RRB NTPC UG CBT-1 · 8 Sep 2025 · Shift 1 — सामान्य ज्ञान
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC UG CBT-1 · 8 Sep 2025 · Shift 1 — सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 24 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
निम्नलिखित में से किस वर्ष राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया?
In which of the following years was the Rajiv Gandhi Khel Ratna Award officially renamed the Major Dhyan Chand Khel Ratna Award?
- (अ)2017
- (ब)2015
- (क)2021
- (ड)2019
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
2021
अगस्त 2021 में राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया गया, जो भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है।
In August 2021 the Rajiv Gandhi Khel Ratna was renamed the Major Dhyan Chand Khel Ratna Award, India's highest sporting honour.
2.
अरुणा आसफ अली को 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ______ में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए व्यापक रूप से याद किया जाता है।
Aruna Asaf Ali is widely remembered for hoisting the Indian National Flag at ______ during the Quit India Movement in 1942.
- (अ)प्रगति मैदान, दिल्लीPragati Maidan, Delhi
- (ब)गांधी मैदान,पटनाGandhi Maidan, Patna
- (क)शिवाजी पार्क, बॉम्बेShivaji Park, Bombay
- (ड)गोवालिया टैंक मैदान, बॉम्बेGowalia Tank Maidan, Bombay
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
गोवालिया टैंक मैदान, बॉम्बे
Gowalia Tank Maidan, Bombay
9 अगस्त 1942 को अरुणा आसफ़ अली ने बंबई के गोवालिया टैंक मैदान (अब अगस्त क्रांति मैदान) में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
On 9 August 1942, Aruna Asaf Ali hoisted the national flag at Gowalia Tank Maidan, Bombay, now called August Kranti Maidan.
3.
उत्तर भारत की पहली नाभिकीय परियोजना किस राज्य में स्थापित की जाएगी?
In which state will the first nuclear project of North India be set up?
- (अ)हिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh
- (ब)हरियाणाHaryana
- (क)उत्तराखंडUttarakhand
- (ड)पंजाबPunjab
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
हरियाणा
Haryana
उत्तर भारत की पहली परमाणु विद्युत परियोजना, गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना, हरियाणा के फतेहाबाद जिले में बन रही है।
North India's first nuclear power project, the Gorakhpur Haryana Anu Vidyut Pariyojana, is coming up in Fatehabad district of Haryana.
4.
रियल-टाइम गवर्नेंस सोसाइटी (RTGS) के अंतर्गत अप्रैल 2025 में राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक बैठक के अनुसार, भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटिंग गाँव कहाँ स्थापित करने का प्रस्ताव है?
According to a meeting held by the state government in April 2025 under the Real Time Governance Society (RTGS), where is India's first quantum computing village proposed to be set up?
- (अ)पटना, बिहारPatna, Bihar
- (ब)अमरावती, आंध्र प्रदेशAmaravati, Andhra Pradesh
- (क)तिरुवनंतपुरम, केरलThiruvananthapuram, Kerala
- (ड)बेंगलुरु, कर्नाटकBengaluru, Karnataka
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
अमरावती, आंध्र प्रदेश
Amaravati, Andhra Pradesh
आंध्र प्रदेश अपनी राजधानी अमरावती में भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटिंग गाँव (क्वांटम वैली) स्थापित करने की योजना बना रहा है।
Andhra Pradesh plans India's first quantum computing village (Quantum Valley) in its capital Amaravati.
5.
निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकरण, विशेष रूप से लोक सेवकों के सेवा-संबंधी मामलों से संबंधित है?
Which of the following tribunals deals specifically with service-related matters of public servants?
- (अ)राष्ट्रीय हरित अधिकरणNational Green Tribunal
- (ब)केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरणCentral Administrative Tribunal
- (क)सशस्त्र बल अधिकरणArmed Forces Tribunal
- (ड)आयकर अपीलीय अधिकरणIncome Tax Appellate Tribunal
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण
Central Administrative Tribunal
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (1985, अनुच्छेद 323A के तहत) केंद्र सरकार के कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों का निपटारा करता है।
The Central Administrative Tribunal (1985, under Article 323A) settles service matters of central government employees.
6.
जनवरी 2025 में भारत सरकार द्वारा अनुमोदित म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना, सदस्य ऋण संस्थानों को ऋण सुविधा के लिए कितने प्रतिशत गारंटी कवरेज प्रदान करती है?
The Mutual Credit Guarantee Scheme, approved by the Government of India in January 2025, provides what percentage of guarantee coverage to member lending institutions for credit facilities?
- (अ)50%
- (ब)60%
- (क)40%
- (ड)80%
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
60%
MSME के लिए म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना (जनवरी 2025) संयंत्र और मशीनरी हेतु ऋणों पर NCGTC के माध्यम से ऋणदाताओं को 60% गारंटी कवर देती है।
The Mutual Credit Guarantee Scheme for MSMEs (January 2025) gives lenders 60% guarantee cover through NCGTC on loans for plant and machinery.
7.
मई 2025 में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा लॉन्च की गई पुस्तक 'चुनौतीयां मुझे पसंद हैं (Chunautiyan Mujhe Pasand Hain)' के लेखक कौन हैं?
Who is the author of the book 'Chunautiyan Mujhe Pasand Hain', launched by former Vice President Jagdeep Dhankhar in May 2025?
- (अ)संतोष कुमार गंगवारSantosh Kumar Gangwar
- (ब)प्रताप शुक्लाPratap Shukla
- (क)आनंदीबेन पटेलAnandiben Patel
- (ड)थावरचंद गेहलोतThawar Chand Gehlot
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
आनंदीबेन पटेल
Anandiben Patel
मई 2025 में जगदीप धनखड़ द्वारा विमोचित 'चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं' उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पुस्तक है।
'Chunautiyan Mujhe Pasand Hain', launched by Jagdeep Dhankhar in May 2025, is by Anandiben Patel, Governor of Uttar Pradesh.
8.
किस राज्य का भू-आकृति विज्ञान मुख्यतः सिंधु-गंगा के मैदान द्वारा परिभाषित है?
The geomorphology of which state is mainly defined by the Indo-Gangetic plain?
- (अ)झारखंडJharkhand
- (ब)राजस्थानRajasthan
- (क)सिक्किमSikkim
- (ड)उत्तर प्रदेशUttar Pradesh
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश का लगभग पूरा भाग समतल जलोढ़ सिंधु-गंगा मैदान में है। झारखंड पठारी, सिक्किम पर्वतीय और राजस्थान अधिकतर मरुस्थलीय है।
Almost all of Uttar Pradesh lies in the flat alluvial Indo-Gangetic plain. Jharkhand is plateau, Sikkim mountainous and Rajasthan mostly desert.
9.
समान कार्य के लिए समान वेतन किस अनुच्छेद के तहत सुनिश्चित किया गया है?
Under which Article is equal pay for equal work ensured?
- (अ)अनुच्छेद 42Article 42
- (ब)अनुच्छेद 39(d)Article 39(d)
- (क)अनुच्छेद 43Article 43
- (ड)अनुच्छेद 39(a)Article 39(a)
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
अनुच्छेद 39(d)
Article 39(d)
अनुच्छेद 39(घ) राज्य को पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान कार्य हेतु समान वेतन सुनिश्चित करने का निर्देश देता है।
Article 39(d) directs the State to secure equal pay for equal work for both men and women.
10.
निम्नलिखित में से किस परिवर्तन के लिए कम से कम आधी राज्य विधायिका के अनुमोदन की आवश्यकता होगी?
Which of the following changes would require the approval of at least half of the state legislatures?
- (अ)भाग XVIII में आपातकालीन प्रावधानों में संशोधनAmendment of the emergency provisions in Part XVIII
- (ब)मौलिक अधिकारों की गारंटी में परिवर्तनChange in the guarantee of Fundamental Rights
- (क)संघीय विषय सूची में परिवर्तनChange in the Union List
- (ड)प्रस्तावना के पाठ का पुनर्लेखनRewriting the text of the Preamble
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
भाग XVIII में आपातकालीन प्रावधानों में संशोधन
Amendment of the emergency provisions in Part XVIII
सही उत्तर: भाग XVIII में आपातकालीन प्रावधानों में संशोधन (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Amendment of the emergency provisions in Part XVIII (official answer key).
11.
पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना, केवल उन्हीं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, ____________ के अंतर्गत नियमों और योजना को अधिसूचित किया है।
The PM SVANidhi scheme is available only to beneficiaries of those States/UTs that have notified the rules and the scheme under the Street Vendors (Protection of Livelihood and Regulation of Street Vending) Act, ____________.
- (अ)2001
- (ब)2005
- (क)2008
- (ड)2014
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
2014
PM स्वनिधि पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014 से जुड़ी है; राज्यों को इसके तहत नियम और योजना अधिसूचित करनी होती है।
PM SVANidhi is linked to the Street Vendors (Protection of Livelihood and Regulation of Street Vending) Act, 2014; states must notify rules and schemes under it.
12.
किस चिली फिल्म निर्माता ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टि वल (Cannes Film Festival) में अपनी पहली फीचर फिल्म 'द मिस्टीरियस गेज ऑफ द फ्लेमिंगो (The Mysterious Gaze of the Flamingo)' के लिए अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में शीर्ष पुरस्कार जीता?
Which Chilean filmmaker won the top prize in the Un Certain Regard section at the 77th Cannes Film Festival for his debut feature film 'The Mysterious Gaze of the Flamingo'?
- (अ)एन्ड्रेस वुड (Andrés Wood)Andrés Wood
- (ब)डिएगो सेस्पेडेस (Diego Céspedes)Diego Céspedes
- (क)सेबेस्टि यन लेलियो (Sebastián Lelio)Sebastián Lelio
- (ड)पाब्लो लारैन (Pablo Larraín)Pablo Larraín
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
डिएगो सेस्पेडेस (Diego Céspedes)
Diego Céspedes
चिली के निर्देशक डिएगो सेस्पेडेस ने अपनी पहली फ़िल्म 'द मिस्टीरियस गेज़ ऑफ द फ्लेमिंगो' के लिए कान 2025 (78वें संस्करण) में अन सर्टेन रिगार्ड पुरस्कार जीता।
Chilean director Diego Céspedes won the Un Certain Regard prize at Cannes 2025 for his debut 'The Mysterious Gaze of the Flamingo' (the festival's 78th edition).
13.
वित्त वर्ष 2023-24 में भारत के रक्षा निर्यात में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र ने सबसे अधिक योगदान दिया?
Which of the following sectors contributed the most to India's defence exports in FY 2023-24?
- (अ)केवल निजी क्षेत्रPrivate sector only
- (ब)निजी क्षेत्र ने लगभग 60% और DPSUs ने लगभग 40% का योगदान दियाPrivate sector contributed about 60% and DPSUs about 40%
- (क)समान रूप से निजी क्षेत्र और DPSUsPrivate sector and DPSUs equally
- (ड)केवल DPSUsDPSUs only
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
निजी क्षेत्र ने लगभग 60% और DPSUs ने लगभग 40% का योगदान दिया
Private sector contributed about 60% and DPSUs about 40%
वित्त वर्ष 2023-24 के रिकॉर्ड ₹21,083 करोड़ के रक्षा निर्यात में निजी क्षेत्र का योगदान लगभग 60% और रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों का लगभग 40% रहा।
Of India's record ₹21,083 crore defence exports in FY 2023-24, the private sector contributed about 60% and DPSUs about 40%.
14.
2014 में विश्व की अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति क्या थी?
What was India's position among the world's economies in 2014?
- (अ)10वीं सबसे बड़ी10th largest
- (ब)7वीं सबसे बड़ी7th largest
- (क)15वीं सबसे बड़ी15th largest
- (ड)12वीं सबसे बड़ी12th largest
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
10वीं सबसे बड़ी
10th largest
सांकेतिक GDP के आधार पर 2014 में भारत लगभग 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था; तब से यह लगभग चौथे-पाँचवें स्थान पर पहुँच गया है।
By nominal GDP, India was about the 10th largest economy in 2014; it has since risen to around 4th-5th.
15.
'स्थायी कार्यकारी (permanent executive)' किसे कहा जाता है?
Who is referred to as the 'permanent executive'?
- (अ)निर्वाचित संसद के सदस्यMembers of the elected Parliament
- (ब)स्थायी लोक सेवक, जो दैनिक प्रशासन का प्रबंधन करते हैंPermanent civil servants, who manage day-to-day administration
- (क)सरकार के मुखिया और उनके मंत्रीThe head of the government and his ministers
- (ड)सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशJudges of the Supreme Court
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
स्थायी लोक सेवक, जो दैनिक प्रशासन का प्रबंधन करते हैं
Permanent civil servants, who manage day-to-day administration
सिविल सेवक स्थायी कार्यपालिका हैं क्योंकि वे चुनाव बदलने पर भी पद पर रहते हैं और दैनिक प्रशासन चलाते हैं; मंत्री राजनीतिक कार्यपालिका हैं।
Civil servants are the permanent executive because they stay in office regardless of elections and run daily administration; ministers form the political executive.
16.
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी 2025 मानव विकास सूचकांक (HDI) में भारत की रैंक कितनी थी?
What was India's rank in the 2025 Human Development Index (HDI) released by the United Nations Development Programme (UNDP)?
- (अ)140
- (ब)130
- (क)135
- (ड)125
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
130
UNDP की मानव विकास रिपोर्ट 2025 में भारत 193 देशों में 130वें स्थान पर रहा, जो पहले 133वें स्थान पर था।
In UNDP's Human Development Report 2025, India ranked 130th out of 193 countries, up from 133rd.
17.
1890 के दशक में किस आदिवासी नेता ने मुंडा उलगुलान (विद्रोह) का नेतृत्व किया?
Which tribal leader led the Munda Ulgulan (rebellion) in the 1890s?
- (अ)गुंडा धुरGunda Dhur
- (ब)ताना भगतTana Bhagat
- (क)बिरसा मुंडाBirsa Munda
- (ड)तिलका मांझीTilka Manjhi
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
बिरसा मुंडा
Birsa Munda
बिरसा मुंडा ने 1899-1900 में छोटानागपुर क्षेत्र में ब्रिटिश शासन और दिकुओं (बाहरी लोगों) के विरुद्ध मुंडा उलगुलान (महाविद्रोह) का नेतृत्व किया।
Birsa Munda led the Munda Ulgulan (great tumult) of 1899-1900 in the Chotanagpur region against British rule and dikus (outsiders).
18.
किस भारतीय मंत्री ने दावोस 2025 में भारत की आर्थिक वृद्धि और IT उन्नति पर प्रकाश डाला?
Which Indian minister highlighted India's economic growth and IT advancement at Davos 2025?
- (अ)अश्विनी वैष्णवAshwini Vaishnaw
- (ब)निर्मला सीतारमणNirmala Sitharaman
- (क)राजनाथ सिंहRajnath Singh
- (ड)पीयूष गोयलPiyush Goyal
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
अश्विनी वैष्णव
Ashwini Vaishnaw
दावोस 2025 में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की वृद्धि, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और IT/सेमीकंडक्टर प्रगति को रेखांकित किया।
At Davos 2025, Union IT and Electronics Minister Ashwini Vaishnaw highlighted India's growth story, digital public infrastructure and IT/semiconductor progress.
19.
भारत में उदारीकरण से कौन-सा क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ है?
Which sector has been most affected by liberalisation in India?
- (अ)आईटीIT
- (ब)उद्योग और सेवाएँIndustry and services
- (क)कृषिAgriculture
- (ड)सार्वजनिक वितरणPublic distribution
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
उद्योग और सेवाएँ
Industry and services
उदारीकरण ने लाइसेंस समाप्ति, निजी व विदेशी निवेश और प्रतिस्पर्धा से मुख्यतः उद्योग और सेवा क्षेत्र को बदला; कृषि पर इसका असर काफी कम रहा।
Liberalisation mainly reshaped industry and services through delicensing, private and foreign investment and competition; agriculture was far less affected.
20.
भारत का सर्वोच्च न्यायालय, किस अनुच्छेद के अंतर्गत मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित मामलों में आरंभिक अधिकारिता का प्रयोग करता है?
Under which Article does the Supreme Court of India exercise original jurisdiction in matters related to the violation of Fundamental Rights?
- (अ)अनुच्छेद 32Article 32
- (ब)अनुच्छेद 136Article 136
- (क)अनुच्छेद 131Article 131
- (ड)अनुच्छेद 226Article 226
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
अनुच्छेद 32
Article 32
अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचारों का अधिकार) के तहत मौलिक अधिकारों के उल्लंघन पर व्यक्ति सीधे सर्वोच्च न्यायालय जा सकता है। अनुच्छेद 226 उच्च न्यायालयों को ऐसी रिट शक्ति देता है।
Article 32 (Right to Constitutional Remedies) lets a person move the Supreme Court directly for enforcement of Fundamental Rights. Article 226 gives similar writ power to High Courts.
21.
मौर्य काल के दौरान शासन और प्रशासन का आधार बनने वाले ग्रंथ 'अर्थशास्त्र' में नागरिकों की निम्नलिखित में से किस समस्या पर चर्चा की गई थी?
The 'Arthashastra', the text that formed the basis of governance and administration during the Mauryan period, discussed which of the following problems of citizens?
- (अ)राज्य की भू-राजनीतिक समस्याएंGeopolitical problems of the state
- (ब)शासकों के नीतिशास्त्रीय और नैतिकता संबंधी मुद्देEthical and moral issues of rulers
- (क)सीमा पार और शैक्षिक मुद्देCross-border and educational issues
- (ड)सामाजिक-आर्थिक समस्याएंSocio-economic problems
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
सामाजिक-आर्थिक समस्याएं
Socio-economic problems
कौटिल्य के अर्थशास्त्र में राज्य-व्यवस्था के साथ नागरिकों की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं जैसे कर, कृषि, व्यापार, श्रम, मूल्य और कल्याण का विस्तृत वर्णन है।
Kautilya's Arthashastra dealt in detail with the socio-economic life of citizens: taxation, agriculture, trade, labour, prices and welfare, along with statecraft.
22.
1931 के दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि कौन थे?
Who was the sole representative of the Indian National Congress at the Second Round Table Conference of 1931?
- (अ)महात्मा गांधीMahatma Gandhi
- (ब)चितरंजन दासChittaranjan Das
- (क)डॉ. बी. आर. अंबेडकरDr. B. R. Ambedkar
- (ड)जवाहरलाल नेहरूJawaharlal Nehru
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
महात्मा गांधी
Mahatma Gandhi
गांधी-इरविन समझौते (1931) के बाद महात्मा गांधी लंदन में द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए।
After the Gandhi-Irwin Pact (1931), Mahatma Gandhi attended the Second Round Table Conference in London as the sole representative of the Congress.
23.
स्वच्छ आकाश, बढ़ता तापमान और आर्द्र भूमि -इन स्थितियों को सामान्यतः 'अक्टूबर हीट' कहा जाता है- विशेषताएं भारतीय संदर्भ में निम्नलिखित में से किससे संबंधित हैं?
Clear skies, rising temperature and humid conditions are commonly called 'October Heat'. In the Indian context, these features are related to which of the following?
- (अ)पश्चिमी तट से टकराती मानसूनी पवनMonsoon winds striking the western coast
- (ब)बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती अवदाबCyclonic depressions in the Bay of Bengal
- (क)अरब सागर में चक्रवाती अवदाबCyclonic depressions in the Arabian Sea
- (ड)निवर्तन मानसूनRetreating monsoon
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
निवर्तन मानसून
Retreating monsoon
'अक्टूबर हीट' लौटते मानसून (अक्टूबर-नवंबर) के समय होती है: मानसून के लौटने पर आकाश साफ होता है, तापमान बढ़ता है और नम भूमि के कारण मौसम उमस भरा हो जाता है।
'October Heat' occurs during the retreating monsoon (October-November): as the monsoon withdraws, skies clear, temperatures rise and the moist land makes the weather hot and humid.
24.
सिंधु घाटी के नगरों की कौन-सी प्रमुख नगरीय विशेषता, चौराहों पर मिलती सड़कों और ढकी हुई नालियों के साथ उन्नत योजना को दर्शाती है?
Which major urban feature of Indus Valley cities shows advanced planning, with roads meeting at crossings and covered drains?
- (अ)ग्रिड-पैटर्न लेआउटGrid-pattern layout
- (ब)झुग्गी-बस्तीSlum
- (क)किलाFort
- (ड)केवल गढ़Citadel only
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
ग्रिड-पैटर्न लेआउट
Grid-pattern layout
हड़प्पा नगरों में ग्रिड-पैटर्न योजना थी: सड़कें एक-दूसरे को समकोण पर काटती थीं, नगर खंडों में बँटा था और सड़कों के किनारे ढकी हुई नालियाँ थीं।
Harappan cities followed a grid-pattern layout: streets crossed each other at right angles, dividing the city into blocks, with covered drains along them.
इसी पेपर के अन्य विषय
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिगणितसामान्य विज्ञानरेलवे सामान्य ज्ञानकंप्यूटर एवं वित्तीय जागरूकता
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें