RRB ALP CBT-1 · 6 May 2025 · Shift 2 — सामान्य विज्ञान
RRB Assistant Loco Pilot (ALP) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB ALP CBT-1 · 6 May 2025 · Shift 2 — सामान्य विज्ञान (General Science) के 50 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
निम्नलिखित में से कौन-सा टैप रिंच, एक-हस्त प्रचालन की सुविधा देता है?
Which of the following tap wrenches allows one-handed operation?
- (अ)रैचेट टैप रिंच (Ratchet Tap Wrench)Ratchet Tap Wrench
- (ब)समायोज्य टैप रिंच (Adjustable Tap Wrench)Adjustable Tap Wrench
- (क)डबल-एंड टैप रिंच (Double-End Tap Wrench)Double-End Tap Wrench
- (ड)सर्पी T-हैंडल टैप रिंच (Sliding T-handle Tap Wrench)Sliding T-handle Tap Wrench
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
रैचेट टैप रिंच (Ratchet Tap Wrench)
Ratchet Tap Wrench
सही उत्तर: रैचेट टैप रिंच (Ratchet Tap Wrench) (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Ratchet Tap Wrench (official answer key).
2.
50 Ω प्रतिरोध के एक विद्युत हीटर में 3 A धारा प्रयुक्त होती है। 20 सेकंड में उत्पन्न होने वाली ऊष्मा ज्ञात कीजिए।
An electric heater of resistance 50 Ω uses a current of 3 A. Determine the heat generated in 20 seconds.
- (अ)5000 J
- (ब)60 J
- (क)9000 J
- (ड)1000 J
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
9000 J
H = I²Rt = 3² × 50 × 20 = 9 × 1000 = 9000। अतः उत्तर 9000 J है।
H = I²Rt = 3² × 50 × 20 = 9 × 1000 = 9000. So the answer is 9000 J.
3.
जैसा कि हम माइक्रोमीटर के अंशांकन से जानते हैं, यदि हम थिंबल को एक पूर्ण चक्कर घुमाते हैं, तो इसका स्पिं डल (spindle) ½ mm आगे या पीछे चला जाता है। एक बक भाग (buck part) को 0 से 50 भागों में विभाजित किया जा सकता है। माइक्रोमीटर का अल्पतमांक ___________ mm है।
As we know from the calibration of a micrometer, if we rotate the thimble through one complete revolution, its spindle moves forward or backward by ½ mm. A buck part can be divided into 0 to 50 parts. The least count of the micrometer is ___________ mm.
- (अ)0.01
- (ब)0.05
- (क)0.10
- (ड)0.50
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
0.01
अल्पतमांक = पिच ÷ थिम्बल के भागों की संख्या = 0.5 mm ÷ 50 = 0.01 mm। अतः अल्पतमांक 0.01 mm है।
Least count = pitch ÷ number of thimble divisions = 0.5 mm ÷ 50 = 0.01 mm. So the least count is 0.01 mm.
4.
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 24 के अनुसार, कारखानों या खदानों या अन्य खतरनाक रोजगार में नियोजन के लिए न्यूनतम आयु कितनी है?
As per Article 24 of the Indian Constitution, what is the minimum age for employment in factories or mines or other hazardous employment?
- (अ)16 वर्ष16 years
- (ब)14 वर्ष14 years
- (क)12 वर्ष12 years
- (ड)18 वर्ष18 years
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
14 वर्ष
14 years
अनुच्छेद 24 के अनुसार 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों, खानों या किसी अन्य खतरनाक कार्य में नियोजित नहीं किया जा सकता। अतः न्यूनतम आयु 14 वर्ष है।
Article 24 prohibits employment of children below 14 years in factories, mines or any other hazardous employment. So the minimum age is 14 years.
5.
कारखाना अधिनियम, 1948 की किस धारा के अंतर्गत, रुई-धुनकियों (cotton openers) के पास स्त्रि यों 7 और बच्चों को काम पर रखना निषिद्ध है?
Under which section of the Factories Act, 1948 is the employment of women and children near cotton openers prohibited?
- (अ)धारा 25Section 27
- (ब)धारा 29Section 29
- (क)धारा 21Section 21
- (ड)धारा 27Section 25
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
धारा 27
Section 25
सही उत्तर: धारा 27 (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Section 25 (official answer key).
6.
कार्यशाला वाहनों पर सड़क परीक्षण कराने के लिए कौन अधिकृत होता है?
Who is authorised to conduct road tests on workshop vehicles?
- (अ)केवल प्रशिक्षित एवं प्रमाणित कार्मिकOnly trained and certified personnel
- (ब)कंपनी लेखाकारCompany accountant
- (क)कार्यशाला में आए विजिटरVisitors to the workshop
- (ड)कोई भी कर्मचारीAny employee
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
केवल प्रशिक्षित एवं प्रमाणित कार्मिक
Only trained and certified personnel
वर्कशॉप वाहनों का रोड टेस्ट केवल प्रशिक्षित और प्रमाणित (लाइसेंसधारी) कर्मियों द्वारा ही किया जाना चाहिए, ताकि लोगों और वाहन की सुरक्षा बनी रहे।
Road tests on workshop vehicles must be done only by trained and certified (licensed) personnel, for the safety of people and the vehicle.
7.
किसी वस्तु पर 6 N का बल प्रयुक्त किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप उस वस्तु का बल की दिशा में 2 m विस्थापन होता है। यदि विस्थापन के दौरान बल अचर है, तो इस स्थिति में किया गया कार्य ज्ञात कीजिए।
A force of 6 N is applied on an object, resulting in a displacement of 2 m of the object in the direction of the force. If the force is constant during the displacement, find the work done in this case.
- (अ)10 J
- (ब)3 J
- (क)12 J
- (ड)25 J
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
12 J
कार्य W = F × s = 6 N × 2 m = 12। अतः किया गया कार्य 12 J है।
Work done W = F × s = 6 N × 2 m = 12. So the work done is 12 J.
8.
स्क्राइबर (scribers) के उपयोग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Which of the following statements regarding the use of scribers is not correct?
- (अ)स्क्राइबर की नोंक बहुत तेज़ होती हैं, इसलिए उन्हें बहुत सावधानी से हैंडल करना चाहिए।Scriber points are very sharp, so they should be handled very carefully.
- (ब)रेखाएँ खींचते (कुरेदते) समय, स्क्राइबर का उपयोग पेंसिल की तरह किया जाता है।While scribing lines, the scriber is used like a pencil.
- (क)स्क्राइबर को अपनी जेब में न रखें।Do not keep the scriber in your pocket.
- (ड)दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपयोग करते समय नोक पर कॉर्क लगाएँ।Place a cork on the point when in use to prevent accidents.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपयोग करते समय नोक पर कॉर्क लगाएँ।
Place a cork on the point when in use to prevent accidents.
स्क्राइबर की नोक पर कॉर्क तब लगाया जाता है जब वह उपयोग में न हो, ताकि चोट न लगे। 'उपयोग के समय' कॉर्क लगाना गलत कथन है।
A cork is placed on the scriber point when it is NOT in use, to prevent injury. Saying it is placed 'when in use' is incorrect.
9.
खड़े वाहनों को पार (पास) करते समय, __________ नज़र रखें जो खड़े वाहन के सामने से अचानक निकल सकते हैं। ओवरटेक करते समय, इसे सदैव _________ ओर से करना चाहिए। अपने वाहन और अन्यों के बीच सदैव उचित (पर्याप्त) _________ बनाए रखें।
While passing parked vehicles, keep a watch for __________ who may suddenly emerge from in front of the parked vehicle. While overtaking, it should always be done from the _________ side. Always maintain a proper (adequate) _________ between your vehicle and others.
- (अ)साइकिल चालक; बाईं; अंतरालdrivers; left; space
- (ब)पैदल यात्रियों; दाईं; दूरीpedestrians; right; distance
- (क)चालक; बाईं; स्थानvehicles; right; gap
- (ड)वाहन; दाईं; अंतरcyclists; left; interval
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
पैदल यात्रियों; दाईं; दूरी
pedestrians; right; distance
खड़े वाहनों के आगे से पैदल यात्री अचानक निकल सकते हैं; भारत (बाएँ चलने का नियम) में ओवरटेक दाईं ओर से किया जाता है; और अन्य वाहनों से उचित दूरी रखनी चाहिए।
Pedestrians may step out from in front of parked vehicles; in India (keep-left traffic) overtaking is done from the right; and a safe distance must be kept from other vehicles.
10.
ऑटोमोबाइल से निकलने वाले विषैले अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान के लिए वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन की गई विधियाँ अपनाने का प्राथमिक कारण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
Which of the following is the primary reason for adopting scientifically designed methods for safely disposing of toxic waste from automobiles?
- (अ)यांत्रिक घिसाव को न्यूनतम करके वाहन की आयु बढ़ाने के लिएTo improve vehicle lifespan by minimising mechanical wear
- (ब)ईंधन खपत कम करने और समग्र दक्षता सुधारने के लिएTo reduce fuel consumption and improve overall efficiency
- (क)वायु में हानिकारक धुएँ और धूल से मानव स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिएTo protect human health from harmful fumes and dust in the air
- (ड)इंजन दक्षता को अनुकूलित करके वाहन का प्रदर्शन बढ़ाने के लिएTo increase vehicle performance by optimising engine efficiency
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
वायु में हानिकारक धुएँ और धूल से मानव स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए
To protect human health from harmful fumes and dust in the air
वाहनों के विषैले अपशिष्ट (तेल, बैटरी, धुआँ, धूल) का वैज्ञानिक निपटान मुख्यतः मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए किया जाता है, न कि वाहन का प्रदर्शन बढ़ाने के लिए।
Automobile toxic waste (oils, batteries, fumes, dust) is disposed of by scientific methods mainly to protect human health and the environment, not to improve vehicle performance.
11.
सावधानी (caution) संकेतों के लिए सामान्यतः निम्नलिखित में से किस रंग का उपयोग किया जाता है?
Which of the following colours is commonly used for caution signs?
- (अ)पीलाYellow
- (ब)हराGreen
- (क)नीलाBlue
- (ड)लालRed
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
पीला
Yellow
सावधानी (चेतावनी) संकेतों में पीला रंग, प्रायः काले चिह्नों के साथ, प्रयोग होता है। लाल निषेध/खतरे, नीला अनिवार्य कार्य और हरा सुरक्षित स्थिति के लिए होता है।
Caution (warning) signs use yellow, usually with black symbols. Red is for prohibition/danger, blue for mandatory and green for safe condition.
12.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
Which of the following statements is incorrect?
- (अ)गर्म रेत पर पैरों का जलना चालन द्वारा ऊष्मा अंतरण का उदाहरण है।The burning of feet on hot sand is an example of heat transfer by conduction.
- (ब)ठोसों में, ऊष्मा अंतरण सामान्यतः चालन के माध्यम से होता है।In solids, heat transfer generally occurs through conduction.
- (क)चालन, गर्म निकाय से ठंडे निकाय में ऊष्मा अंतरण का प्रक्रम है।Conduction is the process of heat transfer from a hot body to a cold body.
- (ड)चालन, ऊष्मा अंतरण का वह प्रक्रम है जिसमें ऊष्मा अंतरण के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।Conduction is the process of heat transfer in which no medium is required for heat transfer.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
चालन, ऊष्मा अंतरण का वह प्रक्रम है जिसमें ऊष्मा अंतरण के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
Conduction is the process of heat transfer in which no medium is required for heat transfer.
चालन के लिए माध्यम आवश्यक है; ऊष्मा कण से कण तक जाती है। बिना माध्यम के ऊष्मा स्थानांतरण विकिरण है, इसलिए 'चालन में माध्यम की आवश्यकता नहीं' वाला कथन गलत है।
Conduction needs a material medium; heat passes from particle to particle. Transfer without any medium is radiation, so the statement saying conduction needs no medium is incorrect.
13.
1 ^निम्नलिखित ^में ^से ^कौन⁻^सा ^टूल^, ^सामान्यतः ^5S ^पद्धति ^में ^'^मानकीकृत^' ^स्टेप ^का समर्थन करने के लिए उपयोग किया जाता है?
1 Which of the following tools is commonly used to support the 'Standardise' step in the 5S method?
- (अ)जॉब चक्र चार्टJob cycle chart
- (ब)लेबल और संकेतLabels and signs
- (क)क्लीनिंग सप्लाईCleaning supplies
- (ड)फर्श चिह्नFloor markings
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
जॉब चक्र चार्ट
Job cycle chart
मानकीकरण (Standardise) का अर्थ है सर्वोत्तम पद्धति तय करना ताकि सभी उसे एक जैसा अपनाएँ; जॉब साइकिल चार्ट (कौन-सा 5S कार्य कौन और कब करेगा) इसका साधन है। लेबल और फ्लोर मार्किंग 'सेट इन ऑर्डर' से संबंधित हैं।
Standardise means fixing the best practice so everyone follows it the same way; a job cycle chart (schedule of who does which 5S task and when) is the tool for this. Labels and floor markings belong to Set in order.
14.
50 Ω प्रतिरोध के एक विद्युत हीटर में 3 A धारा प्रयुक्त होती है। 20 सेकंड में उत्पन्न होने वाली ऊष्मा ज्ञात कीजिए।
A current of 3 A is applied in an electric heater of resistance 50 Ω. Find the heat produced in 20 seconds.
- (अ)60 J
- (ब)9000 J
- (क)1000 J
- (ड)5000 J
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
9000 J
जूल का नियम: H = I²Rt = 3² × 50 × 20 = 9 × 1000 = 9000। अतः उत्पन्न ऊष्मा 9000 J है।
Joule's law: H = I²Rt = 3² × 50 × 20 = 9 × 1000 = 9000. So the heat produced is 9000 J.
15.
5S अवधारणा में निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्थापित प्रक्रि याओं को मेंटेटेन रखने की आदत बनाने को संदर्भित करता है?
Which of the following terms in the 5S concept refers to making a habit of maintaining the established processes?
- (अ)Sustain (सस्टेन)Sustain
- (ब)Shine (शाइन)Shine
- (क)Sort (सॉर्ट)Sort
- (ड)Set (सेट)Set
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
Sustain (सस्टेन)
Sustain
पाँचवाँ S, Sustain (बनाए रखना), का अर्थ है 5S प्रक्रियाओं को आदत बनाना और अनुशासन से बनाए रखना। Sort, Set और Shine पहले तीन चरण हैं।
Sustain, the fifth S, means making the 5S practices a habit and maintaining them through discipline. Sort, Set and Shine are the first three steps.
16.
किसी परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित होने के लिए क्या आवश्यक है?
What is required for an electric current to flow in a circuit?
- (अ)वोल्टता स्रोत युक्त एक संवृत चालक पथA closed conducting path containing a voltage source
- (ब)केवल तारOnly wires
- (क)केवल स्वि चOnly a switch
- (ड)केवल बल्बOnly a bulb
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
वोल्टता स्रोत युक्त एक संवृत चालक पथ
A closed conducting path containing a voltage source
धारा तभी प्रवाहित होती है जब बंद चालक पथ (पूर्ण परिपथ) के साथ विभवांतर का स्रोत, जैसे सेल या बैटरी, उपस्थित हो।
Current flows only when there is a closed conducting path (complete circuit) together with a source of potential difference such as a cell or battery.
17.
माइक्रोमीटर के अंशांकन (graduation) से हम जानते हैं कि यदि थिम्बल (thimble) को एक पूरा चक्कर दिया जाए, तो उसकी स्पिंडल (spindle) ½ mm आगे या पीछे खिसकती है। अतः थिम्बल का एक भाग उसका _________ होता है।
As we know from the graduation of micrometer, if we give one full round to thimble, its spindle moves ½ mm forward or backward. Therefore, one part of the thimble is its _________.
- (अ)अल्पतमांक (Least count)Least count
- (ब)MSR
- (क)लीड (Lead)Lead
- (ड)पिच (Pitch)Pitch
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
अल्पतमांक (Least count)
Least count
थिम्बल का एक भाग स्पिंडल की 0.5 mm ÷ 50 = 0.01 mm गति के बराबर है, जो माइक्रोमीटर का अल्पतमांक है।
One thimble division corresponds to 0.5 mm ÷ 50 = 0.01 mm of spindle movement, which is the least count of the micrometer.
18.
टाइटल ब्लॉक (title block) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
कथन 1: टाइटल ब्लॉक ड्राइंग शीट के निचले दाएं कोने में स्थित होता है।
कथन 2: टाइटल ब्लॉक के कंटेंट मानकीकृत है और इसे व्यक्तिगत कंपनी की आवश्यकताओं के अनुरूप संशोधित नहीं किया जा सकता है।
Which of the following statements about the title block is/are true?
Statement 1: The title block is situated in the bottom right-hand corner of the drawing sheet.
Statement 2: The contents of the title block are standardised and cannot be modified to suit individual company needs.
- (अ)कथन 1 असत्य है, लेकिन कथन 2 सत्य हैStatement 1 is false, but statement 2 is true
- (ब)दोनों कथन सत्य हैंBoth statements are true
- (क)दोनों कथन असत्य हैंBoth statements are false
- (ड)कथन 1 सत्य है, लेकिन कथन 2 असत्य हैStatement 1 is true, but statement 2 is false
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
कथन 1 सत्य है, लेकिन कथन 2 असत्य है
Statement 1 is true, but statement 2 is false
टाइटल ब्लॉक ड्रॉइंग शीट के निचले दाएँ कोने में होता है, अतः कथन 1 सत्य है। इसकी सामग्री कंपनी की आवश्यकता अनुसार बदली जा सकती है, अतः कथन 2 असत्य है।
The title block is placed at the bottom right-hand corner of the sheet, so statement 1 is true. Its layout can be adapted to a company's needs, so statement 2 is false.
19.
अंत मानक (end standard) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
Which of the following statements regarding an end standard is incorrect?
- (अ)यह धीमा लेकिन अधिक यथार्थ होता है।It is slow but more accurate.
- (ब)यह दो समानांतर समतल पृष्ठों के बीच की दूरी को मापता है।It measures the distance between two parallel flat surfaces.
- (क)फलक, निघर्षण (wear) के अधीन होते हैं।The faces are subject to wear.
- (ड)यह दो उत्कीर्ण रेखाओं के बीच की दूरी मापने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।It is used to measure the distance between two engraved lines.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
यह दो उत्कीर्ण रेखाओं के बीच की दूरी मापने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
It is used to measure the distance between two engraved lines.
एंड स्टैंडर्ड (स्लिप गेज) दो समतल समानांतर सिरों के बीच की दूरी मापता है; दो उत्कीर्ण रेखाओं के बीच मापना लाइन स्टैंडर्ड है। अतः यह कथन गलत है।
An end standard (slip gauge) measures between two flat parallel end faces; measuring between two engraved lines is a line standard. So that statement is incorrect.
20.
जूल के तापन नियम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Which of the following statements regarding Joule's law of heating is not correct?
- (अ)किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा, किसी दी गई धारा के प्रतिरोध के अनुक्रमानुपाती होती है।The heat produced in a resistor is directly proportional to the resistance for a given current.
- (ब)किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा, किसी दिए गए प्रतिरोध के लिए धारा के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होती है।The heat produced in a resistor is inversely proportional to the square of the current for a given resistance.
- (क)किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा, उस समय के अनुक्रमानुपाती होती है, जिसके लिए प्रतिरोधक से धारा प्रवाहित होती है।The heat produced in a resistor is directly proportional to the time for which the current flows through the resistor.
- (ड)किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा, किसी दिए गए प्रतिरोध के लिए धारा के वर्ग के अनुक्रमानुपाती होती है।The heat produced in a resistor is directly proportional to the square of the current for a given resistance.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न ऊष्मा, किसी दिए गए प्रतिरोध के लिए धारा के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
The heat produced in a resistor is inversely proportional to the square of the current for a given resistance.
जूल का नियम: H = I²Rt, अतः ऊष्मा धारा के वर्ग के अनुक्रमानुपाती है, व्युत्क्रमानुपाती नहीं। अतः यह कथन गलत है।
Joule's law: H = I²Rt, so heat is directly proportional to the square of current, not inversely. That statement is incorrect.
21.
निम्नलिखित में से कौन-सी मुख्य ग्रीनहाउस गैस, वैश्विक तापन के लिए उत्तरदायी है?
Which of the following main greenhouse gases is responsible for global warming?
- (अ)कार्बन डाइऑक्साइडCarbon dioxide
- (ब)हीलियमHelium
- (क)ऑक्सीजनOxygen
- (ड)नाइट्रोजनNitrogen
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
कार्बन डाइऑक्साइड
Carbon dioxide
कार्बन डाइऑक्साइड बाहर जाने वाले अवरक्त विकिरण को रोकती है और ग्लोबल वार्मिंग के लिए मुख्य ग्रीनहाउस गैस है। हीलियम, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन ग्रीनहाउस गैसें नहीं हैं।
Carbon dioxide traps outgoing infrared radiation and is the main greenhouse gas behind global warming. Helium, oxygen and nitrogen are not greenhouse gases.
22.
ऊर्जा-दक्ष खिड़कियों के साथ किसी पुरानी इमारत की रेट्रोफिटिंग (retrofitting) करने का ऊर्जा खपत पर क्या प्रभाव पड़ता है?
How does retrofitting an old building with energy-efficient windows impact energy consumption?
- (अ)इससे घर के अंदर के तापमान में वृद्धि होती है।It causes a rise in indoor temperatures.
- (ब)इससे इमारत की तापन और शीतलन लागत घटती है।It decreases the building's heating and cooling costs.
- (क)ऊर्जा खपत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।It has no effect on energy consumption.
- (ड)इससे कृत्रिम प्रकाश की आवश्यकता बढ़ जाती है।It increases the need for artificial lighting.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
इससे इमारत की तापन और शीतलन लागत घटती है।
It decreases the building's heating and cooling costs.
ऊर्जा-कुशल खिड़कियाँ गर्मी में ऊष्मा का प्रवेश और सर्दी में ऊष्मा का ह्रास कम करती हैं, जिससे तापन और शीतलन की आवश्यकता और ऊर्जा लागत घटती है।
Energy-efficient windows reduce heat gain in summer and heat loss in winter, so the building needs less heating and cooling, lowering energy costs.
23.
निम्नलिखित में से कौन-सा टूल, सामान्यतः 5S पद्धति में 'मानकीकृत' स्टेप का समर्थन करने के लिए उपयोग किया जाता है?
Which tool is commonly used to support the 'Standardize' step in the 5S methodology?
- (अ)जॉब चक्र चार्टJob cycle chart
- (ब)फर्श चिह्नFloor markings
- (क)क्लीनिंग सप्लाईCleaning supplies
- (ड)लेबल और संकेतLabels and signs
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
जॉब चक्र चार्ट
Job cycle chart
मानकीकरण (Standardize) का अर्थ है सर्वोत्तम पद्धति तय करना ताकि सभी उसे एक जैसा अपनाएँ; जॉब साइकिल चार्ट (कौन-सा 5S कार्य कौन और कब करेगा) इसका साधन है। लेबल और फ्लोर मार्किंग 'सेट इन ऑर्डर' से संबंधित हैं।
Standardise means fixing the best practice so everyone follows it the same way; a job cycle chart (who does which 5S task and when) is the tool for this. Labels and floor markings belong to Set in order.
24.
निम्नलिखित में से किस कैलिपर का उपयोग आंतरिक और बाह्य कोरों की समांतर रेखाओं के अंकन करने और गोल बार (round bar) के केंद्र का पता लगाने के लिए किया जाता है?
Which caliper is used for marking parallel lines to inside and outside edges and for locating the centre of a round bar?
- (अ)फर्म जाइंट कैलिपर (Firm joint caliper)Firm joint caliper
- (ब)सिंपल कैलिपर (Simple caliper)Simple caliper
- (क)स्प्रिंग जॉइंट कैलिपर (Spring joint caliper)Spring joint caliper
- (ड)लेग एंड पॉइंट कैलिपर (Leg and point caliper)Leg and point caliper
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
लेग एंड पॉइंट कैलिपर (Leg and point caliper)
Leg and point caliper
जेनी (लेग एंड पॉइंट/ऑड लेग) कैलिपर में एक मुड़ा हुआ पैर और एक नुकीला पैर होता है; इससे भीतरी या बाहरी किनारों के समानांतर रेखाएँ खींची जाती हैं और गोल छड़ का केंद्र ज्ञात किया जाता है।
An odd-leg (leg and point, or jenny) caliper has one bent leg and one pointed leg; it scribes lines parallel to inside or outside edges and locates the centre of round bars.
25.
ऊँचाई मापने के लिए साधारण इस्पात मापनी की तुलना में वर्नियर ऊँचाई गेज को प्राथमिकता क्यों दी जाती है?
Why is a vernier height gauge preferred over a plain steel scale for measuring height?
- (अ)यह अधिक सटीक माप प्रदान करता है।It provides more accurate measurement.
- (ब)इसके लिए किसी पृष्ठीय प्लेट की आवश्यकता नहीं होती है।It does not require a surface plate.
- (क)यह इस्पात मापनी की तुलना में सस्ता है।It is cheaper than a steel scale.
- (ड)यह तुलनात्मक रूप से अधिक सुवाह्य (portable) है।It is comparatively more portable.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
यह अधिक सटीक माप प्रदान करता है।
It provides more accurate measurement.
वर्नियर हाइट गेज 0.02 mm तक पढ़ता है, जो स्टील रूल (0.5 mm) से बहुत सूक्ष्म है, इसलिए ऊँचाई का माप अधिक सटीक होता है। इसका प्रयोग सरफेस प्लेट पर होता है।
A vernier height gauge reads to 0.02 mm, much finer than a steel rule (0.5 mm), so it gives more accurate height measurement. It is used on a surface plate.
26.
आर्क वेल्डिंग (arc welding) के दौरान किस प्रकार की किरणें एक महत्वपूर्ण खतरा होती हैं?
What type of rays are a significant hazard during arc welding?
- (अ)पराबैंगनी और अवरक्त किरणें (Ultraviolet and infrared rays)Ultraviolet and infrared rays
- (ब)X-किरणें और गामा किरणेंX-rays and gamma rays
- (क)माइक्रोवेव और रेडियो तरंगेंMicrowaves and radio waves
- (ड)ध्वनि तरंगें और दृश्य प्रकाशSound waves and visible light
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
पराबैंगनी और अवरक्त किरणें (Ultraviolet and infrared rays)
Ultraviolet and infrared rays
वेल्डिंग आर्क तीव्र पराबैंगनी और अवरक्त किरणें उत्सर्जित करता है जो त्वचा और आँखों को जलाती हैं (आर्क आई), इसलिए फ़िल्टर ग्लास वाला हेलमेट और सुरक्षा वस्त्र पहने जाते हैं।
The welding arc emits intense ultraviolet and infrared rays that burn the skin and eyes (arc eye), so a filter-glass helmet and protective clothing are used.
27.
नार्मलाइजन ऊष्मा उपचार (normalising heat treatment) से यांत्रिक गुणों में सुधार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ सबसे अधिक लाभान्वि त होता है?
Which of the following materials benefits the most in terms of improvement of mechanical properties through normalising heat treatment?
- (अ)धूसर ढलवॉ लोहाGrey cast iron
- (ब)ताम्र मिश्रातुCopper alloys
- (क)स्टेनलेस स्टीलStainless steel
- (ड)निम्न और मध्यम कार्बन इस्पातLow and medium carbon steels
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
निम्न और मध्यम कार्बन इस्पात
Low and medium carbon steels
नॉर्मलाइज़िंग निम्न और मध्यम कार्बन स्टील की मोटी ग्रेन संरचना को सूक्ष्म बनाती है, जिससे सामर्थ्य और कठोरता बढ़ती है; यह मुख्यतः इन्हीं कार्बन स्टीलों पर की जाती है।
Normalising refines the coarse grain structure of low and medium carbon steels, improving strength and toughness; it is mainly applied to these plain carbon steels.
28.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, ओम के नियम का सही वर्णन करता है?
Which of the following statements correctly describes Ohm's law?
- (अ)किसी प्रतिरोधक से प्रवाहित होने वाली धारा उसके प्रतिरोध के अनुक्रमानुपाती होती है।The current flowing through a resistor is directly proportional to its resistance.
- (ब)यदि किसी चालक के दोनों सिरों पर विभवांतर 1 V है तथा उसमें से प्रवाहित होने वाली धारा 1A है, तो चालक का प्रतिरोध 2Ω है।If the potential difference across the two ends of a conductor is 1 V and the current flowing through it is 1A, then the resistance of the conductor is 2Ω.
- (क)किसी चालक के सिरों पर विभवांतर, उसमें से प्रवाहित होने वाली धारा के व्युत्क्रमानुपाती होता है।The potential difference across the ends of a conductor is inversely proportional to the current flowing through it.
- (ड)किसी चालक के सिरों पर विभवांतर, उसमें से प्रवाहित होने वाली धारा के अनुक्रमानुपाती होता है।The potential difference across the ends of a conductor is directly proportional to the current flowing through it.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
किसी चालक के सिरों पर विभवांतर, उसमें से प्रवाहित होने वाली धारा के अनुक्रमानुपाती होता है।
The potential difference across the ends of a conductor is directly proportional to the current flowing through it.
ओम का नियम: स्थिर ताप पर V ∝ I, अर्थात V = IR। 1 V और 1 A पर प्रतिरोध 1 Ω होता है, 2 Ω नहीं।
Ohm's law: at constant temperature, V ∝ I, i.e. V = IR. With 1 V and 1 A the resistance is 1 Ω, not 2 Ω.
29.
टोरॉइडी प्रेरित्र की आकृति _____________ के जैसी होती है।
The shape of a toroidal inductor is like that of a _____________.
- (अ)वलयring
- (ब)शंकुcone
- (क)बेलनcylinder
- (ड)घनcube
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
वलय
ring
टोरॉइडल प्रेरक डोनट जैसे (वलय/रिंग आकार के) कोर पर लपेटा जाता है, जिससे चुंबकीय फ्लक्स कोर के भीतर ही सीमित रहता है।
A toroidal inductor is wound on a doughnut-shaped (ring) core, which keeps the magnetic flux confined within the core.
30.
सर्दियों में एक मोटे कंबल की तुलना में दो पतले कंबलों का संयोजन आपको अधिक गर्म क्यों रखता है?
Why do two thin blankets combined keep you warmer in winter than one thick blanket?
- (अ)दो पतले कंबल एक मोटे कंबल की तुलना में अधिक ऊष्मा उत्पन्न करते हैं।Two thin blankets generate more heat than one thick blanket.
- (ब)दो पतले कंबल, एकल मोटे कंबल की तुलना में परिवेश से अधिक ऊष्मा अवशोषित करते हैं।Two thin blankets absorb more heat from the surroundings than a single thick blanket.
- (क)दो पतले कंबल अधिक ऊष्मा को बाहर निकलने देते हैं, जिससे आप गर्म रहते हैं।Two thin blankets allow more heat to escape, which keeps you warm.
- (ड)दो कंबल वायु की एक अतिरिक्त रोधी परत बनाते हैं, जिससे ऊष्मा हानि कम होती है।Two blankets create an additional insulating layer of air, which reduces heat loss.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
दो कंबल वायु की एक अतिरिक्त रोधी परत बनाते हैं, जिससे ऊष्मा हानि कम होती है।
Two blankets create an additional insulating layer of air, which reduces heat loss.
वायु ऊष्मा की कुचालक है। दो पतले कंबलों के बीच फँसी वायु की परत अतिरिक्त ऊष्मारोधी का काम करती है और शरीर से ऊष्मा हानि घटाती है।
Air is a poor conductor of heat. The layer of air trapped between two thin blankets acts as extra insulation and reduces heat loss from the body.
31.
__________ अपघर्षक पदार्थ, उच्च चाल स्टील (HSS) औजारों की लैपिंग के लिए सबसे उपयुक्त है।
__________ abrasive is the most suitable for lapping of High Speed Steel (HSS) tools.
- (अ)बोरोन कार्बाइडBoron carbide
- (ब)सिलिकन कार्बाइडSilicon carbide
- (क)एल्युमिनियम ऑक्साइडAluminium oxide
- (ड)हीराDiamond
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
बोरोन कार्बाइड
Boron carbide
सही उत्तर: बोरोन कार्बाइड (आधिकारिक उत्तर कुंजी)।
Correct answer: Boron carbide (official answer key).
32.
निम्नलिखित में से किस प्रक्रि या के कारण, मृदा में सीसा और पारा जैसी भारी धातुओं का संचय होता है?
Which of the following processes causes the accumulation of heavy metals such as lead and mercury in soil?
- (अ)जल वाष्पीकरणWater evaporation
- (ब)औद्योगिक अपशिष्टों का अनुचित निपटानImproper disposal of industrial wastes
- (क)प्राकृतिक मृदा निर्माणNatural soil formation
- (ड)ओजोन परत का अवक्षयOzone layer depletion
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
औद्योगिक अपशिष्टों का अनुचित निपटान
Improper disposal of industrial wastes
सीसा और पारा जैसी भारी धातुएँ मुख्यतः औद्योगिक अपशिष्ट और बहिःस्राव के अनुचित निपटान से मिट्टी में जमा होती हैं।
Heavy metals like lead and mercury build up in soil mainly through improper dumping of industrial wastes and effluents.
33.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
Which of the following statements is not true?
- (अ)शरीर का तापमान मापने के लिए प्रयोगशाला थर्मामीटर का उपयोग नहीं किया जा सकता।A laboratory thermometer cannot be used to measure body temperature.
- (ब)क्वथन जल का तापमान मापने के लिए क्लि निकल थर्मामीटर का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।A clinical thermometer should not be used to measure the temperature of boiling water.
- (क)क्लि निकल थर्मामीटर की परास 35 से 42°C होती है।The range of a clinical thermometer is 35 to 42°C.
- (ड)क्लि निकल और प्रयोगशाला थर्मामीटर समान होते हैं।Clinical and laboratory thermometers are the same.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
क्लि निकल और प्रयोगशाला थर्मामीटर समान होते हैं।
Clinical and laboratory thermometers are the same.
क्लिनिकल और प्रयोगशाला थर्मामीटर भिन्न हैं: क्लिनिकल की परास 35–42°C और उसमें किंक होता है, जबकि प्रयोगशाला थर्मामीटर की परास −10 से 110°C और किंक नहीं होता। अतः दोनों को समान कहना असत्य है।
Clinical and laboratory thermometers differ: a clinical one has range 35–42°C and a kink, while a laboratory one has range −10 to 110°C and no kink. So saying they are the same is not true.
34.
एक द्रव्यमान m वेग v से गतिमान है और इसकी गतिज ऊर्जा K है। यदि वेग दोगुना कर दिया जाए तो नई गतिज ऊर्जा क्या होगी?
A mass m is moving with velocity v and its kinetic energy is K. What will be the new kinetic energy if the velocity is doubled?
- (अ)K/2
- (ब)2 K
- (क)K
- (ड)4 K
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
4 K
K = ½mv²। वेग 2v होने पर: K′ = ½m(2v)² = 4 × ½mv² = 4K।
K = ½mv². With velocity 2v: K′ = ½m(2v)² = 4 × ½mv² = 4K.
35.
एसिटिलीन होज़-पाइप (hose-pipes) की पहचान सामान्यतः उनके _____ रंग से की जाती है।
Acetylene hose-pipes are typically identified by their _____ colour.
- (अ)मैरून (maroon)maroon
- (ब)कालाblack
- (क)हराgreen
- (ड)नीलाblue
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
मैरून (maroon)
maroon
गैस वेल्डिंग (भारतीय मानक) में एसिटिलीन होज़ मैरून (लाल) रंग का और बाएँ हाथ की चूड़ी वाला होता है, जबकि ऑक्सीजन होज़ काला (या नीला) और दाएँ हाथ की चूड़ी वाला होता है।
In gas welding (Indian practice) the acetylene hose is maroon (red) with left-hand fittings, while the oxygen hose is black (or blue) with right-hand fittings.
36.
घन कोण का SI मात्रक क्या है?
What is the SI unit of solid angle?
- (अ)स्टेरेडियनSteradian
- (ब)कैंडेलाCandela
- (क)रेडियनRadian
- (ड)मीटरMetre
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
स्टेरेडियन
Steradian
घन कोण का SI मात्रक स्टेरेडियन (sr) है। रेडियन समतल कोण का और कैंडेला ज्योति तीव्रता का मात्रक है।
The SI unit of solid angle is the steradian (sr). The radian is the unit of plane angle and the candela of luminous intensity.
37.
विभवांतर मापने के लिए वोल्टमापी को परिपथ में कैसे जोड़ा जाता है?
How is a voltmeter connected in a circuit to measure potential difference?
- (अ)न तो श्रेणीक्रम में और न ही समांतर क्रम मेंNeither in series nor in parallel
- (ब)सीधे विद्युत स्रोत से हीDirectly to the power source only
- (क)परिपथ के साथ श्रेणीक्रम मेंIn series with the circuit
- (ड)उन बिंदुओं के बीच समांतर क्रम जहां विभवांतर को मापा जाना हैIn parallel across the points between which the potential difference is to be measured
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
उन बिंदुओं के बीच समांतर क्रम जहां विभवांतर को मापा जाना है
In parallel across the points between which the potential difference is to be measured
वोल्टमीटर का प्रतिरोध बहुत अधिक होता है और इसे उन दो बिंदुओं के समानांतर जोड़ा जाता है जिनके बीच विभवांतर मापना है।
A voltmeter has very high resistance and is connected in parallel across the two points whose potential difference is to be measured.
38.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, वेल्डिं ग फुंकनी/टॉर्च से कर्तन फुंकनी/टॉर्च को सही तरह से पृथक 1 करता है?
Which of the following statements correctly distinguishes a cutting torch from a welding torch? 1
- (अ)कर्तन फुंकनी में 2 नियंत्रण वाल्व और 1 लीवर होते हैं, जबकि वेल्डिं ग फुंकनी में 2 नियंत्रण वाल्व होते हैं।A cutting torch has 2 control valves and 1 lever, whereas a welding torch has 2 control valves.
- (ब)कर्तन फुंकनी में 3 नियंत्रण वाल्व होते हैं, जबकि वेल्डिं ग फुंकनी में 1 वाल्व होता है।A cutting torch has 3 control valves, whereas a welding torch has 1 valve.
- (क)कर्तन फुंकनी में 1 नियंत्रण वाल्व होता है, जबकि वेल्डिं ग फुंकनी में 2 नियंत्रण वाल्व होते हैं।A cutting torch has 1 control valve, whereas a welding torch has 2 control valves.
- (ड)कर्तन फुंकनी में 2 लीवर होते हैं, जबकि वेल्डिं ग फुंकनी में 1 लीवर होता है।A cutting torch has 2 levers, whereas a welding torch has 1 lever.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
कर्तन फुंकनी में 2 नियंत्रण वाल्व और 1 लीवर होते हैं, जबकि वेल्डिं ग फुंकनी में 2 नियंत्रण वाल्व होते हैं।
A cutting torch has 2 control valves and 1 lever, whereas a welding torch has 2 control valves.
कटिंग टॉर्च में प्रीहीट ज्वाला के लिए दो नियंत्रण वाल्व (ऑक्सीजन और एसिटिलीन) और कटिंग ऑक्सीजन धार के लिए एक लीवर होता है; वेल्डिंग टॉर्च में केवल दो नियंत्रण वाल्व होते हैं।
A cutting torch has two control valves (oxygen and acetylene) for the preheat flame plus a lever for the cutting oxygen jet; a welding torch has only the two control valves.
39.
'आयतन' का SI मात्रक क्या है?
What is the SI unit of 'volume'?
- (अ)मिलीलीटरMillilitre
- (ब)घन मीटरCubic metre
- (क)लीटरLitre
- (ड)घन सेंटीमीटरCubic centimetre
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
घन मीटर
Cubic metre
आयतन का SI मात्रक घन मीटर (m³) है। लीटर, मिलीलीटर और घन सेंटीमीटर प्रचलित हैं, पर SI मात्रक नहीं हैं।
The SI unit of volume is the cubic metre (m³). Litre, millilitre and cubic centimetre are commonly used but are not the SI base-derived unit.
40.
निम्नलिखित में से कौन ऊष्मा का अच्छा चालक नहीं है?
Which of the following is NOT a good heat conductor?
- (अ)ऐलुमिनियमAluminum
- (ब)फर (fur)Fur
- (क)लोहाIron
- (ड)तांबाCopper
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
फर (fur)
Fur
फर वायु को रोकता है और ऊष्मा का कुचालक (ऊष्मारोधी) है। एल्युमिनियम, लोहा और तांबा धातुएँ हैं तथा सुचालक हैं।
Fur traps air and is a poor conductor (insulator) of heat. Aluminium, iron and copper are metals and good conductors.
41.
पुरानी इमारत में ऊर्जा-दक्ष खिड़कियाँ लगाने से ऊर्जा खपत पर क्या प्रभाव पड़ता है?
What is the effect on energy consumption of installing energy-efficient windows in an old building?
- (अ)इससे इमारत की तापन और शीतन लागत कम हो जाती है।It reduces the heating and cooling costs of the building.
- (ब)इससे कृत्रिम-प्रकाश की ज़रूरत बढ़ जाती है।It increases the need for artificial lighting.
- (क)इसका ऊर्जा खपत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।It has no effect on energy consumption.
- (ड)इससे घर के अंदर का ताप बढ़ जाता है।It raises the indoor temperature.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
इससे इमारत की तापन और शीतन लागत कम हो जाती है।
It reduces the heating and cooling costs of the building.
ऊर्जा-कुशल खिड़कियाँ गर्मी में ऊष्मा का प्रवेश और सर्दी में ऊष्मा का ह्रास कम करती हैं, जिससे तापन और शीतलन की आवश्यकता और ऊर्जा लागत घटती है।
Energy-efficient windows reduce heat gain in summer and heat loss in winter, so the building needs less heating and cooling, lowering energy costs.
42.
उदासीन ऑक्सी-ऐसिटिलीन ज्वाला (neutral oxy-acetylene flame) का अनुमानित तापमान परास क्या है?
What is the approximate temperature range of a neutral oxy-acetylene flame?
- (अ)3000°C-3500°C
- (ब)2000°C-2500°C
- (क)2500°C-2750°C
- (ड)1500°C-2000°C
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
3000°C-3500°C
उदासीन (न्यूट्रल) ऑक्सी-एसिटिलीन ज्वाला का तापमान भीतरी शंकु के सिरे पर लगभग 3100–3200°C होता है, जो 3000°C–3500°C परास में है।
The neutral oxy-acetylene flame reaches about 3100–3200°C at the tip of the inner cone, which lies in the 3000°C–3500°C range.
43.
ऑटोमोबाइल्स (automobiles) से निकलने वाले आविषी अपशिष्ट (toxic waste) के सुरक्षित निपटान के लिए वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन किए गए तरीकों को अपनाने का मुख्य कारण निम्नलिखित में से कौन- सा है?
What is the main reason for adopting scientifically designed methods for the safe disposal of toxic waste from automobiles?
- (अ)बलकृत विघर्षण को कम करके वाहन की जीवनअवधि बढ़ानाIncreasing the lifespan of the vehicle by reducing mechanical wear
- (ब)ईंधन की खपत को कम करना और समग्र दक्षता में सुधार करनाReducing fuel consumption and improving overall efficiency
- (क)वायु में मौजूद हानिकारक धुएं और धूल से मानव स्वास्थ्य की रक्षा करनाProtecting human health from harmful fumes and dust in the air
- (ड)इंजन की दक्षता को अनुकूलित करके वाहन निष्पादन में वृद्धिIncreasing vehicle performance by optimising engine efficiency
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
वायु में मौजूद हानिकारक धुएं और धूल से मानव स्वास्थ्य की रक्षा करना
Protecting human health from harmful fumes and dust in the air
वाहनों के विषैले अपशिष्ट (तेल, बैटरी, धुआँ, धूल) का वैज्ञानिक निपटान मुख्यतः मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण की रक्षा के लिए किया जाता है, न कि वाहन का प्रदर्शन बढ़ाने के लिए।
Automobile toxic waste (oils, batteries, fumes, dust) is disposed of by scientific methods mainly to protect human health and the environment, not to improve vehicle performance.
44.
किसी वस्तु की स्थितिज ऊर्जा _______ के बराबर होती है।
The potential energy of an object is equal to _______.
- (अ)अंतरित ऊर्जाtransferred energy
- (ब)चाल में परिवर्तनchange in speed
- (क)ऊर्जा ह्रासenergy loss
- (ड)वेग में परिवर्तनchange in velocity
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
अंतरित ऊर्जा
transferred energy
स्थितिज ऊर्जा उस कार्य (स्थानांतरित ऊर्जा) के बराबर है जो वस्तु को उसकी स्थिति तक लाने में किया गया, जैसे ऊँचाई h तक उठाने में mgh।
Potential energy equals the work done (energy transferred) to bring the object to its position, e.g. mgh to raise it to height h.
45.
पारा-आधारित क्लि निकल थर्मामीटर का सामान्य ताप परिसर क्या होता है? 3
What is the normal temperature range of a mercury-based clinical thermometer? 3
- (अ)35°C से 42°C35°C to 42°C
- (ब)0°C से 50°C0°C to 50°C
- (क)−10°C से 110°C−10°C to 110°C
- (ड)0°C से 100°C0°C to 100°C
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
35°C से 42°C
35°C to 42°C
मानव शरीर का ताप सीमित दायरे में बदलता है, इसलिए क्लिनिकल थर्मामीटर 35°C से 42°C तक अंकित होता है। −10°C से 110°C प्रयोगशाला थर्मामीटर की परास है।
Human body temperature varies within narrow limits, so a clinical thermometer is graduated from 35°C to 42°C. −10°C to 110°C is a laboratory thermometer.
46.
निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक कारण है कि व्यापक रूप से तांबे का उपयोग विद्युत तारों में चालक के रूप में किया जाता है?
Which of the following is the primary reason why copper is widely used as a conductor in electrical wiring?
- (अ)तांबे में निम्न प्रतिरोध और उच्च चालकता होती है।Copper has low resistance and high conductivity.
- (ब)तांबे का गलनांक निम्न होता है।Copper has a low melting point.
- (क)तांबे में विद्युत के प्रति उच्च प्रतिरोध होता है।Copper has high resistance to electricity.
- (ड)तांबा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है और सस्ता भी है।Copper is abundantly available and also inexpensive.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
तांबे में निम्न प्रतिरोध और उच्च चालकता होती है।
Copper has low resistance and high conductivity.
तांबे का प्रयोग वायरिंग में मुख्यतः उसकी कम प्रतिरोधकता (उच्च चालकता) और अच्छी तन्यता के कारण होता है। यह न सबसे सस्ती धातु है, न कम गलनांक वाली।
Copper is used for wiring mainly because of its low resistivity (high conductivity), along with good ductility. It is neither the cheapest metal nor low-melting.
47.
एक कुली 10 kg की वस्तु, धरातल से उठाकर 2.5 m ऊपर अपने सिर पर रखता है। उसके द्वारा वस्तु पर किए गए कार्य की गणना कीजिए। (g = 10 ms⁻² लीजिए।)
A porter lifts a 10 kg object from the ground and places it on his head 2.5 m above. Calculate the work done by him on the object. (Take g = 10 ms⁻².)
- (अ)250 J
- (ब)100 J
- (क)250 N
- (ड)200 J
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
250 J
गुरुत्व के विरुद्ध कार्य W = mgh = 10 × 10 × 2.5 = 250। अतः किया गया कार्य 250 J है।
Work done against gravity W = mgh = 10 × 10 × 2.5 = 250. So the work done is 250 J.
48.
यदि कोई बल्ब तंतु 220 V के स्रोत से 200 mA धारा लेता है, तो बल्ब तंतु के प्रतिरोध का परिकलन कीजिए।
If a bulb filament draws a current of 200 mA from a 220 V source, calculate the resistance of the bulb filament.
- (अ)220 Ω220 Ω
- (ब)0 Ω0 Ω
- (क)44 Ω44 Ω
- (ड)1100 Ω1100 Ω
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
1100 Ω
1100 Ω
I = 200 mA = 0.2 A। R = V ÷ I = 220 ÷ 0.2 = 1100। अतः प्रतिरोध 1100 Ω है।
I = 200 mA = 0.2 A. R = V ÷ I = 220 ÷ 0.2 = 1100. So the resistance is 1100 Ω.
49.
25 kg द्रव्यमान वाली तथा 2 m s⁻¹ के एकसमान वेग से गतिमान किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
Find the kinetic energy of an object of mass 25 kg moving with a uniform velocity of 2 m s⁻¹.
- (अ)80 J
- (ब)50 J
- (क)120 J
- (ड)100 J
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
50 J
गतिज ऊर्जा = ½mv² = ½ × 25 × 2² = ½ × 25 × 4 = 50। अतः गतिज ऊर्जा 50 J है।
KE = ½mv² = ½ × 25 × 2² = ½ × 25 × 4 = 50. So the kinetic energy is 50 J.
50.
पेंडेंट लैंप (pendant lamp) में लचीली केबल को कॉर्ड ग्रिप अथवा अंडरराइटर नॉट से सुरक्षित न किए जाने पर क्या होगा?
What will happen if the flexible cable in a pendant lamp is not secured with a cord grip or underwriter's knot?
- (अ)लैंप से मंद प्रकाश उत्सर्जित होगा।The lamp will emit dim light.
- (ब)छत (ceiling) अतितप्त हो जाएगी।The ceiling will overheat.
- (क)लैंप अधिक बिजली की खपत करेगा।The lamp will consume more electricity.
- (ड)केबल कनेक्शन टूट सकता है, जिससे आघात लगने का खतरा हो सकता है।The cable connection may break, which may pose a risk of shock.
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
केबल कनेक्शन टूट सकता है, जिससे आघात लगने का खतरा हो सकता है।
The cable connection may break, which may pose a risk of shock.
कॉर्ड ग्रिप या अंडरराइटर नॉट के बिना लैम्प का भार टर्मिनलों पर पड़ता है, जिससे चालक बाहर निकल सकते हैं और झटका या शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
Without a cord grip or underwriter's knot the weight of the lamp pulls on the terminals, so the conductors may come out and cause a shock or short circuit.
इसी पेपर के अन्य विषय
यांत्रिक अभियांत्रिकीविद्युत अभियांत्रिकीगणितसामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्तिरेलवे सामान्य ज्ञानसामान्य ज्ञान
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें