RRB NTPC UG CBT-1 · 20 Jun 2026 · Shift 3 — सामान्य ज्ञान
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC UG CBT-1 · 20 Jun 2026 · Shift 3 — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 30 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
सुल्तान बनने से पूर्व अलाउद्दीन खिलजी, जलालुद्दीन के अधीन किस महत्वपूर्ण पद पर था?
Before becoming Sultan, which important post did Alauddin Khalji hold under Jalaluddin?
- (अ)दीवान-ए-अर्ज़ (Diwan-i-Arz)Diwan-i-Arz
- (ब)अमीर-ए-तुज़ुक (Amir-i-Tuzuk)Amir-i-Tuzuk
- (क)सद्र-उस-सुदुर (Sadr-us-Sudur)Sadr-us-Sudur
- (ड)वज़ीर (Wazir)Wazir
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
अमीर-ए-तुज़ुक (Amir-i-Tuzuk)
Amir-i-Tuzuk
अपने चाचा जलालुद्दीन खिलजी के अधीन अलाउद्दीन अमीर-ए-तुज़ुक (समारोहों का प्रमुख) के पद पर था और बाद में कड़ा का सूबेदार बना।
Under his uncle Jalaluddin Khalji, Alauddin held the post of Amir-i-Tuzuk (master of ceremonies) and later became governor of Kara.
2.
'सैला (Saila)' नृत्य निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
The 'Saila' dance is associated with which of the following states?
- (अ)झारखंडJharkhand
- (ब)छत्तीसगढ़Chhattisgarh
- (क)हरियाणाHaryana
- (ड)गोवाGoa
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh
सैला छत्तीसगढ़ में फसल कटाई के बाद युवकों द्वारा किया जाने वाला डंडा नृत्य है।
Saila is a stick dance performed by young men in Chhattisgarh after the harvest season.
3.
भारत के संविधान के अनुसार, प्रेस की स्वतंत्रता को किस विशिष्ट अनुच्छेद के एक भाग के रूप में अंतर्निहित रूप से संरक्षित किया गया है, जो वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है?
According to the Constitution of India, freedom of the press is implicitly protected as a part of which specific Article that guarantees freedom of speech and expression?
- (अ)अनुच्छेद 22Article 22
- (ब)अनुच्छेद 21Article 21
- (क)अनुच्छेद 19(1)(a)Article 19(1)(a)
- (ड)अनुच्छेद 32Article 32
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
अनुच्छेद 19(1)(a)
Article 19(1)(a)
संविधान में प्रेस का अलग उल्लेख नहीं है; सर्वोच्च न्यायालय ने माना है कि प्रेस की स्वतंत्रता अनुच्छेद 19(1)(a) की वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का भाग है।
The Constitution does not mention the press separately; the Supreme Court has held that freedom of the press is part of freedom of speech and expression under Article 19(1)(a).
4.
भारत के निम्नलिखित में से किस भौगोलिक क्षेत्र में औसत वार्षिक वर्षा 200 cm से अधिक होती है?
In which of the following geographical regions of India is the average annual rainfall more than 200 cm?
- (अ)पश्चिमी घाटWestern Ghats
- (ब)आंतरिक दक्कन पठारInterior Deccan Plateau
- (क)लद्दाख क्षेत्रLadakh region
- (ड)थार मरुस्थलThar Desert
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
पश्चिमी घाट
Western Ghats
पश्चिमी घाट की पवनाभिमुख ढलानों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून से 200 cm से अधिक वर्षा होती है। आंतरिक दक्कन, लद्दाख और थार में इससे बहुत कम वर्षा होती है।
The windward slopes of the Western Ghats get over 200 cm of rain from the south-west monsoon. The interior Deccan, Ladakh and the Thar get far less.
5.
निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन भारत में राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) जारी करता है?
Which of the following organisations releases the National Multidimensional Poverty Index (MPI) in India?
- (अ)संघ लोक सेवा आयोगUnion Public Service Commission
- (ब)भारतीय रिजर्व बैंकReserve Bank of India
- (क)नीति (NITI) आयोगNITI Aayog
- (ड)भारतीय मानक ब्यूरोBureau of Indian Standards
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
नीति (NITI) आयोग
NITI Aayog
नीति आयोग एनएफएचएस आँकड़ों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन-स्तर संकेतकों के आधार पर भारत का राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक जारी करता है।
NITI Aayog releases India's National Multidimensional Poverty Index, based on health, education and standard of living indicators from NFHS data.
6.
भारत में गरीबी-मापन की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए रंगराजन समिति का गठन कब किया गया था?
When was the Rangarajan Committee constituted to review the methodology of poverty measurement in India?
- (अ)2008
- (ब)2012
- (क)2014
- (ड)2010
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
2012
गरीबी मापन की पद्धति की समीक्षा के लिए सी. रंगराजन विशेषज्ञ समूह 2012 में गठित हुआ और उसने 2014 में अपनी रिपोर्ट दी।
The C. Rangarajan Expert Group was constituted in 2012 to review poverty measurement methodology and submitted its report in 2014.
7.
चौसा की लड़ाई (Battle of Chausa) जो 26 जून 1539 को लड़ी गई थी, __________ के बीच एक सैन्य संघर्ष था।
The Battle of Chausa, fought on 26 June 1539, was a military conflict between __________.
- (अ)हुमायूं और शेर शाह सूरीHumayun and Sher Shah Suri
- (ब)बाबर और इब्राहिम लोदीBabur and Ibrahim Lodi
- (क)औरंगजेब और दारा शिकोहAurangzeb and Dara Shikoh
- (ड)अकबर और हेमूAkbar and Hemu
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
हुमायूं और शेर शाह सूरी
Humayun and Sher Shah Suri
26 जून 1539 को चौसा (बिहार) में शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूँ को हराया; 1540 में कन्नौज में हुमायूँ फिर पराजित हुआ।
At Chausa (Bihar) on 26 June 1539, Sher Shah Suri defeated the Mughal emperor Humayun; Humayun was defeated again at Kannauj in 1540.
8.
इनमें से कौन-सी स्थलाकृति तब विकसित होती है जब एक नदी किसी कटक को काटकर एक संकीर्ण और खड़ी ढलानों वाला मार्ग बनाती है?
Which of these landforms develops when a river cuts through a ridge and forms a narrow passage with steep slopes?
- (अ)टिब्बा (Dune)Dune
- (ब)हिमोढ़ (Moraines)Moraines
- (क)समभूमि (Plain)Plain
- (ड)महाखड्ड (Gorge)Gorge
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
महाखड्ड (Gorge)
Gorge
गॉर्ज (महाखड्ड) बहुत खड़ी ढलानों वाली गहरी, संकरी घाटी है, जो नदी द्वारा कठोर चट्टान या कटक को काटने से बनती है।
A gorge is a deep, narrow valley with very steep sides, formed when a river cuts down through hard rock or a ridge.
9.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रारंभिक भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में गोपाल कृष्ण गोखले की भूमिका का सटीक वर्णन करता है?
Which of the following statements accurately describes the role of Gopal Krishna Gokhale in the early Indian national movement?
- (अ)उन्होंनेने नमक कर के विरोध में 1930 में नमक मार्च का नेतृत्व किया था।He led the Salt March in 1930 in protest against the salt tax.
- (ब)उन्होंनेने ब्रिटिश उत्पीड़न के विरुद्ध सशस्त्र क्रांतिकारी प्रचार की शुरुआत की थी।He started armed revolutionary propaganda against British oppression.
- (क)उन्होंनेने संवैधानिक सुधारों और उदारवादी तरीकों के माध्यम से कार्य किया और गांधी के राजनीतिक गुरु के रूप में सम्मानित थे।He worked through constitutional reforms and moderate methods and was revered as Gandhi's political guru.
- (ड)उन्होंनेने ब्रिटिश शासन द्वारा थोपे गए चुनावों में भाग लेने के लिए 1923 में स्वराज पार्टी की स्थापना की थी।He founded the Swaraj Party in 1923 to participate in elections imposed by British rule.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
उन्होंनेने संवैधानिक सुधारों और उदारवादी तरीकों के माध्यम से कार्य किया और गांधी के राजनीतिक गुरु के रूप में सम्मानित थे।
He worked through constitutional reforms and moderate methods and was revered as Gandhi's political guru.
गोपाल कृष्ण गोखले प्रमुख नरमपंथी नेता थे, जिन्होंने संवैधानिक तरीकों से कार्य किया और सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी स्थापित की; गांधीजी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।
Gopal Krishna Gokhale was a leading moderate who worked through constitutional methods and founded the Servants of India Society; Gandhi regarded him as his political guru.
10.
निम्नलिखित में से कौन-सा कारण यूरोपियों के भारत आगमन का एक प्रमुख कारण था?
Which of the following was a major reason for the arrival of Europeans in India?
- (अ)यूरोपीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देनाPromoting European art and culture
- (ब)औद्योगीकरण का विस्तार करनाExpanding industrialisation
- (क)मसालों के व्यापार के लिए एक सीधा समुद्री मार्ग खोजनाFinding a direct sea route for the spice trade
- (ड)लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था स्थापित करनाEstablishing a democratic system of governance
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
मसालों के व्यापार के लिए एक सीधा समुद्री मार्ग खोजना
Finding a direct sea route for the spice trade
स्थल मार्गों पर उस्मानी नियंत्रण के बाद यूरोपीय लाभदायक मसाला व्यापार के लिए भारत तक सीधा समुद्री मार्ग खोजने लगे; वास्को द गामा 1498 में कालीकट पहुँचा।
After the Ottoman control of land routes, Europeans sought a direct sea route to India for the profitable spice trade; Vasco da Gama reached Calicut in 1498.
11.
स्मृति मंधाना ने 2025 महिला क्रि केट विश्व कप में कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ा?
Which record did Smriti Mandhana break in the 2025 Women's Cricket World Cup?
- (अ)किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक विकेटMost wickets by a batter
- (ब)महिला विश्व कप के फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोरHighest individual score in a Women's World Cup final
- (क)महिला विश्व कप के एकल संस्करण में सर्वाधिक रनMost runs in a single edition of the Women's World Cup
- (ड)WODI में अब तक का सबसे तेज़ शतकFastest century ever in WODIs
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
महिला विश्व कप के एकल संस्करण में सर्वाधिक रन
Most runs in a single edition of the Women's World Cup
2025 महिला विश्व कप में स्मृति मंधाना ने 434 रन बनाकर एक संस्करण में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन का मिताली राज (409) का रिकॉर्ड तोड़ा।
In the 2025 Women's World Cup, Smriti Mandhana scored 434 runs, breaking Mithali Raj's record (409) for the most runs by an Indian in a single edition.
12.
गांधी जी ने 1919 में रॉलेट सत्याग्रह की शुरुआत, निम्नलिखित में से किसके विरोध में की थी?
Gandhi started the Rowlatt Satyagraha in 1919 in protest against which of the following?
- (अ)बिना मुकदमे के नज़रबंदी और सजा की अनुमति देने वाले कानूनLaws allowing detention and punishment without trial
- (ब)स्थानीय भाषा में प्रेस और सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंधRestrictions on the vernacular press and public meetings
- (क)नमक पर नया कर और भू-राजस्व में वृद्धिA new tax on salt and an increase in land revenue
- (ड)बंगाल का विभाजन और अलग निर्वाचक मंडलThe partition of Bengal and separate electorates
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
बिना मुकदमे के नज़रबंदी और सजा की अनुमति देने वाले कानून
Laws allowing detention and punishment without trial
रॉलेट एक्ट (1919) राजनीतिक संदिग्धों को बिना मुकदमे के दो वर्ष तक हिरासत में रखने की अनुमति देता था; गांधीजी ने इसके विरुद्ध देशव्यापी सत्याग्रह शुरू किया।
The Rowlatt Act (1919) allowed detention of political suspects without trial for up to two years; Gandhi launched a nationwide satyagraha against it.
13.
2025 में हुए कार्यक्रम, SAMANVAY-2025 के दौरान, DRDO द्वारा उद्योग भागीदारों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए कितने लाइसेंसिंग समझौते सौंपेपे गए थे?
During the event SAMANVAY-2025, held in 2025, how many licensing agreements for technology transfer were handed over by DRDO to industry partners?
- (अ)20
- (ब)8
- (क)5
- (ड)12
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
12
सही उत्तर: 12 (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: 12 (official answer key).
14.
लोक अदालत के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
With regard to Lok Adalat, which of the following statements is correct?
- (अ)लोक अदालत को दीवानी न्यायालयों की तरह अपने निर्णयों को लागू करने का अधिकार प्राप्त है।Lok Adalat has the power to enforce its decisions like civil courts.
- (ब)लोक अदालत के निर्णय पक्षों पर बाध्यकारी नहीं होते।The decisions of Lok Adalat are not binding on the parties.
- (क)लोक अदालत नियमित अदालतों के समान ही एक लंबी और जटिल प्रक्रि या का पालन करती है।Lok Adalat follows a lengthy and complex procedure similar to regular courts.
- (ड)लोक अदालत मुख्य रूप से मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का समाधान करती है।Lok Adalat resolves disputes mainly through mediation.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
लोक अदालत को दीवानी न्यायालयों की तरह अपने निर्णयों को लागू करने का अधिकार प्राप्त है।
Lok Adalat has the power to enforce its decisions like civil courts.
सही उत्तर: लोक अदालत को दीवानी न्यायालयों की तरह अपने निर्णयों को लागू करने का अधिकार प्राप्त है। (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Lok Adalat has the power to enforce its decisions like civil courts. (official answer key).
15.
दिसंबर 2025 में, किस राज्य सरकार ने घोषणा की कि अगले मानसून के आगमन से पहले वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व को चीता आवास के रूप में विकसित किया जाएगा?
In December 2025, which state government announced that the Veerangana Durgavati Tiger Reserve would be developed as a cheetah habitat before the arrival of the next monsoon?
- (अ)बिहारBihar
- (ब)मध्य प्रदेशMadhya Pradesh
- (क)नागालैंडNagaland
- (ड)उत्तर प्रदेशUttar Pradesh
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
मध्य प्रदेश
Madhya Pradesh
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व मध्य प्रदेश में है, और दिसंबर 2025 में राज्य ने कूनो और गांधी सागर के बाद इसे अगले चीता आवास के रूप में तैयार करने की घोषणा की।
Veerangana Durgavati Tiger Reserve is in Madhya Pradesh, and in December 2025 the state announced it would be prepared as the next cheetah habitat after Kuno and Gandhi Sagar.
16.
भारत में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को निम्नलिखित में से कौन-सा दिवस मनाया जाता है?
Which of the following days is observed every year on 26 January in India?
- (अ)राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवसNational Consumer Day
- (ब)गणतंत्र दिवसRepublic Day
- (क)संविधान दिवसConstitution Day
- (ड)राष्ट्रीय बालिका दिवसNational Girl Child Day
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
गणतंत्र दिवस
Republic Day
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है, जब 1950 में संविधान लागू हुआ। संविधान दिवस 26 नवंबर और राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को है।
Republic Day is observed on 26 January, when the Constitution came into force in 1950. Constitution Day is 26 November and National Girl Child Day 24 January.
17.
भारतीय संविधान के अनुसार, भारत का निर्वाचन आयोग एक _________ है।
According to the Constitution of India, the Election Commission of India is a _________.
- (अ)संवैधानिक निकायconstitutional body
- (ब)सांविधिक निकायstatutory body
- (क)गैर-संवैधानिक निकायnon-constitutional body
- (ड)केवल अर्ध-न्यायिक निकायonly a quasi-judicial body
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
संवैधानिक निकाय
constitutional body
भारत निर्वाचन आयोग अनुच्छेद 324 के अंतर्गत चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के लिए स्थापित संवैधानिक निकाय है।
The Election Commission of India is a constitutional body set up under Article 324 to superintend, direct and control elections.
18.
भारत के ताजमहल को किस वर्ष में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया था?
In which year was the Taj Mahal of India declared a UNESCO World Heritage Site?
- (अ)1980
- (ब)1983
- (क)1984
- (ड)1981
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
1983
ताजमहल को 1983 में आगरा किला, अजंता और एलोरा के साथ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया; ये भारत के पहले ऐसे स्थल थे।
The Taj Mahal was inscribed as a UNESCO World Heritage Site in 1983, along with Agra Fort, Ajanta and Ellora, India's first such sites.
19.
UEFA यूरोपीय चैम्पि यनशिप जीतने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को कौन-सी ट्रॉफी प्रदान की जाती है?
Which trophy is awarded to the national football team that wins the UEFA European Championship?
- (अ)कोपा अमेरिका ट्रॉफीCopa America Trophy
- (ब)कन्फेडरेशन कप ट्रॉफीConfederations Cup Trophy
- (क)फीफा विश्व कप ट्रॉफीFIFA World Cup Trophy
- (ड)हेनरी डेलाउने ट्रॉफीHenri Delaunay Trophy
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
हेनरी डेलाउने ट्रॉफी
Henri Delaunay Trophy
यूईएफए यूरोपीय चैंपियनशिप के विजेता को हेनरी डेलौने ट्रॉफी मिलती है, जिसका नाम यूईएफए के पहले महासचिव पर है। कोपा अमेरिका दक्षिण अमेरिका की प्रतियोगिता है।
The UEFA European Championship winner receives the Henri Delaunay Trophy, named after UEFA's first general secretary. Copa América is South America's tournament.
20.
विधान सभा को _________ के नाम से भी जाना जाता है।
The Vidhan Sabha is also known as the _________.
- (अ)विधान परिषदLegislative Council
- (ब)राज्य संसदState Parliament
- (क)मंत्रिपरिषदCouncil of Ministers
- (ड)लेजिस्लेटिव असेंबलीLegislative Assembly
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
लेजिस्लेटिव असेंबली
Legislative Assembly
विधानसभा राज्य विधानमंडल का प्रत्यक्ष निर्वाचित निचला सदन है। विधान परिषद उच्च सदन है।
The Vidhan Sabha is the Legislative Assembly, the directly elected lower house of a state legislature. The Vidhan Parishad is the Legislative Council.
21.
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025 में किस नेता ने अपने मुख्य भाषण में "पर्यावरणीय संधारणीयता से समझौता किए बिना गुयाना के विकास" का उदाहरण प्रस्तुत किया?
At the World Sustainable Development Summit 2025, which leader cited the example of "Guyana's development without compromising environmental sustainability" in his keynote address?
- (अ)मरीना सिल्वा (Marina Silva)Marina Silva
- (ब)विभा धवन (Vibha Dhawan)Vibha Dhawan
- (क)भरत जगदेव (Bharrat Jagdeo)Bharrat Jagdeo
- (ड)मार्क फिलिप्स (Mark Phillips)Mark Phillips
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
मार्क फिलिप्स (Mark Phillips)
Mark Phillips
सही उत्तर: मार्क फिलिप्स (Mark Phillips) (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Mark Phillips (official answer key).
22.
भारत ने 1991 में जिस भुगतान संतुलन संकट का सामना किया था, वह मुख्य रूप से किसके कारण हुआ था?
The balance of payments crisis that India faced in 1991 was mainly caused by what?
- (अ)अत्यधिक औद्योगिक उत्पादनExcessive industrial production
- (ब)विदेशी प्रेषण में सहसा वृद्धिA sudden increase in foreign remittances
- (क)भारी राजकोषीय और चालू खाता घाटाHeavy fiscal and current account deficits
- (ड)सेवा निर्यात में तीव्र वृद्धिA sharp rise in service exports
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
भारी राजकोषीय और चालू खाता घाटा
Heavy fiscal and current account deficits
1991 का संकट बड़े राजकोषीय व चालू खाता घाटे, भारी विदेशी ऋण और खाड़ी युद्ध के तेल झटके से पैदा हुआ, जिससे विदेशी भंडार केवल लगभग दो सप्ताह के आयात लायक बचा।
The 1991 crisis arose from large fiscal and current account deficits, high external debt and the Gulf War oil shock, which left reserves enough for only about two weeks of imports.
23.
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भारत-बांग्लादेश सीमा के एक हिस्से को निर्धारित करने में सहायक है?
Which of the following rivers helps define a part of the India-Bangladesh border?
- (अ)ब्रह्मपुत्रBrahmaputra
- (ब)नर्मदाNarmada
- (क)गंगाGanga
- (ड)महानदीMahanadi
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
गंगा
Ganga
गंगा (पद्मा) बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद-मालदा क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा का भाग बनाती है।
The Ganga (Padma) forms part of the India-Bangladesh border in the Murshidabad-Malda area of West Bengal before entering Bangladesh.
24.
निम्नलिखित में से कौन-सा घनत्व, भारत में निवल कृषि क्षेत्र पर जनसंख्या के दाब को मापता है?
Which of the following densities measures the pressure of population on the net sown area in India?
- (अ)पोषणज घनत्व (Nutritional density)Nutritional density
- (ब)आर्थिक घनत्व (Economic density)Economic density
- (क)कृषि घनत्व (Agricultural density)Agricultural density
- (ड)शरीरक्रि यात्मक घनत्व (Physiological density)Physiological density
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
शरीरक्रि यात्मक घनत्व (Physiological density)
Physiological density
कायिक (फिजियोलॉजिकल) घनत्व = कुल जनसंख्या ÷ शुद्ध बोया गया क्षेत्र, इसलिए यह कृषि भूमि पर जनसंख्या दबाव दर्शाता है। कृषि घनत्व में केवल कृषि जनसंख्या ली जाती है।
Physiological density = total population ÷ net cultivated (sown) area, so it shows population pressure on farmland. Agricultural density uses only the agricultural population.
25.
भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रावधान, संविधान का संशोधन करने की संसद की शक्ति को निर्दिष्ट करता है?
Which of the following provisions of the Constitution of India specifies the power of Parliament to amend the Constitution?
- (अ)अनुच्छेद 352Article 352
- (ब)अनुच्छेद 368Article 368
- (क)अनुच्छेद 356Article 356
- (ड)अनुच्छेद 370Article 370
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
अनुच्छेद 368
Article 368
अनुच्छेद 368 (भाग XX) संसद को संविधान संशोधन की शक्ति और प्रक्रिया देता है। अनुच्छेद 352 राष्ट्रीय आपातकाल और 356 राष्ट्रपति शासन से संबंधित है।
Article 368 (Part XX) gives Parliament the power to amend the Constitution and lays down the procedure. Article 352 is national emergency and 356 President's rule.
26.
मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने राज्यों से सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (mid- day meal) में उपयोग होने वाले खाना पकाने के तेल (cooking oil) को कितने प्रतिशत तक कम करने के लिए कहा था?
In March 2025, by what percentage did the Central Government ask the states to reduce the cooking oil used in mid-day meals in government and government-aided schools?
- (अ)20%
- (ब)25%
- (क)10%
- (ड)15%
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
10%
मार्च 2025 में मोटापे के विरुद्ध प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप केंद्र ने राज्यों से पीएम पोषण मध्याह्न भोजन में खाद्य तेल का उपयोग 10% कम करने को कहा।
In March 2025, in line with the PM's call against obesity, the Centre asked states to cut cooking oil use in PM POSHAN mid-day meals by 10%.
27.
2025 में विमोचित पुस्तक 'दस पैसे का पोस्टकार्ड' के लेखक कौन हैं?
Who is the author of the book 'Das Paise Ka Postcard', released in 2025?
- (अ)प्रकाश चंद कांडपालPrakash Chand Kandpal
- (ब)वी.एस. रविV.S. Ravi
- (क)कैप्टन एस.एन. अहमदCaptain S.N. Ahmed
- (ड)विद्युत चक्रवर्तीVidyut Chakravarty
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
कैप्टन एस.एन. अहमद
Captain S.N. Ahmed
'दस पैसे का पोस्टकार्ड' के लेखक कैप्टन एस.एन. अहमद हैं, जो सेवानिवृत्त सेना अधिकारी, लेखक और रंगमंच प्रेमी हैं; यह 2025 में जारी हुई। यह 1960 के दशक में पोस्टकार्ड और पत्र-लेखन के दौर तथा परिवार जैसे डाकिए को श्रद्धांजलि है।
'Das Paise Ka Postcard' was written by Capt. S.N. Ahmed, a retired Army officer, author and theatre enthusiast, and released in 2025. It is a tribute to the era of postcards and letter writing in the 1960s, when the postman was like family.
28.
जटिल नक्काशी और पौराणिक थीम के लिए प्रसिद्ध पट्टचित्र पेंटिंग्स (Pattachitra paintings) की उत्पत्ति किस भारतीय राज्य से हुई है?
Pattachitra paintings, famous for intricate detailing and mythological themes, originated from which Indian state?
- (अ)ओडिशाOdisha
- (ब)असमAssam
- (क)राजस्थानRajasthan
- (ड)मध्य प्रदेशMadhya Pradesh
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
ओडिशा
Odisha
पट्टचित्र ओडिशा (और पश्चिम बंगाल) की कपड़े पर बनी पारंपरिक चित्रकला है, जो जगन्नाथ और पौराणिक विषयों पर केंद्रित है; रघुराजपुर इसका प्रसिद्ध केंद्र है।
Pattachitra is a traditional cloth-based scroll painting of Odisha (also West Bengal), centred on Jagannath and mythological themes; Raghurajpur is a famous centre.
29.
भारत किस वैश्विक संगठन का संस्थापक सदस्य बना, जो शांति और सहयोग को बढ़ावा देता है?
India became a founding member of which global organisation that promotes peace and cooperation?
- (अ)NATO
- (ब)OPEC
- (क)संयुक्त राष्ट्रUnited Nations
- (ड)ASEAN
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
संयुक्त राष्ट्र
United Nations
भारत संयुक्त राष्ट्र के 51 संस्थापक सदस्यों में था और उसने स्वतंत्रता से पहले ही 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए।
India was one of the 51 founding members of the United Nations, signing the UN Charter in 1945, even before independence.
30.
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र ने 2024-25 में, भारत के समग्र व्यापारिक निर्यात में 26.67 % का योगदान दिया?
Which of the following sectors contributed 26.67% to India's overall merchandise exports in 2024-25?
- (अ)सोनाGold
- (ब)कच्चा पेट्रोलियमCrude petroleum
- (क)खाद्य तेलEdible oil
- (ड)इंजीनियरिंग सामानEngineering goods
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
इंजीनियरिंग सामान
Engineering goods
2024-25 में इंजीनियरिंग वस्तुएँ भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक निर्यात श्रेणी रहीं, लगभग $116.7 बिलियन, यानी कुल वाणिज्यिक निर्यात का लगभग 26.67%।
Engineering goods were India's largest merchandise export category in 2024-25, at about $116.7 billion, around 26.67% of total merchandise exports.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें