क सुधार प्रयासों का विरोध करनाTo defend polytheistic worship and oppose all intellectual reform efforts
- (ड)गूढ़ परंपराओं का प्रचार करना और वैज्ञानिक चिंतन विधियों को हतोत्साहित करनाTo propagate esoteric traditions and discourage scientific methods of thinking
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
मूर्तिपूजा का विरोध करना और वेदांत सिद्धांत की तर्कसंगत व्याख्या को बढ़ावा देना
To oppose idol worship and promote a rational interpretation of Vedanta doctrine
राजा राममोहन राय ने 1815 में आत्मीय सभा बनाई, ताकि एकेश्वरवाद फैले, मूर्तिपूजा का विरोध हो और वेदांत की तर्कसंगत व्याख्या को बढ़ावा मिले।
Raja Ram Mohan Roy founded the Atmiya Sabha in 1815 to spread monotheism, oppose idol worship and promote a rational reading of the Vedanta.
2.
खेल के क्षेत्र में CNN-न्यूज़18 का वर्ष 2025 का इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार किसे दिया गया?
Who was given the CNN-News18 Indian of the Year 2025 award in the field of sports?
- (अ)महेंद्र सिंह धोनीMahendra Singh Dhoni
- (ब)गौतम गंभीरGautam Gambhir
- (क)जय शाहJay Shah
- (ड)राहुल द्रविड़Rahul Dravid
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
जय शाह
Jay Shah
सही उत्तर: जय शाह (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Jay Shah (official answer key).
3.
मानव विकास सूचकांक (HDI) की गणना करते समय किन तीन संकेतकों पर विचार किया जाता है?
Which three indicators are considered while calculating the Human Development Index (HDI)?
- (अ)औद्योगिक उत्पादन, निर्यात और आयातIndustrial production, exports and imports
- (ब)विदेशी मुद्रा आरक्षित निधियां, साक्षरता दर और निर्धनता दरForeign exchange reserves, literacy rate and poverty rate
- (क)GDP, मुद्रास्फीति दर और बेरोजगारी दरGDP, inflation rate and unemployment rate
- (ड)जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आयLife expectancy, education and per capita income
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय
Life expectancy, education and per capita income
UNDP का मानव विकास सूचकांक तीन आयामों को जोड़ता है: स्वास्थ्य (जन्म पर जीवन प्रत्याशा), शिक्षा (स्कूली वर्ष) और जीवन स्तर (प्रति व्यक्ति आय, GNI)।
UNDP's HDI combines three dimensions: health (life expectancy at birth), education (years of schooling) and standard of living (per capita income, GNI).
4.
निम्नलिखित में से किस हिमालयी पर्वतमाला में अटल सुरंग बनाई गई है?
In which of the following Himalayan ranges has the Atal Tunnel been built?
- (अ)काराकोरम पर्वतमालाKarakoram Range
- (ब)पीर पंजाल पर्वतमालाPir Panjal Range
- (क)धौलाधार पर्वतमालाDhauladhar Range
- (ड)जास्कर पर्वतमालाZanskar Range
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
पीर पंजाल पर्वतमाला
Pir Panjal Range
अटल सुरंग (9.02 किमी) पीर पंजाल श्रेणी में रोहतांग दर्रे के नीचे से गुजरती है और मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है।
The Atal Tunnel (9.02 km) passes under the Rohtang Pass in the Pir Panjal Range, linking Manali with the Lahaul-Spiti valley.
5.
उच्च तापमान, उच्च आर्द्रता और 200 cm से अधिक वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में आमतौर पर किस प्रकार की प्राकृतिक वनस्पति पाई जाती है?
Which type of natural vegetation is usually found in regions with high temperature, high humidity and annual rainfall of more than 200 cm?
- (अ)शीतोष्ण घासस्थलTemperate grasslands
- (ब)उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनTropical evergreen forests
- (क)उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनTropical deciduous forests
- (ड)कांटेदार और झाड़ियों वाली वनस्पतिThorn and scrub vegetation
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
Tropical evergreen forests
उष्णकटिबंधीय सदाबहार (वर्षा) वन वहाँ उगते हैं जहाँ वर्षा 200 सेमी से अधिक हो और तापमान व आर्द्रता ऊँची हो, जैसे पश्चिमी घाट और पूर्वोत्तर में।
Tropical evergreen (rain) forests grow where rainfall exceeds 200 cm with high heat and humidity, as in the Western Ghats and North-East.
6.
तेलुगु भाषा को भारत की शास्त्रीय भाषा कब घोषित किया गया था?
When was the Telugu language declared a Classical Language of India?
- (अ)2005
- (ब)2007
- (क)2006
- (ड)2008
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
2008
तमिल (2004) और संस्कृत (2005) के बाद तेलुगु और कन्नड़ दोनों को 2008 में शास्त्रीय भाषा घोषित किया गया।
Telugu and Kannada were both declared Classical Languages in 2008, after Tamil (2004) and Sanskrit (2005).
7.
राष्ट्रवाद के प्रतीक माने जाने वाले उपन्यास आनंदमठ की रचना किसने की थी?
Who wrote the novel Anandamath, regarded as a symbol of nationalism?
- (अ)बंकिम चंद्र चट्टोपाध्यायBankim Chandra Chattopadhyay
- (ब)शरत चंद्र चट्टोपाध्यायSarat Chandra Chattopadhyay
- (क)रवींद्रनाथ टैगोरRabindranath Tagore
- (ड)दीनबंधु मित्रDinabandhu Mitra
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
Bankim Chandra Chattopadhyay
बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने 'आनंदमठ' (1882) लिखा, जिसमें 'वंदे मातरम्' गीत है।
Bankim Chandra Chattopadhyay wrote 'Anandamath' (1882), which contains the song 'Vande Mataram'.
8.
2011 की जनगणना के अनुसार कौन-सा राज्य, भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य था?
According to the 2011 Census, which state was the most populous state in India?
- (अ)बिहारBihar
- (ब)पश्चिम बंगालWest Bengal
- (क)उत्तर प्रदेशUttar Pradesh
- (ड)महाराष्ट्रMaharashtra
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
जनगणना 2011 में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या लगभग 19.98 करोड़ थी, जो सभी राज्यों में सबसे अधिक थी; इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार थे।
Census 2011 counted about 19.98 crore people in Uttar Pradesh, the most of any state, followed by Maharashtra and Bihar.
9.
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के चार आधिकारिक मौसम-विज्ञान संबंधी ऋतुओं में सम्मि लित नहीं है?
Which of the following is NOT among the four official meteorological seasons of India?
- (अ)शीत ऋतुWinter season
- (ब)वर्षा ऋतुMonsoon season
- (क)वसंत ऋतुSpring season
- (ड)ग्रीष्म ऋतुSummer season
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
वसंत ऋतु
Spring season
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चार ऋतुएँ हैं: शीत, ग्रीष्म (मानसून-पूर्व), मानसून और मानसून-पश्चात। वसंत इनमें शामिल नहीं है।
IMD's four seasons are winter, summer (pre-monsoon), monsoon and post-monsoon. Spring is not one of them.
10.
भारतीय संविधान का कौन-सा भाग पंचायतों से संबंधित है?
Which Part of the Indian Constitution deals with the Panchayats?
- (अ)भाग VPart V
- (ब)भाग XIPart XI
- (क)भाग IXPart IX
- (ड)भाग VIIPart VII
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
भाग IX
Part IX
73वें संशोधन, 1992 से जोड़ा गया भाग IX (अनुच्छेद 243 से 243-ण) पंचायतों से संबंधित है। भाग IX-क नगरपालिकाओं से संबंधित है।
Part IX (Articles 243 to 243-O), added by the 73rd Amendment, 1992, deals with Panchayats. Part IX-A covers Municipalities.
11.
पश्चिमी घाटों का स्थानीय नाम और उनके संबंधित राज्यों के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से युग्म सुमेलित हैं? पश्चिमी घाटों का स्थानीय नाम राज्य में ज्ञात (1) सह्याद्री महाराष्ट्र (2) नीलगिरी पहाड़ियाँ कर्नाटक और तमिलनाडु (3) अन्नामलाई पहाड़ियाँ केरल
Which of the following pairs of the local names of the Western Ghats and their corresponding states are correctly matched? Local name of the Western Ghats / Known in the state: (1) Sahyadri – Maharashtra (2) Nilgiri Hills – Karnataka and Tamil Nadu (3) Annamalai Hills – Kerala
- (अ)केवल 1Only 1
- (ब)केवल 2 और 3Only 2 and 3
- (क)1, 2 और 31, 2 and 3
- (ड)केवल 1 और 2Only 1 and 2
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
1, 2 और 3
1, 2 and 3
पश्चिमी घाट को महाराष्ट्र में सह्याद्रि, कर्नाटक और तमिलनाडु में नीलगिरि पहाड़ियाँ तथा केरल में अन्नामलाई और इलायची पहाड़ियाँ कहते हैं। इसलिए 1, 2 और 3 तीनों सही हैं।
The Western Ghats are called Sahyadri in Maharashtra, the Nilgiri Hills in Karnataka and Tamil Nadu, and the Anaimalai and Cardamom Hills in Kerala. So 1, 2 and 3 are all correct.
12.
भारतीय संसद में कितनी विभाग-संबंधी स्थायी समितियाँ (Departmentally Related Standing Committees - DRSCs) हैं?
How many Departmentally Related Standing Committees (DRSCs) are there in the Indian Parliament?
- (अ)21
- (ब)31
- (क)24
- (ड)15
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
24
संसद में 24 विभाग-संबंधित स्थायी समितियाँ हैं: 8 राज्यसभा के अधीन और 16 लोकसभा के अधीन।
Parliament has 24 Departmentally Related Standing Committees: 8 under the Rajya Sabha and 16 under the Lok Sabha.
13.
बनारसी, पटियाला और लखनऊ घराने निम्नलिखित में से किस संगीत शैली से संबंधित हैं?
The Banaras, Patiala and Lucknow gharanas are associated with which of the following musical styles?
- (अ)चैतीChaiti
- (ब)टप्पाTappa
- (क)कजरीKajri
- (ड)ठुमरीThumri
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
ठुमरी
Thumri
उपशास्त्रीय शैली ठुमरी मुख्यतः बनारस (पूरब अंग), लखनऊ और पटियाला घरानों में गाई जाती है।
Thumri, a light classical form, is sung mainly in the Banaras (Purab ang), Lucknow and Patiala gharanas.
14.
शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% आरक्षण किस संवैधानिक संशोधन द्वारा लागू किया गया था?
Through which constitutional amendment was the 10% reservation for economically weaker sections in education and jobs implemented?
- (अ)98^वां संशोधन98th Amendment
- (ब)104^वां संशोधन104th Amendment
- (क)103^वां संशोधन103rd Amendment
- (ड)102^वां संशोधन102nd Amendment
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
103^वां संशोधन
103rd Amendment
103वें संशोधन अधिनियम, 2019 ने अनुच्छेद 15(6) और 16(6) जोड़कर आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों को 10% तक आरक्षण की अनुमति दी।
The 103rd Amendment Act, 2019 added Articles 15(6) and 16(6), allowing up to 10% reservation for economically weaker sections.
15.
निम्नलिखित में से किस चोल शासक को एक शक्ति शाली नौसेना के निर्माण और श्रीलंका, मालदीव एवं लक्षद्वीप पर विजय प्राप्त करने का श्रेय दिया जाता है?
Which of the following Chola rulers is credited with building a powerful navy and conquering Sri Lanka, the Maldives and Lakshadweep?
- (अ)कुलोत्तुंग प्रथमKulottunga I
- (ब)राजराज प्रथमRajaraja I
- (क)विजयालयVijayalaya
- (ड)राजेंद्र प्रथमRajendra I
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
राजराज प्रथम
Rajaraja I
राजराज प्रथम (985-1014 ई.) ने शक्तिशाली चोल नौसेना बनाई, उत्तरी श्रीलंका जीता और मालदीव व लक्षद्वीप द्वीप जीते। राजेंद्र प्रथम ने बाद में इसे विदेशों तक बढ़ाया।
Rajaraja I (985-1014 CE) built a strong Chola navy, conquered northern Sri Lanka and won the Maldives and Lakshadweep islands. Rajendra I later extended this overseas.
16.
राष्ट्रीय आपातकाल को संसद द्वारा ______ में अनुमोदित किया जाना चाहिए।
A National Emergency must be approved by Parliament within ______.
- (अ)45 दिनों45 days
- (ब)30 दिनों30 days
- (क)60 दिनों60 days
- (ड)90 दिनों90 days
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
30 दिनों
30 days
44वें संशोधन के बाद अनुच्छेद 352 के अनुसार राष्ट्रीय आपातकाल को 1 माह (30 दिन) के भीतर दोनों सदनों की स्वीकृति आवश्यक है।
Under Article 352, as amended by the 44th Amendment, a National Emergency must be approved by both Houses within 1 month (30 days).
17.
बास्केटबॉल में, शब्द "ट्रिपल-डबल (triple-double)" से क्या तात्पर्य है?
In basketball, what is meant by the term "triple-double"?
- (अ)एक ही मैच में दोगुने पॉइंट, रिबाउंड और असिस्ट प्राप्त करनाScoring double the points, rebounds and assists in the same match
- (ब)तीन सांख्यिकीय श्रेणियों (statistical categories) में दोहरे अंकों में रिकॉर्ड दर्ज करनाRecording double digits in three statistical categories
- (क)एक मैच में तीन टेक्नि कल फाउल करनाCommitting three technical fouls in a match
- (ड)एक गेम में लगातार तीन डंक (dunk) लगानाScoring three consecutive dunks in a game
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
तीन सांख्यिकीय श्रेणियों (statistical categories) में दोहरे अंकों में रिकॉर्ड दर्ज करना
Recording double digits in three statistical categories
ट्रिपल-डबल का अर्थ है कि एक खिलाड़ी एक मैच में तीन श्रेणियों में दहाई अंक (10 या अधिक) बनाए, आमतौर पर अंक, रिबाउंड और असिस्ट।
A triple-double means a player reaches double figures (10 or more) in three categories in one game, usually points, rebounds and assists.
18.
निम्नलिखित में से किसने, 2025 में होलबर्ग (Holberg) पुरस्कार जीता?
Who among the following won the Holberg Prize in 2025?
- (अ)विद्या बालन (Vidya Balan)Vidya Balan
- (ब)गायत्री चक्रवर्ती स्पि वक (Gayatri Chakravorty Spivak)Gayatri Chakravorty Spivak
- (क)मैथिली मृणालिनी (Maithili Mrinalini)Maithili Mrinalini
- (ड)उर्मिला सत्यनारायण (Urmila Satyanarayana)Urmila Satyanarayana
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
गायत्री चक्रवर्ती स्पि वक (Gayatri Chakravorty Spivak)
Gayatri Chakravorty Spivak
'कैन द सबाल्टर्न स्पीक?' के लिए प्रसिद्ध साहित्य सिद्धांतकार गायत्री चक्रवर्ती स्पिवाक ने 2025 का होलबर्ग पुरस्कार जीता।
Literary theorist Gayatri Chakravorty Spivak, known for 'Can the Subaltern Speak?', won the Holberg Prize 2025.
19.
सितंबर 2025 में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दोहराए गए कथन के अनुसार, किस कानून के अंतर्गत किसी न्यायाधिकरण को वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति से बच्चों को बेदखल करने का आदेश देने का अधिकार है, यदि वे वरिष्ठ नागरिक का भरणपोषण करने में विफल रहते हैं?
In September 2025, according to the statement reiterated by the Supreme Court of India, under which law does a tribunal have the power to order the eviction of children from a senior citizen's property if they fail to maintain the senior citizen?
- (अ)माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2006Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2006
- (ब)माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2008Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2008
- (क)माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2009Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2009
- (ड)माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरणपोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007
Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007
माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत अधिकरण भरण-पोषण न करने वाले बच्चों को बेदखल करने का आदेश दे सकता है, जैसा सर्वोच्च न्यायालय ने दोहराया।
The Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007 lets tribunals order eviction of children who fail to maintain elderly parents, as the Supreme Court reiterated.
20.
2025 में निम्नलिखित में से किन दो देशों के बीच 'केंसिंग्टन संधि' पर हस्ताक्षर किए गए थे?
Between which two countries was the 'Kensington Treaty' signed in 2025?
- (अ)यूनाइटेड किंगडम (UK) और जर्मनीUnited Kingdom (UK) and Germany
- (ब)जर्मनी और फ्रांसGermany and France
- (क)यूनाइटेड किंगडम (UK) और फ्रांसUnited Kingdom (UK) and France
- (ड)यूनाइटेड किंगडम (UK) और इटलीUnited Kingdom (UK) and Italy
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
यूनाइटेड किंगडम (UK) और जर्मनी
United Kingdom (UK) and Germany
केंसिंग्टन संधि जुलाई 2025 में लंदन में ब्रिटेन और जर्मनी के बीच हुई, जो रक्षा और प्रवासन सहित मैत्री व सहयोग समझौता है।
The Kensington Treaty was signed in July 2025 in London between the UK and Germany, a friendship and cooperation pact covering defence and migration.
21.
भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता यूनाइटेड किंगडम के संविधान से नहीं ली गई है?
Which of the following features of the Constitution of India is NOT borrowed from the Constitution of the United Kingdom?
- (अ)एकल नागरिकताSingle citizenship
- (ब)लोकसभा अध्यक्षOffice of the Speaker of the Lok Sabha
- (क)केंद्र द्वारा राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तिAppointment of state governors by the Centre
- (ड)द्विसदनीय संसदBicameral Parliament
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
केंद्र द्वारा राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति
Appointment of state governors by the Centre
केंद्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति कनाडा के संविधान से ली गई है। एकल नागरिकता, अध्यक्ष पद और द्विसदनीय व्यवस्था ब्रिटेन से हैं।
Appointment of state governors by the Centre is taken from the Canadian Constitution. Single citizenship, the Speaker and bicameralism come from the UK.
22.
असम में ब्रिटिश हस्तक्षेप के विरुद्ध 'अहोम विद्रोह (1828-33)' का नेतृत्व किसने किया था?
Who led the 'Ahom Revolt (1828-33)' against British interference in Assam?
- (अ)पियली फुकन (Piyali Phukan)Piyali Phukan
- (ब)मणिराम दत्ता (Maniram Dutta)Maniram Dutta
- (क)गोमधर कुंवर (Gomdhar Konwar)Gomdhar Konwar
- (ड)हरिकांत (Harakanta)Harakanta
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
गोमधर कुंवर (Gomdhar Konwar)
Gomdhar Konwar
अहोम राजकुमार गोमधर कोंवर ने 1828 में अंग्रेज़ों के विरुद्ध अहोम विद्रोह का नेतृत्व किया, क्योंकि बर्मी युद्ध के बाद अंग्रेज़ असम से नहीं हटे थे।
Gomdhar Konwar, an Ahom prince, led the Ahom revolt of 1828 against the British, who had failed to leave Assam after the Burmese war.
23.
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) को एक कंपनी के रूप में कब निगमित किया गया था?
When was Oil India Limited (OIL) incorporated as a company?
- (अ)1959
- (ब)1956
- (क)1965
- (ड)1962
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
1959
ऑयल इंडिया लिमिटेड 18 फरवरी 1959 को निगमित हुई, शुरू में बर्मा ऑयल के साथ संयुक्त उद्यम के रूप में; इसका आधार दुलियाजान, असम में है।
Oil India Limited was incorporated on 18 February 1959, initially as a joint venture with Burmah Oil, and is based at Duliajan, Assam.
24.
निम्नलिखित में से कौन-सा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का एक उद्देश्य नहीं है?
Which of the following is NOT an objective of the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY)?
- (अ)किसानों द्वारा आधुनिक और अभिनव कृषि पद्धतियों को अपनाने को बढ़ावा देनाTo promote the adoption of modern and innovative agricultural practices by farmers
- (ब)किसानों की आय को स्थिर करना और कृषि गतिविधियों की निरंतरता सुनिश्चित करनाTo stabilise the income of farmers and ensure the continuity of farming activities
- (क)किसानों को कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करनाTo provide farmers with a minimum support price for agricultural produce
- (ड)अप्रत्याशित घटनाओं के कारण फसल के नुकसान का सामना कर रहे किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करनाTo provide financial support to farmers suffering crop loss due to unforeseen events
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
किसानों को कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना
To provide farmers with a minimum support price for agricultural produce
PMFBY फसल बीमा योजना है जो फसल हानि की भरपाई, आय स्थिरता और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देती है; न्यूनतम समर्थन मूल्य अलग मूल्य-समर्थन नीति है।
PMFBY is a crop insurance scheme that compensates crop loss, stabilises income and promotes modern practices; MSP is a separate price support policy.
25.
भारत में पत्थर के औजारों का सबसे पहला प्रमाण कहाँ पाया गया था?
Where was the earliest evidence of stone tools in India found?
- (अ)लोथल (Lothal)Lothal
- (ब)हुंसगी घाटी (Hunsgi Valley)Hunsgi Valley
- (क)अत्तिरमपक्कम (Attirampakkam)Attirampakkam
- (ड)मेहरगढ़ (Mehrgarh)Mehrgarh
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
अत्तिरमपक्कम (Attirampakkam)
Attirampakkam
चेन्नई के पास अत्तिरमपक्कम में लगभग 15 लाख वर्ष पुराने एश्यूलियन पत्थर के औज़ार मिले हैं, जो भारत में सबसे प्राचीन हैं।
Attirampakkam near Chennai has Acheulian stone tools dated to about 1.5 million years ago, the earliest known in India.
26.
किस ऐतिहासिक मामले को अधि स्थिति (locus standi) के नियम को शिथिल करने और भारत में जनहित याचिका (PIL) की नींव स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
Which historic case is credited with relaxing the rule of locus standi and laying the foundation of Public Interest Litigation (PIL) in India?
- (अ)मेनका गांधी बनाम भारत संघManeka Gandhi v. Union of India
- (ब)मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघMinerva Mills v. Union of India
- (क)एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघS.P. Gupta v. Union of India
- (ड)गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्यGolaknath v. State of Punjab
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ
S.P. Gupta v. Union of India
एस.पी. गुप्ता बनाम भारत संघ (1981, न्यायाधीश स्थानांतरण मामला) में सर्वोच्च न्यायालय ने सुने जाने के अधिकार (लोकस स्टैंडी) को शिथिल किया, जिससे जनहित याचिका की नींव पड़ी।
In S.P. Gupta v. Union of India (1981, Judges' Transfer case), the Supreme Court relaxed locus standi, letting any public-spirited person approach the court, laying the base of PIL.
27.
नवंबर 2025 में, किस केंद्र शासित प्रदेश में सात चूना पत्थर खनिज ब्लॉकों (limestone mineral blocks) की पहली बार नीलामी शुरू की गई थी?
In November 2025, in which Union Territory were seven limestone mineral blocks auctioned for the first time?
- (अ)अंडमान और निकोबार द्वीपसमूहAndaman and Nicobar Islands
- (ब)जम्मू और कश्मीरJammu and Kashmir
- (क)पुदुचेरीPuducherry
- (ड)चंडीगढ़Chandigarh
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
जम्मू और कश्मीर
Jammu and Kashmir
सही उत्तर: जम्मू और कश्मीर (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Jammu and Kashmir (official answer key).
28.
एडीबी (ADB) ने अगले पांच वर्षों (2025 से 2030) में भारत के शहरी बुनियादी ढांचे के लिए कितनी धनराशि देने का वादा किया है?
How much funding has the ADB pledged for India's urban infrastructure over the next five years (2025 to 2030)?
- (अ)8 बिलियन अमेरिकी डॉलर8 billion US dollars
- (ब)10 बिलियन अमेरिकी डॉलर10 billion US dollars
- (क)12 बिलियन अमेरिकी डॉलर12 billion US dollars
- (ड)5 बिलियन अमेरिकी डॉलर5 billion US dollars
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
10 बिलियन अमेरिकी डॉलर
10 billion US dollars
2025 में एशियाई विकास बैंक ने भारत के शहरी बुनियादी ढाँचे और सेवाओं के लिए पाँच वर्षों में लगभग 10 अरब अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की।
In 2025 the Asian Development Bank announced about 10 billion US dollars over five years to support India's urban infrastructure and services.
29.
आंध्र प्रदेश में रामपा विद्रोह (1922-24) के नेता कौन थे?
Who was the leader of the Rampa Rebellion (1922-24) in Andhra Pradesh?
- (अ)चित्तू पांडेChittu Pandey
- (ब)दुर्गावती देवीDurgavati Devi
- (क)राम चंद्र रेड्डीRam Chandra Reddy
- (ड)अल्लूरी सीताराम राजूAlluri Sitarama Raju
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
अल्लूरी सीताराम राजू
Alluri Sitarama Raju
अल्लूरी सीताराम राजू ने गोदावरी पहाड़ियों में अंग्रेज़ी वन कानूनों के विरुद्ध रम्पा आदिवासी विद्रोह (1922-24) का नेतृत्व किया।
Alluri Sitarama Raju led the Rampa tribal rebellion (1922-24) in the Godavari hills against British forest laws.
30.
भारत में 31 अक्टूबर 2025 को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय एकता दिवस किस राष्ट्रीय नेता की जयंती के स्मरण में मनाया जाता है?
National Unity Day, observed in India on 31 October 2025, commemorates the birth anniversary of which national leader?
- (अ)जवाहरलाल नेहरूJawaharlal Nehru
- (ब)सरदार वल्लभभाई पटेलSardar Vallabhbhai Patel
- (क)लाल बहादुर शास्त्रीLal Bahadur Shastri
- (ड)महात्मा गांधीMahatma Gandhi
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
सरदार वल्लभभाई पटेल
Sardar Vallabhbhai Patel
31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस रियासतों का एकीकरण करने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाया जाता है; 2025 में उनकी 150वीं जयंती थी।
Rashtriya Ekta Diwas on 31 October marks the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel, who unified the princely states; 2025 was his 150th.
इसी पेपर के अन्य विषय
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिगणितकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकतासामान्य विज्ञानरेलवे सामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें