RRB NTPC Graduate CBT-1 · 21 Jun 2025 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
RRB NTPC (UG/Graduate) · पिछले साल का प्रश्न पत्र
RRB NTPC Graduate CBT-1 · 21 Jun 2025 · Shift 3 — सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) के 23 प्रश्न, सही उत्तर और हिंदी-अंग्रेज़ी स्पष्टीकरण सहित।
1.
सात बॉक्स, D, E, F, G, S, T और U, एक के ऊपर एक रखे गए हैं लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। U को T के ठीक ऊपर रखा गया है। S को D के ठीक ऊपर रखा गया है। केवल E को G के ऊपर रखा गया है। U के ऊपर केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। S को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है। F और E के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
Seven boxes, D, E, F, G, S, T and U, are placed one above the other, but not necessarily in the same order. U is placed immediately above T. S is placed immediately above D. Only E is placed above G. Only two boxes are placed above U. S is not placed third from the bottom. How many boxes are placed between F and E?
- (अ)दोTwo
- (ब)चारFour
- (क)तीनThree
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
तीन
Three
ऊपर से: G के ऊपर केवल E है, अतः E पहले और G दूसरे स्थान पर है। U के ऊपर दो बॉक्स हैं, अतः U तीसरे और T चौथे स्थान पर है। S, D के ठीक ऊपर है और S पाँचवें स्थान पर नहीं है, इसलिए F पाँचवें, S छठे और D सातवें स्थान पर है। F (पाँचवाँ) और E (पहला) के बीच 2, 3, 4 स्थान के 3 बॉक्स हैं। अतः उत्तर तीन है।
From the top: only E is above G, so E is 1st and G 2nd. Two boxes above U puts U 3rd and T 4th. S is just above D and S is not 5th, so F is 5th, S 6th, D 7th. Between F (5th) and E (1st) are the 2nd, 3rd and 4th boxes = 3. So the answer is Three.
2.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित करना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के समान हो? # : PKN :: TOR : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that followed on the right of ::? # : PKN :: TOR : %
- (अ)# = KPJ, % = YOJ
- (ब)# = KFI, % = YTW
- (क)# = LJY, % = YVX
- (ड)# = KFL, % = YPG
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
# = KFI, % = YTW
KFI → PKN में प्रत्येक अक्षर +5 आगे है। TOR पर +5 लगाने पर T→Y, O→T, R→W अर्थात YTW मिलता है। अतः # = KFI और % = YTW।
KFI → PKN: each letter is shifted +5. Applying +5 to TOR: T→Y, O→T, R→W, giving YTW. So # = KFI and % = YTW.
3.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) 6 @ $ 1 8 # 9 % ≺ 2 4 ⋟ 3 ^ 5 & 7 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या और ठीक बाद में भी एक अन्य संख्या है?
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the given question. Counting is to be done from left to right only. (Left) 6 @ $ 1 8 # 9 % ≺ 2 4 ⋟ 3 ^ 5 & 7 (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by a number and also immediately followed by another number?
- (अ)तीनThree
- (ब)दोTwo
- (क)तीन से अधिकMore than three
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
तीन से अधिक
More than three
जिन प्रतीकों के दोनों ओर संख्या है: # (8, 9), ⋟ (4, 3), ^ (3, 5), & (5, 7)। कुल 4 प्रतीक हैं, जो तीन से अधिक हैं। अतः उत्तर तीन से अधिक है।
Symbols with a number on both sides: # (8, 9), ⋟ (4, 3), ^ (3, 5), & (5, 7). That is 4 symbols, which is more than three. So the answer is More than three.
4.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘GATE’ को ‘3647’ और ‘WING’ को ‘1265’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘G’ के लिए कूट क्या होगा?
In a certain code language, 'GATE' is coded as '3647' and 'WING' is coded as '1265'. What is the code for 'G' in the given code language?
- (अ)6
- (ब)5
- (क)3
- (ड)7
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
6
GATE = 3647 और WING = 1265। उभयनिष्ठ अक्षर केवल G और उभयनिष्ठ अंक केवल 6 है। अतः G का कोड 6 है।
GATE = 3647 and WING = 1265. The only common letter is G and the only common digit is 6. So the code for G is 6.
5.
F, G, H, J, K और L एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर के तल का क्रमांक 2 है और इसी तरह सबसे ऊपर के तल का क्रमांक 6 है। J, L के ठीक ऊपर रहता है। F और L के बीच केवल दो लोग रहते हैं। F विषम संख्या वाले तल पर रहता है। H, K के ठीक नीचे रहता है। G और K के बीच कितने लोग रहते हैं?
F, G, H, J, K and L live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. J lives immediately above L. Only two persons live between F and L. F lives on an odd-numbered floor. H lives immediately below K. How many persons live between G and K?
- (अ)तीनThree
- (ब)दोTwo
- (क)चारFour
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
दो
Two
F विषम मंज़िल पर है और L से 3 मंज़िल दूर है, J ठीक L के ऊपर और K ठीक H के ऊपर है। केवल F = 1, L = 4, J = 5, H = 2, K = 3, G = 6 संभव है। G (6) और K (3) के बीच 4 और 5 मंज़िल के 2 व्यक्ति रहते हैं। अतः उत्तर दो है।
F lives on an odd floor and is 3 floors from L, with J directly above L and K directly above H. Only F = 1, L = 4, J = 5, H = 2, K = 3, G = 6 works. Between G (6) and K (3) live the persons on floors 4 and 5 = 2. So the answer is Two.
6.
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘please go down’ को ‘ta wk vb’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘down the drain’ को ‘cm dg wk’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘down’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाता है?
In a certain code language, 'please go down' is coded as 'ta wk vb' and 'down the drain' is coded as 'cm dg wk'. How is 'down' coded in the given language?
- (अ)dg
- (ब)vb
- (क)cm
- (ड)wk
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
wk
'please go down' और 'down the drain' में उभयनिष्ठ शब्द 'down' है और उभयनिष्ठ कोड 'wk' है। अतः 'down' का कोड wk है।
The common word in 'please go down' and 'down the drain' is 'down', and the common code is 'wk'. So 'down' is coded as wk.
7.
यदि ‘P’ का अर्थ ‘×’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘÷’ है, ‘R’ का अर्थ ‘−’ है और ‘S’ का अर्थ ‘+’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? 81 S 28 R 39 S (98 Q 7) = ?
If 'P' means '×', 'Q' means '÷', 'R' means '−' and 'S' means '+', then what will come in place of the question mark (?) in the following equation? 81 S 28 R 39 S (98 Q 7) = ?
- (अ)72
- (ब)96
- (क)68
- (ड)84
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
84
प्रतिस्थापन करने पर: 81 + 28 − 39 + (98 ÷ 7) = 81 + 28 − 39 + 14 = 84। अतः उत्तर 84 है।
Substituting: 81 + 28 − 39 + (98 ÷ 7) = 81 + 28 − 39 + 14 = 84. So the answer is 84.
8.
निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? NR25 MQ36 LP47 KO58 ?
Which of the following letter-number clusters will replace the question mark (?) in the given series to make it logically complete? NR25 MQ36 LP47 KO58 ?
- (अ)JN69
- (ब)JM69
- (क)JM68
- (ड)JN68
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
JN69
प्रत्येक अक्षर 1 घटता है (N, M, L, K, J तथा R, Q, P, O, N) और संख्या 11 बढ़ती है (25, 36, 47, 58, 69)। अतः अगला पद JN69 है।
Each letter falls by 1 (N, M, L, K, J and R, Q, P, O, N) and the numbers rise by 11 (25, 36, 47, 58, 69). So the next term is JN69.
9.
मिस्टर X, बिंदु L से ड्राइव करना प्रारंभ करते हैं और पूर्व की ओर 5 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 6 km ड्राइव करते हैं फिर से दाएं मुड़ते हैं और 9 km ड्राइव करते हैं। फिर से वह दाएं मुड़ते हैं और 2 km ड्राइव करते हैं फिर बाएं मुड़ते हैं और 4 km ड्राइव करते हैं। वह अंतिम बार दाएं मुड़ते हैं और 4 km ड्राइव करके बिंदु O पर रुक जाते हैं। बिंदु L पर पुनः पहुंचने के लिए उन्हें कितनी दूर (न्यूनत्तम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
Mr. X starts driving from point L and drives 5 km towards the east. Then he turns right and drives 6 km, turns right again and drives 9 km. Again he turns right and drives 2 km, then turns left and drives 4 km. Finally he turns right, drives 4 km and stops at point O. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point L again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (अ)2 km, दक्षिण की ओर2 km, towards the south
- (ब)2 km, उत्तर की ओर2 km, towards the north
- (क)7 km, पश्चिम की ओर7 km, towards the west
- (ड)8 km, पूर्व की ओर8 km, towards the east
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
8 km, पूर्व की ओर
8 km, towards the east
L को (0,0) मानें: 5 km पूर्व → (5,0); दाएँ (दक्षिण) 6 → (5,−6); दाएँ (पश्चिम) 9 → (−4,−6); दाएँ (उत्तर) 2 → (−4,−4); बाएँ (पश्चिम) 4 → (−8,−4); दाएँ (उत्तर) 4 → (−8,0)। O, L से 8 km पश्चिम में है। अतः उसे 8 km पूर्व की ओर जाना होगा।
Take L as (0,0): 5 km east → (5,0); right (south) 6 → (5,−6); right (west) 9 → (−4,−6); right (north) 2 → (−4,−4); left (west) 4 → (−8,−4); right (north) 4 → (−8,0). O is 8 km west of L. So he must go 8 km towards the east.
10.
निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी चाहिए। (बाएं) 7 & 9 ^ # 1 * 5 ≺ 2 6 ≡ 4 ∆ 3 $ @ 8 (दाएं) ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम संख्या है, लेकिन ठीक बाद एक सम संख्या नहीं है? (नोट: इस प्रश्न का उत्तर देते समय तीन घटकों के संयोजन पर विचार किया जाना चाहिए।)
Refer to the following series of numbers and symbols and answer the question given below. Counting is to be done from left to right only. (Left) 7 & 9 ^ # 1 * 5 ≺ 2 6 ≡ 4 ∆ 3 $ @ 8 (Right) How many symbols are there, each of which is immediately preceded by an odd number but not immediately followed by an even number? (NOTE: The combination of three elements should be considered while answering this question.)
- (अ)तीनThree
- (ब)दोTwo
- (क)तीन से अधिकMore than three
- (ड)एकOne
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
तीन से अधिक
More than three
जिन प्रतीकों से पहले विषम संख्या है और बाद में सम संख्या नहीं है: & (7 & 9), ^ (9 ^ #), * (1 * 5), $ (3 $ @)। ≺ के बाद 2 (सम) है, इसलिए छोड़ा गया। कुल 4 प्रतीक हैं, जो तीन से अधिक हैं। अतः उत्तर तीन से अधिक है।
Symbols preceded by an odd number and not followed by an even number: & (7 & 9), ^ (9 ^ #), * (1 * 5), $ (3 $ @). ≺ is followed by 2 (even), so it is excluded. That makes 4, which is more than three. So the answer is More than three.
11.
सात व्यक्ति , A, B, L, M, N, S और T उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। T और A के बीच केवल पाँच व्यक्ति बैठे हैं। N, A के ठीक बाएँ पड़ोस में बैठा है। N और L के बीच केवल एक व्यक्ति बैठा है। M, S के बाएँ किसी एक स्थान पर, लेकिन B के दाएँ किसी एक स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाएँ छोर से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Seven persons, A, B, L, M, N, S and T, are sitting in a row facing north. Only five persons sit between T and A. N sits immediately to the left of A. Only one person sits between N and L. M sits somewhere to the left of S, but somewhere to the right of B. Who sits third from the left end of the row?
- (अ)M
- (ब)B
- (क)T
- (ड)A
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
M
T और A के बीच 5 व्यक्ति हैं, अतः वे दोनों सिरों पर हैं। N, A के ठीक बाएँ है, इसलिए A 7वें, T 1ले और N 6ठे स्थान पर है। N और L के बीच एक व्यक्ति है, अतः L 4था है। शेष स्थानों 2, 3, 5 में B, M, S क्रम से आते हैं: B 2रा, M 3रा, S 5वाँ। बाएँ से तीसरा M है।
Five persons between T and A means they are at the two ends. N is immediately left of A, so A is 7th, T is 1st, N is 6th. One person between N and L puts L 4th. B < M < S in the remaining places 2, 3, 5: B 2nd, M 3rd, S 5th. Third from the left is M.
12.
श्री PQR बिंदु A से ड्राइव करना शुरू करते है और उत्तर की ओर 9 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं, 11 km ड्राइव करते हैं, दाएं मुड़ते हैं और 17 km ड्राइव करते हैं। फिर वह दाएं मुड़ते हैं और 12 km ड्राइव करते हैं। वह अंतिम बार दाएं मुड़ते हैं, 8 km ड्राइव करते हैं और बिंदु P पर रुक जाते हैं। बिंदु A तक पुन: पहुंचने के लिए उन्हें कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया जाये सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं )
Mr. PQR starts driving from point A and drives 9 km towards the north. Then he turns right, drives 11 km, turns right and drives 17 km. Then he turns right and drives 12 km. Finally he turns right, drives 8 km and stops at point P. How far (minimum distance) and in which direction should he drive to reach point A again? (All turns are 90-degree turns only, unless specified.)
- (अ)5 km पश्चिम में5 km towards the west
- (ब)7 km पूर्व में7 km towards the east
- (क)3 km पश्चिम में3 km towards the west
- (ड)1 km पूर्व में1 km towards the east
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
1 km पूर्व में
1 km towards the east
A को (0,0) मानें। उत्तर 9 किमी: (0,9); दाएँ (पूर्व) 11: (11,9); दाएँ (दक्षिण) 17: (11,−8); दाएँ (पश्चिम) 12: (−1,−8); दाएँ (उत्तर) 8: (−1,0) = P। P, A से 1 किमी पश्चिम में है, इसलिए A तक पहुँचने के लिए 1 km towards the east (पूर्व की ओर 1 किमी) चलना होगा।
Take A as (0,0). North 9 gives (0,9); right (east) 11 gives (11,9); right (south) 17 gives (11,−8); right (west) 12 gives (−1,−8); right (north) 8 gives (−1,0) = P. P is 1 km west of A, so he must go 1 km towards the east.
13.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-cluster pairs are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster pair does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster pair is not based on the number of consonants/vowels or their position in it.)
- (अ)EL – GO
- (ब)NU – PX
- (क)AH – CK
- (ड)KR – NU
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
KR – NU
EL – GO: +2, +3। NU – PX: +2, +3। AH – CK: +2, +3। KR – NU: +3, +3। अतः KR – NU में +2, +3 का पैटर्न नहीं है, इसलिए वही असंगत है।
EL – GO: +2, +3. NU – PX: +2, +3. AH – CK: +2, +3. KR – NU: +3, +3. So KR – NU does not follow the +2, +3 pattern and is the odd one.
14.
भारत का देशांतरीय विस्तार कितना है?
What is the longitudinal extent of India?
- (अ)70°00′E से 95°30′E70°00′E to 95°30′E
- (ब)68°7′E से 97°25′E68°7′E to 97°25′E
- (क)66°30′E से 98°00′E66°30′E to 98°00′E
- (ड)69°10′E से 96°15′E69°10′E to 96°15′E
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
68°7′E से 97°25′E
68°7′E to 97°25′E
भारत का देशांतरीय विस्तार लगभग 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्व तक है (अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उ. से 37°6′ उ.)।
The mainland of India extends from about 68°7′E to 97°25′E longitude (and 8°4′N to 37°6′N latitude).
15.
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B का पुत्र है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B की बहन है’, A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’ और A ÷ B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘E ÷ F + G – H x K’ है, तो E का K से क्या संबंध है?
In a certain code language, A + B means 'A is the son of B', A – B means 'A is the sister of B', A x B means 'A is the wife of B' and A ÷ B means 'A is the father of B'. Based on the above, if 'E ÷ F + G – H x K', then how is E related to K?
- (अ)पत्नी के भाई का पुत्रWife's brother's son
- (ब)पत्नी की बहन का पुत्रWife's sister's son
- (क)पत्नी की बहन का पतिWife's sister's husband
- (ड)पत्नी के भाई की पत्नीWife's brother's wife
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
पत्नी की बहन का पति
Wife's sister's husband
E ÷ F: E, F का पिता है। F + G: F, G का पुत्र है, अतः G, E की पत्नी है। G – H: G, H की बहन है। H x K: H, K की पत्नी है। इस प्रकार E, K की पत्नी की बहन का पति है: पत्नी की बहन का पति (Wife's sister's husband)।
E ÷ F: E is father of F. F + G: F is son of G, so G is E's wife. G – H: G is sister of H. H x K: H is wife of K. So E is the husband of the sister of K's wife: wife's sister's husband.
16.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? FRO RDA DPM PBY ?
Based on the English alphabetical order, what should come in place of the question mark (?) in the given series? FRO RDA DPM PBY ?
- (अ)BHY
- (ब)BNK
- (क)HBU
- (ड)BKN
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ब)
BNK
प्रत्येक पद में: नया पहला अक्षर = पिछला दूसरा अक्षर; नया दूसरा अक्षर = पिछला पहला अक्षर − 2; नया तीसरा अक्षर = पिछला तीसरा अक्षर + 12। FRO → RDA → DPM → PBY → B, N, K। इसलिए उत्तर BNK है।
Each term: new 1st letter = previous 2nd letter; new 2nd letter = previous 1st letter − 2; new 3rd letter = previous 3rd letter + 12. FRO → RDA → DPM → PBY → B, N, K. So the answer is BNK.
17.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, KORJ का संबंध एक निश्चित तरीके से DHKC से है। उसी प्रकार, IMPH का संबंध BFIA से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, NRUM का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Based on the English alphabetical order, KORJ is related to DHKC in a certain way. In the same way, IMPH is related to BFIA. Following the same logic, NRUM is related to which of the given options?
- (अ)KGNF
- (ब)KGFN
- (क)GKNF
- (ड)GKFN
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
GKNF
प्रत्येक अक्षर 7 स्थान पीछे जाता है: K→D, O→H, R→K, J→C। यही NRUM पर लगाने पर N→G, R→K, U→N, M→F मिलता है। इसलिए उत्तर GKNF है।
Each letter is moved 7 places back: K→D, O→H, R→K, J→C. Applying the same to NRUM: N→G, R→K, U→N, M→F. So the answer is GKNF.
18.
अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनो/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Based on the English alphabetical order, three of the following four letter-clusters are alike in a certain way and thus form a group. Which letter-cluster does not belong to that group? (NOTE: The odd letter-cluster is not based on the number of consonants/vowels or their position in it.)
- (अ)YDGK
- (ब)ZEHL
- (क)EJNQ
- (ड)GLOS
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (क)
EJNQ
YDGK, ZEHL और GLOS में क्रमागत अक्षरों के बीच अंतर +5, +3, +4 है (Y→D +5, D→G +3, G→K +4)। EJNQ में अंतर +5, +4, +3 है, इसलिए वह असंगत है।
YDGK, ZEHL and GLOS all go +5, +3, +4 between successive letters (Y→D +5, D→G +3, G→K +4). EJNQ goes +5, +4, +3, so it is the odd one.
19.
72 एक निश्चित तर्क के अनुसार 9 से संबंधित है। 24 उसी तर्क के अनुसार 3 से संबंधित है। उसी तर्क के अनुसार 64, निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना,संक्रि याएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 - 13 पर संक्रि याएँ जैसे 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रि याएँ करने की अनुमति नहीं है।)
72 is related to 9 according to a certain logic. 24 is related to 3 according to the same logic. To which of the following is 64 related according to the same logic? (NOTE: Operations should be performed on the whole numbers, without breaking down the numbers into their constituent digits. E.g. 13 - Operations on 13 such as adding/subtracting/multiplying etc. to 13 can be performed. Breaking down 13 into 1 and 3 and then performing mathematical operations on 1 and 3 is not allowed.)
- (अ)8
- (ब)6
- (क)9
- (ड)7
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
8
72 ÷ 8 = 9 और 24 ÷ 8 = 3, यानी दूसरी संख्या = पहली संख्या ÷ 8। 64 ÷ 8 = 8। इसलिए उत्तर 8 है।
72 ÷ 8 = 9 and 24 ÷ 8 = 3, so the second number is the first divided by 8. 64 ÷ 8 = 8. So the answer is 8.
20.
दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन: सभी पत्र, संदेश हैं। कुछ संदेश, ईमेल हैं। कोई भी ईमेल, पोस्ट नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कोई भी पत्र, पोस्ट नहीं है। (II) कुछ ईमेल, पत्र हैं।
Read the given statements and conclusions carefully. Assuming that the information given in the statements is true, even if it appears to be at variance with commonly known facts, decide which of the given conclusion(s) logically follow(s) from the statements.
Statements: All Letters are Messages. Some Messages are Emails. No Email is a Post.
Conclusions: (I) No Letter is a Post. (II) Some Emails are Letters.
- (अ)न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता हैNeither conclusion (I) nor (II) follows
- (ब)केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता हैOnly conclusion (I) follows
- (क)निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैंBoth conclusions (I) and (II) follow
- (ड)केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता हैOnly conclusion (II) follows
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
Neither conclusion (I) nor (II) follows
सभी पत्र संदेश हैं, पर केवल कुछ संदेश ईमेल हैं, इसलिए पत्र और ईमेल का संबंध अनिवार्य नहीं है; निष्कर्ष (II) नहीं निकलता। इसी कारण (I) भी निश्चित नहीं है। अतः न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
All Letters are Messages, but only some Messages are Emails, so Letters need not overlap with Emails; (II) does not follow. Since Letters may or may not be Emails, (I) also cannot be concluded. Neither conclusion follows.
21.
P, A, R, T, L और Y एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, उसके ऊपर के तल का क्रमांक 2 है और इसी प्रकार सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। R के नीचे कोई नहीं रहता है। T के ऊपर केवल A रहता है। R और P के बीच में केवल दो व्यक्ति रहते हैं। Y सम संख्या वाले किसी तल पर रहता है। R सबसे निचले वाले तल पर रहता है। L और A के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
P, A, R, T, L and Y live on six different floors of the same building. The lowest floor of the building is numbered 1, the floor above it is numbered 2, and so on, up to the topmost floor numbered 6. No one lives below R. Only A lives above T. Only two persons live between R and P. Y lives on an even-numbered floor. R lives on the lowest floor. How many persons live between L and A?
- (अ)एक भी नहींNone
- (ब)एकOne
- (क)तीनThree
- (ड)दोTwo
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
दो
Two
R पहली मंज़िल पर है। R और P के बीच दो व्यक्ति हैं, अतः P चौथी मंज़िल पर है। T के ऊपर केवल A है, इसलिए A छठी और T पाँचवीं मंज़िल पर है। Y सम मंज़िल पर है, अतः Y दूसरी और L तीसरी मंज़िल पर है। L (3) और A (6) के बीच मंज़िल 4 और 5 हैं: दो व्यक्ति।
R is on floor 1. Two persons between R and P puts P on floor 4. Only A is above T, so A is 6 and T is 5. Y is on an even floor, so Y is 2, leaving L on 3. Between L (3) and A (6) are floors 4 and 5: two persons.
22.
निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, अगले अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता हो। ARCE - CARE - ECRA POLE - LPOE - ELOP
In the following triads, each group of letters is related to the next group of letters following a certain logic. Select the option that follows the same logic. ARCE - CARE - ECRA POLE - LPOE - ELOP
- (अ)SAFE - SFAE - EFAS
- (ब)ZEAP - AZEP - EAPZ
- (क)BING - IBNG - GINB
- (ड)WORM - RWOM - MROW
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (ड)
WORM - RWOM - MROW
ARCE → CARE → ECRA में अक्षरों का क्रम 1234 → 3124 → 4321 बनता है। WORM के लिए RWOM स्थिति 3124 है और MROW स्थिति 4321 है। अन्य विकल्प इस तर्क पर नहीं बैठते।
In ARCE → CARE → ECRA the positions go 1234 → 3124 → 4321. For WORM: RWOM is positions 3124 and MROW is positions 4321 of WORM. The other options do not fit.
23.
निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित करना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच का पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के समान हो? # : ZTW :: NHK : %
Which of the following letter-clusters should replace # and % so that the pattern and relationship followed between the letter-cluster pair on the left of :: is the same as that followed on the right of ::? # : ZTW :: NHK : %
- (अ)# = UOR, % = SMP
- (ब)# = UPL, % = TYF
- (क)# = UKH, % = OHY
- (ड)# = UGF, % = SPR
उत्तर व स्पष्टीकरण देखें
उत्तर: (अ)
# = UOR, % = SMP
# = UOR लेने पर: U+5 = Z, O+5 = T, R+5 = W, यानी ZTW। यही +5 NHK पर लगाने पर N→S, H→M, K→P, यानी SMP। अतः # = UOR और % = SMP।
With # = UOR: U+5 = Z, O+5 = T, R+5 = W, giving ZTW. Applying +5 to NHK: N→S, H→M, K→P, giving SMP. So # = UOR and % = SMP.
इसी पेपर के अन्य विषय
रोज़ मुफ़्त अभ्यास करें!
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें
Daily 10, फ्लैशकार्ड, मॉक टेस्ट, स्ट्रीक और 45,000+ असली PYQ, हिंदी व अंग्रेज़ी में।
Google Play से डाउनलोड करें Telegram चैनल जुड़ें