RRB ALP CBT-1 · 6 May 2025 · Shift 2 — रेलवे सामान्य ज्ञान
RRB Assistant Loco Pilot (ALP) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB ALP CBT-1 · 6 May 2025 · Shift 2 — रेलवे सामान्य ज्ञान (Railway General Knowledge) के 8 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
एक विद्यार्थी ने 100 आवर्धन वाले माइक्रोस्कोप का उपयोग करके एक धागे की मोटाई मापी। 30 प्रेक्षण करने के बाद, उसने पाया कि धागे की औसत चौड़ाई 5.7 mm है। धागे की मोटाई (लगभग) कितनी है?
A student measured the thickness of a thread using a microscope with a magnification of 100. After taking 30 observations, he found that the average width of the thread is 5.7 mm. What is the approximate thickness of the thread?
- (अ)0.09 mm
- (ब)0.57 mm
- (क)0.057 mm
- (ड)171 mm
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
0.057 mm
वास्तविक माप = प्रेक्षित माप ÷ आवर्धन = 5.7 ÷ 100 = 0.057 mm। अतः धागे की मोटाई 0.057 mm है।
Actual size = observed size ÷ magnification = 5.7 ÷ 100 = 0.057 mm. So the thickness of the thread is 0.057 mm.
2.
इंजीनियरिंग ड्राइंग में टी-स्क्वायर का उपयोग _______________ के लिए किया जाता है।
The T-square in engineering drawing is used for _______________.
- (अ)क्षैतिज रेखाओं, समानांतर रेखाओं को खींचने और सेट स्क्वेयर को गाइड/होल्ड करनेdrawing horizontal lines, parallel lines and guiding/holding set squares
- (ब)विमाओं को स्थानांतरित करने और रेखाओं को कई समान भागों में विभाजित करनेtransferring dimensions and dividing lines into several equal parts
- (क)ड्राइंग बनाने के लिए ड्राइंग पेपर/ट्रेसिंग पेपर को सपोर्ट देनेsupporting drawing paper/tracing paper for making the drawing
- (ड)ड्राइंग शीट पर घुमावदार रेखाएँ खींचनेdrawing curved lines on the drawing sheet
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
क्षैतिज रेखाओं, समानांतर रेखाओं को खींचने और सेट स्क्वेयर को गाइड/होल्ड करने
drawing horizontal lines, parallel lines and guiding/holding set squares
T-स्क्वायर ड्रॉइंग बोर्ड के किनारे पर खिसकाकर क्षैतिज व समानांतर रेखाएँ खींचने और ऊर्ध्वाधर व झुकी रेखाओं के लिए सेट स्क्वायर को सहारा देने में प्रयोग होता है।
The T-square slides along the drawing board edge to draw horizontal and parallel lines and to guide set squares for vertical and inclined lines.
3.
ऑनलाइन संचार में नेटिकेट (netiquette) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
What is the primary purpose of netiquette in online communication?
- (अ)टाइपिंग की स्पीड में सुधार करनाImproving typing speed
- (ब)विनम्र और शिष्ट इंटरैक्शन सुनिश्चित करनाEnsuring polite and courteous interaction
- (क)सोशल मीडिया पर फ़ॉलोअर्स की संख्या बढ़ानाIncreasing the number of followers on social media
- (ड)इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड बढ़ानाIncreasing the speed of the internet connection
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
विनम्र और शिष्ट इंटरैक्शन सुनिश्चित करना
Ensuring polite and courteous interaction
नेटिकेट (नेटवर्क शिष्टाचार) ऑनलाइन संचार में विनम्र, सम्मानजनक और शिष्ट व्यवहार के नियमों का समूह है।
Netiquette (network etiquette) is the set of rules for polite, respectful and courteous behaviour in online communication.
4.
किसी आपातकालीन स्थिति में आग (फायर) की सूचना देते समय, आपातकालीन सेवाओं को प्रदान की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण जानकारी क्या है?
When reporting a fire in an emergency situation, what is the most important information to provide to the emergency services?
- (अ)आग लगने का संभावित कारण और इमारत के मालिक का नामThe likely cause of the fire and the name of the building owner
- (ब)धुएँ का रंग और वह किस दिशा में बढ़ रहा हैThe colour of the smoke and the direction in which it is moving
- (क)आग कैसे लगी और क्या कोई घायल या लापता हैHow the fire started and whether anyone is injured or missing
- (ड)आग लगने के समय मौसम की स्थितिThe weather conditions at the time of the fire
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
आग कैसे लगी और क्या कोई घायल या लापता है
How the fire started and whether anyone is injured or missing
आपातकालीन सेवाओं को यह जानना ज़रूरी है कि आग कैसे लगी (उसकी प्रकृति) और कोई घायल या फँसा/लापता तो नहीं है, ताकि सही उपकरण और बचाव दल भेजा जा सके।
Emergency services need to know how the fire started (its nature) and whether anyone is injured or trapped/missing, so they can send the right equipment and rescue teams.
5.
व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की तुलना में टेलीग्राम में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता अद्वितीय है?
Which of the following features is unique to Telegram compared to WhatsApp and Facebook Messenger?
- (अ)सहज साझाकरण (seamless sharing) के लिए फेसबुक के साथ एकीकरणIntegration with Facebook for seamless sharing
- (ब)सभी संदेशों के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शनEnd-to-end encryption for all messages
- (क)बड़ी संख्या में दर्शकों (audiences) को संदेश बोर्डकास्ट करने के लिए चैनल क्रि एट करने की क्षमताAbility to create channels to broadcast messages to large audiences
- (ड)वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाएंVoice and video calling features
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
बड़ी संख्या में दर्शकों (audiences) को संदेश बोर्डकास्ट करने के लिए चैनल क्रि एट करने की क्षमता
Ability to create channels to broadcast messages to large audiences
टेलीग्राम के चैनल से एक खाता असीमित दर्शकों तक संदेश प्रसारित कर सकता है, यही इसकी विशिष्टता है। कॉलिंग तीनों में है, फेसबुक एकीकरण मैसेंजर में है, और टेलीग्राम सभी चैट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट नहीं करता।
Telegram's channels let one account broadcast to an unlimited audience, its distinctive feature. Calls exist in all three, Facebook integration belongs to Messenger, and Telegram does not encrypt all chats end-to-end.
6.
5S पद्धति में 'मानकीकरण (Standardize)' चरण को समर्थन देने के लिए सामान्यतः निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
Which of the following tools is commonly used to support the 'Standardize' step in the 5S methodology?
- (अ)सफाई सामग्रीCleaning supplies
- (ब)फर्श पर चिह्नFloor markings
- (क)जॉब साइकिल चार्टJob cycle charts
- (ड)लेबल और संकेतLabels and signs
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
जॉब साइकिल चार्ट
Job cycle charts
मानकीकरण (Standardize) का अर्थ है सर्वोत्तम पद्धति तय करना ताकि सभी उसे एक जैसा अपनाएँ; जॉब साइकिल चार्ट (कौन-सा 5S कार्य कौन और कब करेगा) इसका साधन हैं। लेबल और फ्लोर मार्किंग 'सेट इन ऑर्डर' से संबंधित हैं।
Standardise means fixing the best practice so everyone follows it the same way; job cycle charts (who does which 5S task and when) are the tool for this. Labels and floor markings belong to Set in order.
7.
किसी कार्यशाला में विद्युत भंग होने पर पहला कदम क्या उठाया जाना चाहिए?
What should be the first step on a power failure in a workshop?
- (अ)सामान्य रूप से काम करना जारी रखें।Continue working as usual.
- (ब)घबराएं और तुरंत परिसर छोड़ दें।Panic and leave the premises immediately.
- (क)जांच करें कि क्या आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था और बैकअप विद्युत काम कर रही है।Check whether the emergency lighting and backup power are working.
- (ड)स्थिति को अनदेखा करें और विद्युत वापस आने का इंतज़ार करें।Ignore the situation and wait for the power to return.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
जांच करें कि क्या आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था और बैकअप विद्युत काम कर रही है।
Check whether the emergency lighting and backup power are working.
बिजली जाने पर सबसे पहले सुरक्षा के लिए जाँचें कि आपातकालीन प्रकाश और बैकअप पावर काम कर रहे हैं; घबराना या अनदेखा करना असुरक्षित है।
On a power failure, first ensure safety by checking that emergency lighting and backup power are working; panicking or ignoring it is unsafe.
8.
विंडोज 10 होम स्क्रीन पर, निम्नलिखित में से किस की-बोर्ड शॉर्टकट के माध्यम से आइटम के प्रॉपर्टी ओपेन किए जा सकते हैं?
On the Windows 10 home screen, through which of the following keyboard shortcuts can the properties of an item be opened?
- (अ)Alt + Enter
- (ब)Insert + Alt
- (क)Tab + Del
- (ड)F2 + Alt
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
Alt + Enter
विंडोज़ में किसी आइटम को चुनकर Alt + Enter दबाने पर उसका Properties डायलॉग खुलता है। F2 नाम बदलने के लिए है।
In Windows, selecting an item and pressing Alt + Enter opens its Properties dialog. F2 is used to rename.
इसी पेपर के अन्य विषय
यांत्रिक अभियांत्रिकीविद्युत अभियांत्रिकीगणितसामान्य विज्ञानसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिसामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें